Main Sliderउत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

यूपी में पत्रकारों को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा, कोरोना से मौत पर 10 लाख की सहायता

 

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों के लिए दो घोषणाएं की है। पहली जिस भी पत्रकार की मौत कोरोना की वजह से होगी उनके परिवार को 10 लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जाएगी। दूसरी हर साल पत्रकारों को 5 लाख रुपये तक का हेल्थ कवर दिया जाएगा।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी  कहा कि राज्य में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाएगा। इसके अलावा कोरोना वायरस संक्रमण से किसी पत्रकार की मौत होने पर उसके परिजन को 10 लाख सरकार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं राजधानी में नवनिर्मित पंडित दीन दयाल उपाध्याय सूचना परिसर भवन के उद्घाटन के अवसर पर की। उन्होंने कहा कि सूचना विभाग शासन और प्रशासन के कार्यों को मीडिया तक पहुंचाने के लिए एक सेतु का काम करता है।

उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार के कार्यों का आम जनमानस तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय होता है। शासन का काम योजनाएं बनाना होता है और प्रशासन उसे विभिन्न माध्यमों से आम जन तक पहुंचाता है, लेकिन जनता, शासन और प्रशासन के बीच में एक महत्तवपूर्ण सेतु के रूप में मीडिया की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता।

योगी सरकार ने 31661 पदों पर शिक्षकों की भर्ती का आदेश जारी किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को राज्य सरकार प्रतिवर्ष पांच लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कवर देगी। इसके अलावा कोरोना वायरस संक्रमण से किसी पत्रकार की मृत्यु होने पर उसके परिजन को दस लाख रुपए की आर्थिक सहायता दे जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में मीडियाकर्मी काम कर रहे है और पत्रकारों को पूरी सुरक्षा और जागरुकता के साथ काम करते हुए संक्रमण से बचना चाहिए।

62 करोड़ अन्नदाताओं के साथ खड़ा हो देश : रणदीप सिंह सुरजेवाला

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में इन्सेफलाइटिस कुछ साल तक एक जान लेवा बीमारी थी जो धीरे-धीरे पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश को अपनी चपेट में ले चुकी थी, लेकिन प्रधानमंत्री स्वच्छता मिशन कार्यक्रमों और प्रदेश सरकार की योजनाओं की बदौलत इस बीमारी को समाप्त करने में सफलता मिली।

Related Articles

Back to top button