• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्वांचल में इन्सेफेलाइटिस की सक्सेज स्टोरी दुनिया के सामने लाये मीडिया : योगी

Desk by Desk
26/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
सीएम योगी

सीएम योगी

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन्सेफेलाइटिस पर प्रभावी नियंत्रण को एक उपलब्धि बताते हुये कहा कि पूर्वांचल में इन्सेफेलाइटिस खात्मे की ओर है और मीडिया को इस सक्सेज स्टोरी को दुनिया के सामने लाना चाहिए।

श्री योगी ने शुक्रवार को यहां सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के नवनिर्मित भवन ‘पंडित दीन दयाल उपाध्याय सूचना परिसर’ के लोकार्पण के अवसर पर मीडिया कर्मियों को पांच लाख रुपये तक के उपचार के लिये स्वास्थ्य बीमा तथा कोविड-19 के संक्रमण से मरने वालों को दस लाख रूपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का ऐलान किया।

हाईकोर्ट ने 2018 की पुलिस व पीएसी कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा की छूट पर दी जानकारी

उन्होने कहा कि इन्सेफेलाइटिस पर प्रभावी नियंत्रण पूरी दुनिया के लिए एक सक्सेज स्टोरी है। आज पूर्वांचल समेत पूरे प्रदेश में इन्सेफेलाइटिस की बीमारी खात्मे की ओर है। मीडिया के लोगों को इस सक्सेज स्टोरी को दुनिया के सामने लाना चाहिए। इन्सेफेलाइटिस के नियंत्रण में किये गये कार्य का अनुभव कोविड-19 के संक्रमण के दौरान बहुत उपयोगी साबित हुआ। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति अन्य प्रदेशों से काफी अच्छी है। राज्य में पाॅजिटिविटी रेट सबसे कम तथा रिकवरी दर सर्वाधिक है।

मैंने कोरोना कालखंड में भी बड़े-बड़े लोगों को भयभीत होते हुए देखा है, लेकिन मीडिया के लोग भयभीत नहीं हुए। वे लड़ते रहे, जूझते रहे, जान को जोखिम में डालते गए। इसीलिए हमें महसूस हुआ कि मीडिया के लिए कुछ करना चाहिए: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी pic.twitter.com/12LxLLL6C5

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 25, 2020

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर मण्डल सहित पूर्वांचल के जिलों में हर साल इन्सेफेलाइटिस से बड़ी संख्या में मृत्यु होती थी। वर्ष 1977 में पहली मौत होने के बाद वर्ष 1998 तक प्रदेश के 38 जिलों में इन्सेफेलाइटिस की बीमारी फैल चुकी थी। प्रधानमंत्री ने दो अक्टूबर, 2014 को स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की।

अनुष्का शर्मा ने भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के बयान का मुंहतोड़ दिया जवाब

उनके प्रयास से स्वच्छ भारत मिशन के साथ सभी वर्गाें के लोग बड़ी संख्या में जुड़े। मिशन के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश में पांच सालों में तीन करोड़ व्यक्तिगत शौचालय बनाने का लक्ष्य था। प्रारम्भिक ढाई वर्षाें में मात्र 43 लाख शौचालय ही बनाये जा सके थे। मौजूदा सरकार ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात मिशन मोड में कार्य करते हुए डेढ़ वर्ष में लक्ष्य से अधिक शौचालय बनाये।

Tags: 24ghante online.comcm yogicorona samplingCorona testingcorona virus updates in hindiCOVID-19door to dor surveySurveillance
Previous Post

कोविड को नियंत्रित करने के लिए टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेण्ट महत्वपूर्ण : योगी

Next Post

हमारा किसान प्रगतिशील है, वह नया अनुसंधान चाहता है : योगी

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
सीएम योगी CM Yogi

हमारा किसान प्रगतिशील है, वह नया अनुसंधान चाहता है : योगी

यह भी पढ़ें

surya pratap shahi

सरकार की ठोस रणनीति से होगी किसानो की आमदनी दोगुनी : शाही

26/03/2021
Moon

Chandrayaan-3: लैंडर से बाहर आया रोवर, चांद की सतह पर छोड़ेगा भारत की छाप

23/08/2023
Athiya Shetty

Athiya Shetty की हॉट तस्वीर देख कथित ब्वॉयफ्रेंड केएल राहुल ने दिया रिएक्शन

25/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version