• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाथरस घटना: अखिलेश बोले – यूपी में असंवेदनशील सत्ता से अब कोई उम्मीद नहीं बची

Desk by Desk
29/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, हाथरस
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

लखनऊ। यूपी के हाथरस जिले में गैंगरेप की शिकार दलित युवती की मौत हो गई है। इसके बाद यूपी की सियासत गर्म हो गई है। प्रदेश के विपक्षी दल योगी सरकार पर हमलावर हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, बसपा सुप्रीमो मायावती के बाद अब समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया है। साथ ही श्री यादव ने मामले में योगी सरकार को घेरते हुए उसे असंवेदनशील बताया है।

हाथरस की गैंग रेप एवं दरिंदगी की शिकार एक बेबस दलित बेटी ने आख़िरकार दम तोड़ दिया. नम आँखों से पु्ष्पांजलि!

आज की असंवेदनशील सत्ता से अब कोई उम्मीद नहीं बची.

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 29, 2020

बता दें हाथरस के कोतवाली चंदपा क्षेत्र के बुलगाडी में पिछले दिनों गैंगरेप की शिकार दलित युवती की मंगलवार सुबह इलाज के दौरान दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई है। मामले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है कि हाथरस की गैंग रेप एवं दरिंदगी की शिकार एक बेबस दलित बेटी ने आख़िरकार दम तोड़ दिया है। नम आंखों से पुष्पांजलि! आज की असंवेदनशील सत्ता से अब कोई उम्मीद नहीं बची।

सौरव गांगुली के श्रेयस अय्यर को सलाह देने पर बढ़ा विवाद

वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने दुख जताते हुए सरकार से इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए और दोषियों को जल्द सजा देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने की भी मांग सरकार से की है।

बता दें इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि हाथरस में हैवानियत झेलने वाली दलित बच्ची ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया है। दो हफ्ते तक वह अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझती रही। हाथरस, शाहजहांपुर और गोरखपुर में एक के बाद एक रेप की घटनाओं ने राज्य को हिला दिया है। यूपी में कानून व्यवस्था हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है। महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं है। अपराधी खुले आम अपराध कर रहे हैं। इस बच्ची के क़ातिलों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

आप के राज्यसभा सासंद संजय सिंह ने भी उठाए सवाल

वहीं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने योगी सरकार पर सवाल खड़ा किए हैं। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि योगी जी आपकी सरकार कहां है? छोटी-छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार करके उनकी निर्मम हत्या कर दी या एसएसपी रंगदारी मांगता है, नहीं मिलने पर हत्या करा देता है। अभी भी खुलेआम घूम रहा है।

हाथरस की गुड़िया तो इस दुनिया से चली गई योगी जी और कितनी गुड़िया ऐसी दरिंदगी का शिकार होंगी? इस बीच शव के गांव पहुंचने पर बाल्मीकि समाज के आंदोलित होने की आशंका को देखते हुए पीएसी की तैनाती कर दी गई है।

Tags: Hathras gangrape and murder Akhilesh Yadav tweet no hope left from insensitive yogi governmentHathtras NewsLucknow Newsप्रियंका गांधींमायावतीयूपी पुलिसयूपी में गैंगरेप और हत्या की खबरेंयोगी सरकार पर विपक्ष का हमलाहाथरस गैंगरेप और हत्या मामले में अखिलेश यादव का ट्वीट असंवेदनशील सत्ता से अब कोई उम्मीद नहीं बची
Previous Post

दुरुपयोग के खिलाफ अधिनियम: घरेलू हिंसा के खिलाफ फेमिना के साथ एक स्टैंड लें

Next Post

RCB की जीत पर रवि शास्त्री ने की वॉशिंगटन सुंदर की जमकर तारीफ

Desk

Desk

Related Posts

Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : बंशीधर

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

हर सर्वश्रेष्ठ SMC को मिलेगा 10 लाख का इनाम, CM ने लॉन्च किया SACH पोर्टल

21/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
Next Post
team RCB

RCB की जीत पर रवि शास्त्री ने की वॉशिंगटन सुंदर की जमकर तारीफ

यह भी पढ़ें

arrested

मादक पदार्थ के कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा बरामद

16/02/2021
Vastu Tips

ऑफिस के बॉस का केबिन सही दिशा में होना है जरूरी

19/06/2021

अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, तबला वादक की मौत

19/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version