• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में कानून व्यवस्था नहीं बची यहां केवल जंगलराज है : प्रदीप जैन

Desk by Desk
02/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
प्रदीप जैन

प्रदीप जैन

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बलात्कार पीड़िता के परिजनों से गुरूवार को मिलने जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के साथ पुलिस के व्यवहार और उनको हिरासत में लिये जाने पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि राहुल और प्रियंका के साथ हुई बदसलूकी निंदनीय है । ऐसी घटनाएं बताती हैं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का कोई नामोनिशान नहीं बचा है यहां केवल जंगलराज है।

दोनों नेताओं की गिरफ्तारी से गुस्साये कांग्रेसियों ने यहां इलाइट चौराहे पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान श्री जैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है, आए दिन हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं घट रही हैं। हाथरस की बेटी के साथ बर्बरता पूर्ण तरीके से बलात्कार की घटना हुई है। कांग्रेस पार्टी उस बेटी को न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ के इशारे पर रास्ते में रोका गया और उनके साथ बदसलूकी की गई है। यह बहुत ही निंदनीय है और झांसी में पुलिस द्वारा कांग्रेस के नेताओं को घरों में नजरबंद कर शांतिपूर्ण आंदोलन को प्रभावित करने का कार्य किया। यह हमारी अभिव्यक्ति की आजादी का हनन है।

मैं अकेले हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलना चाहता हूं : राहुल गांधी

पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए योगी शासन पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया और कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की अब असलियत और पोल खुल गई। वह बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देते थे, लेकिन आज हम देख रहे है कि हर जगह बेटियों के साथ बलात्कार हो रहा, सामुहिक बलात्कार हो रहा। इसके बाद भी यह सरकार अपराधियों को सरक्षण देने का काम कर रही है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि कोई व्यक्ति यदि पीड़ित परिवार के घर बैठने या मिलने जाए तो कोई कानून उसको रोक सकता है क्या?राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उनके घर जा रहे थे, तो कौन सा कानून है देश में, जो दो व्यक्तियों को पीड़िता के घर जाने से रोक सकता है। यह सरकार कौन सा कानून चला रही है।

झांसी के अंदर भी हमारे कार्यकर्ताओं को जगह-जगह घरों में कैद कर दिया गया। पुलिस हमारे हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ी डाल सकती हैं लेकिन हमारी जुबानें बंद नहीं कर सकती हैं। कांग्रेस ने अंग्रेजों को धक्का देकर इस देश से निकाला था। अब जनता मुंह में राम, बगल में छुरी रखने वाले इन लोगो को पटक-पटककर इस देश की सत्ता से बाहर करेंगी क्योंकि वह लड़की केवल एक दलित परिवार की नहीं बल्कि पूरे देश की बेटी थी। जिस प्रकार एक घटना हाथरस में हुई ठीक उसकी प्रकार दूसरी घटना बलरामपुर में हुई।

राहुल-प्रियंका को लेकर पुलिस दिल्ली रवाना, पर्सनल बेल बॉन्ड पर छोड़ा

आज योगीजी के इशारे पर पुलिस ने राहुल गांधी को पटका, उनका गिरेवान पकड़ा और घसीटने का काम किया है। उनका बस नहीं चला नहीं तो वह राहुलजी को गोली मार देते। इनकी नीयत ठीक नहीं है। इन्होंने पहले प्रियंका जी की एसपीजी हटाई, वह मकान छीना। क्योंकि इन्हें खतरा है। यह अंग्रेजों से माफी मांगने वाले लोग हैं। यह नाथुराम गोड़से की विचारधारा मानते हैं। इनको यह कतई बर्दाश्त नहीं है कि इस देश के अंदर गरीब, दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़े वर्ग के लोग मुख्य धारा में आए। यही कारण है कि आज इन्होंने राहुल जी को धक्का दिया और प्रियंका जी को रोका, लेकिन यह रोक नहीं सकत हैं यह तूफान है। झांसी में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहा है। फिर चाहे पुलिस कितना भी घरों में कैद कर ले।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ एवं भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जमकर कोसा । प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास डमडम महाराज, इम्तियाज हुसैन श्रीराम बिलगैयां, मनीराम कुशवाहा, अफजाल हुसैन और अनिल रिछारिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसी नेता गौतम बुद्ध नगर बौद्ध अंतरराष्ट्रीय सर्किट में हिरासत में

पुलिस की दमनकारी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए इलाइट की ओर कूच करने जा रहे शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ को भी कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने घेर लिया और आगे बढ़ने नहीं दिया । इस पर गुस्साये शहर अध्यक्ष अपने घर के सामने ही साथियों के साथ काला फीता बांधकर धरने पर बैठ गये । पुलिस की इस जबरन कार्रवाई पर श्री वशिष्ठ ने कहा कि आज का दिन काले अक्षरों में इतिहास में लिखा जाएगा। हाथरस की बेटी और बलरामपुर की बेटी जब तक जब तक न्याय नहीं मिलेगा कांग्रेस निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

Tags: "Hathras Gang Rape Casecongress protestHathras Gangrape Casehathras newshathras police on alertrahul gandhi and priyanka likely to visit hathrasRahul-Priyanka in custodyराहुल-प्रियंका हिरासत में
Previous Post

बापू की शिक्षाएं आदर्श राष्ट्र निर्माण में प्रकाश स्तम्भ के समान : आनंदीबेन

Next Post

प्रदेश में जंगलराज नहीं बल्कि हैवानियत का राज चल रहा है : संजय

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Construction of Khajurkhal-Bhandarikhod motor road in Chamoli completed
उत्तराखंड

चमोली के खजूरखाल–भण्डारीखोड़ मोटर मार्ग का निर्माण पूर्ण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

01/07/2026
CM Bhagwant Mann filled the Enumeration Form
पंजाब

SIR-2026 : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भरा गणना फॉर्म, प्रक्रिया में भागीदारी का आह्वान

01/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Next Post
संजय सिंह

प्रदेश में जंगलराज नहीं बल्कि हैवानियत का राज चल रहा है : संजय

यह भी पढ़ें

CM Yogi congratulated

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के विद्यार्थियों को योगी सरकार देगी नि:शुल्क टैबलेट

08/06/2021
Anandiben Patel

आनंदीबेन ने मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वारियर्स’ का किया विमोचन

18/01/2023
Road Accident

अनियंत्रित होकर जीप खाई में गिरी, भारत से नेपाल लौट रहे पांच पेंशनरों की मौत

24/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version