• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाथरस केस : सिर्फ SP के निलंबन से IPS एसोसिएशन नाराज, पूछा- DM पर एक्शन क्यों नहीं?

Desk by Desk
04/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, हाथरस
0
दो आईपीएस अफसर कोरोना Two IPS officers Corona positive पॉजिटिव

दो आईपीएस अफसर कोरोना पॉजिटिव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आईपीएस एसोसिएशन हाथरस के मामले में सिर्फ पुलिस अधिकारियों पर हुई कार्रवाई से नाराज है। एसोसिएशन के सूत्रों की मानें तो एकतरफा कार्रवाई सिर्फ पुलिस वालों पर की गई है जबकि जिम्मेदारी पूरे प्रशासन पर तय होनी चाहिए।

एसोसिएशन का कहना है कि जब एसपी पर कार्रवाई हो सकती है तो डीएम पर क्यों नहीं? अगर कोई लापरवाही हुई है तो अकेले पुलिस महकमा कैसे जिम्मेदार है? जबकि आदेश प्रशासनिक होते हैं और पुलिस महकमा उसे लागू करवाता है।

मप्र : पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, थाना प्रभारी घायल

डीजीपी और होम सेक्रेट्री जब मौके पर गए थे तो डीजीपी हितेश अवस्थी ने यह बात कही थी कि डीएम के आदेश थे। कुल मिलाकर हाथरस मामले ने आईएएस और आईपीएस एसोसिएशन के बीच दरार पैदा कर दी है।

बता दें कि हाथरस मामले में एसपी, डीएसपी पर गाज गिरी थी। दोनों को सस्पेंड कर दिया गया था। इसके अलावा, आदेश दिया गया था कि सभी का नारको पॉलीग्राफ टेस्ट भी कराया जाएगा। इसमें पीड़िता का परिवार भी शामिल है। हालांकि पीड़िता के परिवार ने नार्को टेस्ट का विरोध किया है।

सुशांत की मर्डर थ्योरी पर महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान ने कही यह बात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर मौजूदा एसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर और कुछ अन्य के खिलाफ सस्पेंशन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। एसआईटी की रिपोर्ट में हाथरस के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर पर लापरवाही का आरोप लगा था।

वहीं हाथरस कांड में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार भी सवालों के घेरे में हैं। पीड़िता के परिवार ने डीएम पर धमकाने और दबाव डालने का आरोप लगाया है। पीड़िता के भाई का कहना था कि हमने कौन सा जुर्म किया है जो हमारे साथ इतनी ज्यादा बदतमीजी हो रही है। इतनी ज्यादा बदसलूकी हमारे साथ क्यों हो रही है? उन्होंने डीएम को हटाए जाने की भी मांग की है।

बिग बॉस के घर में राधे मां देंगी सिद्धार्थ शुक्ला को आशीर्वाद

बहरहाल, हाथरस कांड की जांच की जिम्मेदारी अब सीबीआई करेगी। हालांकि पीड़िता के परिवार का कहना है कि वो न्यायिक जांच चाहते हैं। पीड़िता के भाई ने कहा, ‘हम सीबीआई नहीं बल्कि न्यायिक जांच चाहते हैं। हम चाहत हैं कि सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में जांच हो।’  पीड़िता के भाई का कहना था कि हमारे सवालों के जवाब नहीं मिले हैं। जांच आप जिससे चाहें उससे करा लें। सीबीआई की जांच भी अच्छी है। लेकिन हम चाह रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में जांच हो। जो भी जांच करे अच्छे से करे।

Tags: 24ghante online.comHathras caseIAS associationaips associationLatest Uttar Pradesh News in HindiSP suspended
Previous Post

कुणाल खेमू ने बनाया बेटी इनाया के नाम का टैटू

Next Post

2 हफ्ते के लिए घर में रुकने वाले है सिद्धार्थ शुक्ला, इतनी ले रहे है फीस

Desk

Desk

Related Posts

Coconut Oil
Main Slider

फूलों सा निखार के लिए करें इन चीजों का सेवन

15/07/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
Next Post
Sidharth Shukla

2 हफ्ते के लिए घर में रुकने वाले है सिद्धार्थ शुक्ला, इतनी ले रहे है फीस

यह भी पढ़ें

चिराग पासवान chirag paswan

बीजेपी को फायदा और जेडीयू को नुकसान पहुंचाने में रहे सफल : चिराग पासवान

11/11/2020
पुष्पकमल कमल दहल प्रचंड

नेपाल में सत्ता के बंटवारे पर प्रचंड बोले- पीएम ओली नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी को तोड़ने पर आमादा

25/07/2020
बदल गया आपका WhatsApp! 2025 में लॉन्च हुए ये टॉप फीचर्स, चैटिंग हुई और भी मजेदार

2025 में WhatsApp पर लॉन्च हुए ये टॉप फीचर्स, चैटिंग हुई और भी मजेदार

28/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version