• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या साढ़े तीन करोड़ की करीब, 10.31 लाख से अधिक की मौत

Desk by Desk
04/10/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नयी दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रकोप से विश्वभर में अब तक करीब साढ़े तीन करोड़ लोग संक्रमित हुए हैं और 10.31 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गयी है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्वभर में तीन करोड़ 47 लाख 97 हजार तीन सौ 92 लोग संक्रमित हो चुके है तथा अब तक 10 लाख 31 हजार पांच सौ 76 लोगों की मौत हो चुकी है।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में संक्रमण से 2.09 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है तथा यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 73.73 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 65.49 लाख, 55 लाख लोग रोगमुक्त

भारत में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक संक्रमितों की कुल संख्या अब 65,49,373 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में 82,259 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसके साथ ही अब तक कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 55,09,966 हो गयी है। संक्रमितों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या कम होने से सक्रिय मामलों की संख्या 7371 कम होने से सक्रिय मामलों की संख्या 9,37,625 हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 940 मरीजों की मौत हो गयी जिससे संक्रमण से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या 10,1782 हो गयी है।

ड्रग्स मामले में अपना नाम आने पर सारा खान को लगा था झटका

ब्राजील में अब तक लगभग 48.80 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 1.45 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 11.96 लाख हो गई है तथा 21,153 लोगों ने जान गंवाई है। कोलंबिया ने कोरोना से प्रभावित होने के मामले में पेरू के पीछे छोड़ दिया है। यहां पर इस जानलेवा विषाणु से अब तक करीब 8.48 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 26,556 लोगों ने जान गंवाई है। पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यह कोरोना से संक्रमित होने के मामले में छठे स्थान पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 8.21 से अधिक लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 32,609 लोगों की मौत हो चुकी है। अर्जेंटीना ने कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में मेक्सिको को पीछे छोड़ दिया है। यहां इस जानलेवा विषाणु से अब तक 7.90 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 20,795 लोगों की मौत हुयी है।

सुशांत की मर्डर थ्योरी पर बोलीं कंगना – एक इंसान ऐसे ही उठकर खुद को खत्म नहीं कर देगा

स्पेन कोरोना संक्रमितों की संख्या में सातवें स्थान पर आ गया है जहां यह संख्या 7.89 लाख हो गयी है। वहीं यहां इस वायरस से मरने वालों की संख्या 32,086 हो गयी हैं।

मेक्सिको में कोरोना से अब तक करीब 7.57 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 78,880 लोगों की मौत हो चुकी है।

दक्षिण अफ्रीका में करीब 6.79 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 16,938 लोगों की मृत्यु हुई है। कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में फ्रांस ने चिली को पीछे छोड़ दिया है। यहां इसकी चपेट में अब तक 6.29 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 32,171 लोगों की मृत्यु हुई है। ब्रिटेन में कोरोना से अब तक लगभग 4.82 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 42,407 लोगों की मौत हुई है। चिली में कोरोना से लगभग 4.68 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 12,919 लोगों की मौत हुई है। ईरान में इस महामारी से 4.68 लाख से अधिक लोग संक्रमित है जबकि 26,746 लोगों की मौत हो चुकी है।

बिग बॉस 14 की शुरूआत में सिद्धार्थ शुक्ला ने जैस्मिन भसीन के सिर पर फोड़ी बोतल

इराक ने कोरोना संक्रमितों के मामले में सऊदी अरब, पाकिस्तान और बंगलादेश को पीछे छोड़ दिया है। यहां संक्रमितों की संख्या 3.75 लाख है वहीं 9,347 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 3.67 लाख हो गई है तथा 5325 लोगों की मौत हो चुकी है।

सऊदी अरब में कोरोना के 3.35 लाख मामले सामने आए हैं जबकि 4,850 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

तुर्की में इस महामारी से अब तक 3.23 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 8,384 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा विषाणु से 3.22 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35,968 लोगों की मौत हुई है।

गुरुग्राम : महिला के साथ चार डिलीवरी ब्वॉय ने किया गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

फिलीपींस में संक्रमितों की संख्या लगभग 3.19 लाख से अधिक हो गई है और 5,678 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक लगभग 3.14 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,513 लोगों की मौत हो चुकी है।

जर्मनी में अब तक तीन लाख से अधिक लोग इस वायरस की चपेट में आए हैं तथा 9,531 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 2.99 लाख से अधिक हो गयी है तथा 11,055 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 11597, बेल्जियम में 10044, कनाडा में 9488, बोलीविया में 8073, नीदरलैंड में 6,503, स्वीडन में 5895, मिस्र में 5970, चीन में 4739, रोमानिया में 4,947, यूक्रेन में 4,451, ग्वाटेमाला में 3285, पोलैंड में 2604, पनामा में 2,414, होंडुरास में 2,399 और स्विट्जरलैंड में 2076 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags: 24ghanteonline.comAustraliabahrainBrazilcanadacorona americacorona effecting worldcorona francecorona lockdowncorona newscorona outbreakcorona symptomscorona symptoms indiaCorona updateCoronaviruscoronavirus americaCoronavirus Chinacoronavirus curecoronavirus in indiacoronavirus in worldcoronavirus iran updatecoronavirus italyCoronavirus live updatescoronavirus newsCoronavirus Pandemiccoronavirus prevention foodcoronavirus prevention tipscoronavirus symptomscoronavirus updatecoronavirus updates in worldcoronavirus vaccinecoronavirus wikicoronavirus worldcovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19czechiaEstoniaFinlandGreecehubei lockdownirelandisraellockdownPakistanPeshawarpolandPortugalQatarRussiaSaudi ArabiaSingaporesloveniaWorld Health OrganizationWorld Hindi Newsn Corona casualtyworld lockdownWorld News in Hindiअमेरिका में संक्रमितकोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस का कहरकोरोना वायरस के लक्षणदुनिया में कोरोनादुनिया में कोरोना वायरसवेनेजुएला में पहली मौत
Previous Post

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 65.49 लाख, 55 लाख लोग रोगमुक्त

Next Post

केरल : कोच्चि में ग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त, दो नौसेना अधिकारियों की मौत

Desk

Desk

Related Posts

Former MLA Rohit Reddy tests positive for drugs
Main Slider

तेलंगाना में ‘रेव पार्टी’ का पर्दाफाश! पूर्व विधायक ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव, पुलिस पर चली गोली

15/03/2026
CM Yogi's letter to the people of UP
Main Slider

चैत्र नवरात्रि से पहले मुख्यमंत्री योगी की अपील, प्रदेशवासियों को लिखी पाती

15/03/2026
Heavy Rain
राजनीति

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, कई जिलों में बारिश,ओलावृष्टि का अलर्ट

15/03/2026
CM Bhajan Lal Sharma
राजनीति

नियमित दौड़ लगाना स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र: मुख्यमंत्री भजनलाल

15/03/2026
NCERT book in controversy again
Main Slider

ब्राह्मणों ने अंग्रेजों को दिए शास्त्र?… फिर विवादों में फंसी NCERT की किताब

15/03/2026
Next Post
दो नौसेना अधिकारियों की मौत two naval officers killed

केरल : कोच्चि में ग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त, दो नौसेना अधिकारियों की मौत

यह भी पढ़ें

robbers arrested

तीन शातिर लुटरे चढ़े पुलिस के हत्थे, चोरी की बाइक व जेवरात बरामद

26/04/2021
CM Yogi

अयोध्या में 10 करोड़ की लागत से 6 महीने में बनकर तैयार होगा ‘बो स्ट्रिंग स्टील गर्डर रेलवे ब्रिज’

24/01/2024
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति से यूपी में महिला सुरक्षा मजबूत

01/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version