Main Sliderउत्तर प्रदेशप्रयागराज

प्रयागराज : डॉ. हर्षवर्धन ने मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिएटी ब्लॉक का किया उद्घाटन

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने उत्तरप्रदेश के प्रयागराज स्थित मोतीलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज में 150 करोड़ रुपये की लागत क्षमता से निर्मित सुपर स्पेशलिएटी ब्लॉक का आज शुभारंभ किया।

डॉ. हर्षवर्धन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ इस सुपर स्पेशलिएटी ब्लॉक का डिजिटल माध्यम से शुभारंभ किया है। समर्पित कोविड अस्पताल के रूप में चिह्नित इस मेडिकल कॉलेज में 220 बेड की क्षमता है। इसके सुपर स्पेशलिएटी ब्लॉक को प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 150 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

इटावा : तंबाकू व्यापारी के जर्जर मकान की छत ढही, मजदूर की मौत

इसमें न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, एंडोक्राइनोलॉजी, सर्जिकल ऑनकोलॉजी, कार्डियोथाइरोसिस और वास्कुलर सर्जरी के विभाग हैं।

नये ब्लॉक में सात ऑपरेशन थियेटर, 233 सुपर स्पेशलिएटी बेड, 53 आईसीयू बेड और 13 डायलिसिस बेड हैं। नयी फैसिलिटी में 23 परास्नातकों को प्रशिक्षित किया जा सकता है।

भारत ने किया सुपरसोनिक मिसाइल SMART का सफल परीक्षण, राजनाथ ने दी बधाई

केंद्रीय मंत्री ने इसके अलावा उत्तर प्रदेश में केंद्रीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा लगाये गये कोबास 6800 प्रयोगशाला का भी लोकार्पण किया।

Related Articles

Back to top button