• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार के पास न तो कोई योजना है और न ही कोई विजन : अखिलेश

Desk by Desk
10/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
अखिलेश यादव

अखिलेश यादव

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सरकार, सपा शासन में किये गये कामों को अपनी उपलब्धि बताकर अपने नाम का पत्थर लगा रही है।

श्री यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि विकास के लिए भाजपा सरकार के पास न तो कोई योजना है और नहीं कोई विजन है। सपा सरकार के कामों को अपना बताना और अपने नाम का पत्थर लगाना उसके अब तक के कार्यकाल की एक मात्र उपलब्धि है। शिलान्यास का शिलान्यास और उद्घाटन का उद्घाटन करके ही वह अपना रिपोर्ट कार्ड सजा रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अब अपनी करनी छुपाने के लिए असत्य का सहारा लेते रहते है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे तथा जिला मुख्यालय से गांव तक फोरलेन सड़के बनाकर सपा सरकार ने प्रगति को रफ्तार दी।

रामविलास पासवान ने 1969 में DSP की नौकरी छोड़ चुना था राजनीति, रिकॉर्ड मतों से जीत बने थे सांसद

श्री यादव ने कहा कि सपा शासन में सड़कों का विकास सबसे तेज हुआ। लखनऊ में मेट्रो सपा शासन में शुरू हुई। आज तक भाजपा सरकार वाराणसी, गोरखपुर जैसे वीवीआईपी जिलों में भी मेट्रो नहीं चला सकी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की शुरूआत समाजवादी पार्टी सरकार में हुई, भाजपा साढ़े तीन साल में भी उसे पूर्ण नहीं कर सकी है जबकि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे दो वर्ष से कम समय में पूरा हो गया था।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय ही वर्ष 2012 से 2017 के बीच लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क बना जो एशिया का सबसे बड़ा पार्क है। यहां की हरियाली, झील और सुखद माहौल रोज बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करती हैं। लोहिया पार्क प्रातः सायं भ्रमणकारियों के बीच अत्यंत लोकप्रिय हैं। इन दोनों पार्कों में कई विशेष प्रजाति के पेड़-पौधे लगे हैं। गोमती नदी की सफाई के साथ मनोरम गोमती रिवरफ्रंट भी समाजवादी सरकार की देन है।

सात महीने बाद 16 अक्तूबर से खुलेंगे स्कूल, इतने घंटे चलेंगी क्लासेस

श्री यादव ने कहा कि लखनऊ में साफ्टवेयर पार्क बना, अमूल डेरी का प्लांट लगा, एचसीएल की यूनिट लगी, नोएडा में सैमसंग स्थापित कराने का श्रेय सपा शासन को जाता है। लैपटाप और डिजिटल यूपी की दिशा में प्रगति हुई। गम्भीर बीमारियों कैंसर, किडनी, लीवर, हार्ट का इलाज काफी मंहगा होता है। आम आदमी को भी स्वास्थ्य लाभ मिले इसके लिए समाजवादी सरकार में कैंसर इंस्टीट्यूट बना। अस्पतालों में एक रूपये के पर्चे पर ही मुफ्त इलाज की सुविधा दी गई।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय एक भव्य जेपी इंटरनेशनल सेंटर का निर्माण हुआ जिसमें स्वतंत्रता संग्राम की यादें संजोई गईं। यहां कई सेमीनार कक्ष, अतिथिगृह, पुस्तकालय आदि के रखरखाव के लिए भाजपा सरकार पैसा देने में भी पीछे हट गई है। सेन्टर में लगे कीमती उपकरण धूल खा रहे हैं। यूपी डायल 100 सेवा, पुलिस मुख्यालय की सिग्नेचर बिल्डिंग और 108-102 जैसी एम्बूलेंस सेवाओं को शुरू करने की पहल सपा शासन ने की थी। भाजपा ने देश-विदेश में प्रशंसित 1090 वूमेन पावर लाइन को भी निस्प्रभावी बना दिया।

इंसानियत शर्मसार : पिता ने किया 10 माह की नवजात के साथ रेप, बच्ची की मौत

श्री यादव ने कहा कि सपा शासन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का इकाना स्टेडियम बनवाया जो अपनी हाईटेक सुविधाओं के लिए चर्चित रहा है। यहां स्टेडियम में कई अंतर्राष्ट्रीय मैच हो चुके हैं। इकाना स्टेडियम देश का पहला 19 पिचों वाला क्रिकेट स्टेडियम बन गया है। इस स्टेडियम के पास ही सपा सरकार ने प्रदेश के उत्पादों के विपणन, प्रदर्शन के लिए शान-ए-अवध बाजार बनाया था जिसे भाजपा सरकार ने औनपौने दाम पर बेच दिया है। ऐसे ही नया सूचना परिसर सपा सरकार की देन है। भाजपा नेतृत्व इस हद तक कृतघ्न है कि इसे स्वीकार नहीं करता।

Tags: 24ghante online.comAkhilesh Yadav's attack on BJPAkhilesh Yadav's attack on UP governmentAkhilesh Yadav's attack on Yogi governmentAkhilesh Yadav's tweetअखिलेश यादव का ट्वीटअखिलेश यादव का भाजपा पर हमलाअखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव को योगी सरकार पर हमला
Previous Post

उत्तर प्रदेश में कोरोना रिकवरी प्रतिशत बेहतर हो रहा है : सहगल

Next Post

भाजपा का लक्ष्य समाज के सभी लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाना है : योगी

Desk

Desk

Related Posts

THDC Tunnel: Dhami briefed the CMs of Jharkhand and Chhattisgarh on the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel: धामी ने झारखंड-छत्तीसगढ़ के CMs को दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी, श्रमिकों को हर मदद का भरोसा

13/08/2026
THDC Tunnel Accident: Dhami takes charge of the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel Accident: धामी ने संभाली बचाव अभियान की कमान, रेस्क्यू किए गए मजदूरों से वीडियो कॉल पर बात

13/08/2026
13 people safely rescued from THDC tunnel
Main Slider

टीएचडीसी टनल में 13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, जिलाधिकारी मौके पर

13/08/2026
Panic due to debris and water entering THDC tunnel
Main Slider

THDC टनल में मलबा-पानी आने से हड़कंप, CM धामी ने युद्धस्तर पर रेस्क्यू के दिए निर्देश

13/08/2026
CM Dhami's interaction with the youth at Doon University
Main Slider

दून विश्वविद्यालय में युवाओं से मुख्यमंत्री धामी का संवाद, बोले- बदलती तकनीक के अनुरूप ‘फ्यूचर रेडी’ बनें युवा

13/08/2026
Next Post
सीएम योगी CM Yogi

भाजपा का लक्ष्य समाज के सभी लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाना है : योगी

यह भी पढ़ें

Gobhi Manchurian

घर पर ही बनाएं ये खास डिश, भूल जाएंगे स्ट्रीट फूड

19/07/2025
Ganesh

इस तरह से करें गणेश स्थापना, जानें पूजन का सही तरीका

23/08/2025
IPL-2021

आईपीएल के 14वें सीजन पर मंडरा रहा कोरोना संक्रमण का खतरा

06/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version