• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकार राज्य विश्वविद्यालयों में सकारात्मक बदलाव की दिशा में आगे बढ़ी : डॉ. दिनेश शर्मा

Desk by Desk
09/03/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ, शिक्षा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

मेरठ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि सरकार राज्य के विश्वविद्यालयों में सकारात्मक बदलाव की दिशा में आगे बढ़ चुकी है। नई शिक्षा नीति के अनुरूप बदलाव लाए जा रहे हैं।

राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल की वर्चुअल उपस्थिति एवं प्रमुख शिक्षाविद प्रो. एम एन पटेल ,कुलपति प्रो नरेन्द्र कुमार तनेज,की उपस्थिति में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया। शर्मा ने कहा कि इस बात के पुरजोर प्रयास हो रहे हैं कि प्रदेश में विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा के अवसर मिल सकें। उच्च शिक्षा का तेजी से प्रसार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। शिक्षा को रोजगारपरक बनाने के लिए औद्योगिक प्रतिष्ठानों के साथ तालमेल पर भी जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पहले के समय में गावों में बालिकाओं की शिक्षा पर जोर नहीं दिया जाता था तथा उन्हें सामाजिक सहभागिता से भी दूर रखा जाता था लेकिन समय के साथ इसमें बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि आज लडकियां हर क्षेत्र में सफलता के नित नए कीर्तिमान बना रही हैं। यह हर्ष का विषय है कि यहां पर मेडल पाने वालों में छात्राएं अधिक हैं। उन्होंने छात्रों से भी और अधिक मेहनत करने की अपील की।

डॉ. शर्मा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय एक ऐसा विश्वविद्यालय है जिसमें 4000 से अधिक विद्यार्थी 250 से अधिक शिक्षक हैं। यह सौर ऊर्जा से आच्छादित है। उन्होंने कहा कि कुलाधिपति द्वारा विश्वविद्यालयों को क्षय रोग के निदान में भूमिका निभाने को कहा गया था जिसमें यह विश्वविद्यालय अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि सत्र नियमितीकरण , समय पर परीक्षा , नए पाठयक्रमों के संचालन तथा रोजगार परक शिक्षा के क्षेत्र में भी इस विश्वविद्यालय ने काफी अच्छा काम किया है। कोरोना काल में पठन पाठन में व्यवधान नहीं हुआ तथा आनलाइन शिक्षा की सुचारू व्यवस्था विश्वविद्यालय में बनी रही है।

उन्होंने कहा कि आनलाइन सम्बद्धता,आनलाइन कक्षाए व आनलाइन प्रमाण पत्र देने की व्यवस्था सभी राज्य विश्वविद्यालयों में लागू हुई है। नकलविहन परीक्षा के साथ सुधार भी तेज हुए हैं। नई शिक्षा नीति के अनुरूप पाठयक्रम में बदलाव किए जा रहे हैं। सभी विश्वविद्यालयों से 70 प्रतिशत पाठ्यक्रम एक समान रखते हुए 30 प्रतिशत पाठयक्रम अपने हिसाब से बनाने को कहा गया है।

श्री शर्मा ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि वर्चुअल क्लासरूम के साथ ही ई-लर्निंग की व्यवस्था ठीक प्रकार से लागू हो। क्षेत्रीय भाषा के साथ विदेशी भाषा के अध्यापन का कार्य सभी विश्वविद्यालयों में शुरू हो सके । प्रयास किसा जा रहा है कि औद्योगिकि प्रतिष्ठानों के साथ विश्वविद्यालयों का तालमेल बढे। शोध को प्रोत्साहन के साथ ही शोध पत्रों को शोध गंगा पोर्टल पर अपलोड कराया जा रहा है जिससे कि गुड प्रेक्टिस को अन्य जगहों पर भी अपनाया जा सके। सभी राज्य विश्वविद्यालयों में दीनदयाल शोध पीठ की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि रज्जू भय्या विश्वविद्यालय में एक ऐसा संस्थान बनाया है जिसमें विज्ञान के क्षेत्र में शोध किया जाएगा।

विश्वविद्यालय वैश्विक स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाये : आनंदीबेन पटेल

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में व्यवस्था की जाएगी कि शिक्षक अपने लेक्चर को देने से पूर्व उसे पोर्टल पर अपलोड करे जिससे विद्यार्थी कक्षा में आने से पूर्व ही उसे पढ सके। उत्तर प्रदेश सरकार ने डिजिटल लाइब्रेरी बनाई है जिसमें 79 हजार कन्टेंट अपलोड किए जा चुके हैं। ज्ञान के इस महासागर का कोई भी व्यक्ति देश के किसी भी कोने से नि:शुल्क प्रयोग कर सकता है।

उन्होंने कहा कि सरकार सरकार ने बदलावों की जो प्रक्रिया चलाई है उसका परिणाम है कि आज प्रवेश से लेकर अंकतालिका पाने तक का कार्य आनलाइन ही हो जाता है। शिक्षा की गुणवत्ता को सुनिश्चत करने के लिए महाविद्यालयों में नैक मूल्याकंन की कार्यवाही तेजी से कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्ष में 79 राजकीय महाविद्यालयों की स्थापना कराई गई है। इन महाविद्यालयों का संचालन उस क्षेत्र के विश्वविद्यालय के द्वारा स्ववित्तपोषित आधार पर किया जाएगा।

श्री शर्मा ने कहा कि सरकार शिक्षकों का केन्द्रीयकृत डाटाबेस बनाने की ओर भी बढ रही है जिसमें उनकी विशेष योग्यता का भी उल्लेख रहेगा। सरकार का प्रयास है कि उच्च शिक्षा का तेजी से प्रसार हो। इस दिशा में जिस स्थानों पर विश्वविद्यालय नहीं है वहां पर निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि तीन नए विश्वविद्यालयों की स्थापना भी कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के सभी स्तरों पर सुयोग्य अध्यापकों का चयन सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन किया जा रहा है। सरकार ने कमजोर वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति को अमलीजामा पहनाने की दिशा में कदम आगे बढा दिए गए हैं। इसके लिए ठोस कार्ययोजना के तहत आगे बढा जा रहा है। इसके लिए 16 सदस्यीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है। उच्च शिक्षा , माध्यमिक शिक्षा , बेसिक शिक्षा तथा तकनीकी शिक्षा विभाग में अलग अलग स्टीयरिंग कमेटी बनाई गईं हैं। इनके द्वारा ही नई शिक्षा नीति को लागू करने की दिशा में आगे बढा जा रहा है। इसके साथ ही प्रयास किए जा रहे हैं कि उद्योग जैसे खादी ओडीओपी के साथ उच्च शिक्षा संस्थान करार करें।

श्री शर्मा ने कहा कि अभी एमएसएमई के साथ एक करार हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुछ ऐसे निजी विश्वविद्यालय बने हैं जहां पर अध्ययन करने के लिए दुनिया के तमाम देशों के विद्यार्थी आ रहे हैं। अब नई शिक्षा नीति के तहत उच्च शिक्षा के अन्तर्राष्ट्रीयकरण की दिशा में आगे बढने की योजना है। आस्ट्रेलिया इस दिशा में यूपी के साथ करार करने की इच्छा जाहिर कर चुका है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रयासरत है कि अब विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक विश्वस्तरीय शिक्षा भारत में ही मिल सके। इसके लिए उन्हे बाहर नहीं जाना पडे। इसके साथ ही एक ऐसा पायलेट प्रोजेक्ट आरंभ किया जिसके तहत कुछ महाविद्यालयों के पुस्तकालय के लिए प्रीलोडेड टैब उपलब्ध कराने के लिए वित्तीय सहायता मिले। यह योजना आंकाक्षी महाविद्यालयों में आरंभ की गई है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने परिवर्तन के जिस लक्ष्य को तय किया है उसे तीन भाग में बांटकर आगे बढ रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विद्यार्थियों को गुणवत्ता एवं रोजगारपरक उच्च शिक्षा प्रदान की जा सके। इस क्रम में 2023-25 के मध्य सभी संस्थानों में वर्चुअल लैब्स की स्थापना,उच्च शिक्षण संस्थानो का पूर्ण डिजिटलीकरण एवं इको-फ्रैन्डली कैम्पस की स्थापना की जानी है। इस दिशा में कार्य आरंभ कर दिया गया है।राज्यपाल इस बात के लिए सतत प्रयासरत है कि शिक्षा में सुधार हो जिसके लिए वे लगातार मार्गदर्शन करती है।

इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने एसएसबी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में पं मलखान सिंह भारद्वाज की प्रतिमा का अनावरण किया । उन्होंने एक विशाल सभा को भी सम्बोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां विस्तार से बताई ।

इस मौके पर राज्य सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल,मंत्री अतुल गर्ग, मंत्री विजय कश्यप,विधायक संगीत सोम , जितेन्द्र सतवई , दिनेश खटिक, सतवीर त्यागी, एमएलसी श्रीश चन्द्र शर्मा,एमएलसी दिनेश गोयल,भाजपा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अनुज राठी,भाजपा महानगर मुकेश सिंघल उपस्थित रहे।

Tags: Dr. Dinesh SharmaGovernment moves towards positive change in state universitiesउत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्माडॉ.दिनेश शर्मासकारात्मक बदलावसरकार राज्य विश्वविद्यालयों
Previous Post

विदेशों की जूठन पर पलने वाले किसानों के कंधे पर रखकर चला रहे हैं बंदूक : सीएम योगी

Next Post

नंदीग्राम में ममता बोलीं- मेरे साथ हिंदू कार्ड मत खेलो, मंच से किया चंडी पाठ

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी यूपी के बुनकरों के उत्पादों की पहुंच

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

28/10/2026
उत्तराखंड

श्रीनगर चुंगी पर चाय की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री धामी, स्थानीय लोगों से किया आत्मीय संवाद

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

28/10/2026
Next Post
ममता ने मंच से किया चंडी पाठ

नंदीग्राम में ममता बोलीं- मेरे साथ हिंदू कार्ड मत खेलो, मंच से किया चंडी पाठ

यह भी पढ़ें

jaydev-unadkat

उनादकट के दम पर राजस्थान ने दिल्ली के धुरंधरों को 147 रनों पर रोका

15/04/2021
AK Sharma

एके शर्मा बोले– श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों की सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

25/10/2025
School Holidays

देहरादून में 8वीं क्लास तक के स्कूल कल बंद रहेंगे

01/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version