• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जीवनसाथी की तरक्की के लिए आज करें ये अचूक उपाय

Desk by Desk
18/10/2020
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
puja-path

मास शिवरात्रि

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज अधिक आश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी है। त्रयोदशी तिथि आज सुबह 8 बजकर 34 मिनट तक ही रहेगी उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी जो कि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल भोर 4 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मास शिवरात्रि व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं में जिस प्रकार चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश की पूजा का विधान है, उसी प्रकार कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव की तिथि बताया गया है। अत: आज मास शिवरात्रि व्रत है। आज के दिन भगवान शंकर की पूजा-अर्चना का विधान है।

कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन देवाधिदेव भगवान शंकर की पूजा करने से बहुत कुछ मिल सकता है। इस बात को आप यूं भी कह सकते हैं कि हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को भोले बाबा की जय जयकार होती है और भोले बाबा अपने भक्तों से प्रसन्न होकर उनकी इच्छाएं पूरी करते हैं।

आज  भगवान शंकर  को बेलपत्र, पुष्प, धूप-दीप और भोग चढ़ाने के बाद शिव मंत्र का जप किया जाता है। कहते हैं ऐसा करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है और जीवन में चल रही सभी समस्याओं का समाधान भी निकलता है। इसके अलावा आज  जो भक्त मास शिवरात्रि का व्रत करते हैं, भगवान शिव उनसे प्रसन्न होकर उनके सभी कामों को सफल बनाते हैं।

आज सुबह 10 बजकर 19 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। यदि कोई शांतिदायक कार्य करना हो तो यह योग अति उत्तम है और यदि किसी का झगड़ा आदि सुलझाना हो तो यह योग सफलता प्रदान करता है। साथ ही आज शाम 5 बजकर 58 मिनट से कल सुबह सूर्योदय तक कुमार योग भी रहेगा। कुमार योग दोस्ती के संबंध को मजबूत बनाने के लिये, अपने रूठे दोस्त को मनाने के लिये और विद्या के क्षेत्र में सफलता पाने के लिये बड़ा ही प्रशस्त है।

अगर आपको कोई परेशानी है और आप उसका हल नहीं निकाल पा रहे हैं, तो अपनी परेशानी का हल निकालने के लिए आज  शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। साथ ही 11 बेलपत्र पर चंदन से ॐ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और धूप-दीप आदि से विधिवत शिवलिंग की पूजा करें। आपकी परेशानी का हल जल्द ही निकलेगा।

अगर आप अपने किसी शत्रु से परेशान हैं, तो उससे मुक्ति पाने के लिए  आज  स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान शिव के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही शिव जी के इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है -ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ’ ऐसा करने से आपको अपने शत्रुओं से जल्द ही छुटकारा मिलेगा।

अगर आप अपनी सफलता के मार्ग में आ रही बाधाओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज आपको शिव-शंभु के आगे बैठकर उनके इस मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है –

शवे भक्ति:शिवे भक्ति:शिवे भक्तिर्भवे भवे।

अन्यथा शरणं नास्ति त्वमेव शरणं मम्।।

अगर आप अपने कार्यों में शुभ फल पाना चाहते हैं, तो आज  आपको बेल पत्रों से भगवान का पूजन करना चाहिए। आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद शिवलिंग पर 5 बेल पत्र चढ़ाएं और हर बार बेलपत्र चढ़ाते समय “ऊँ नमः शिवाय” मंत्र का जप करें। आपको अपने कार्यों में शुभ फल प्राप्त होगा।

अगर आप अपनी आर्थिक, सामाजिक या अन्य स्थितियों में सुधार करना चाहते हैं तो आज एक तांबे का पैसा या तांबे का कोई एक छोटा-सा टुकड़ा लीजिये और आज पूरा दिन उसे अपने पास रखिये। बाद में आप चाहें तो उसे अपनी तिजोरी में भी रख सकते हैं। आपकी आर्थिक, सामाजिक स्थिति में सुधार होगा।

अपने बच्चों की तरक्की के लिये शिव मंदिर में जाकर चन्दन घिसकर शिवलिंग पर तिलक लगाएं और फिर उसी घिसे हुए तिलक से अपने बच्चे को भी तिलक लगाएं। बच्चे की हर प्रकार से तरक्की होगी।

Tags: best astro tips for Thursdaypuja pathShukra ke upayShukravaar ke totkeभगवान शिव को प्रसन्न करने के उपायमास शिवरात्रिशिवरात्रि व्रतशुक्र के उपायशुक्रवार उपायशुक्रवार के टोटकेशुक्रवार के मंत्र
Previous Post

CM योगी आज महिला प्रधानों, बीडीसी, ब्लॉक प्रमुखों आदि से करेंगे वर्चुअल संवाद

Next Post

महागठबंधन बिहार में फिर से नरसंहार का दौर शुरू करने की कोशिश कर रहा है : सुशील

Desk

Desk

Related Posts

Hardeep Singh Puri
Main Slider

MP राज्यसभा उपचुनाव में BJP का बड़ा फैसला, हरदीप सिंह पुरी को मिला टिकट

28/10/2026
Main Slider

गैरसैंण को 231.91 करोड़ की सौगात, CM धामी ने 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

28/10/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: दिल्ली से लखनऊ तक, जानें किस शहर में कितने बजे होगा सूर्योदय

28/10/2026
Main Slider

आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का कहर, तटीय इलाकों से लोगों का रेस्क्यू

28/10/2026
धर्म

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

28/10/2026
Next Post
Susheel Modi

महागठबंधन बिहार में फिर से नरसंहार का दौर शुरू करने की कोशिश कर रहा है : सुशील

यह भी पढ़ें

rakesh tikait

किसान नेता राकेश टिकैत लखीमपुर के लिए रवाना, किसानों को संयम रखने को कहा

03/10/2021
PCU gets big state level responsibility

सहकारिता से चमकेगी सौर ऊर्जा: पीसीयू को मिली राज्य स्तरीय बड़ी जिम्मेदारी

03/06/2026
CM Yogi

प्रदेश ने खोए जमीन से जुड़े और जनजातीय समाज के नेता: सीएम योगी

10/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version