• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महागठबंधन बिहार में फिर से नरसंहार का दौर शुरू करने की कोशिश कर रहा है : सुशील

Desk by Desk
18/10/2020
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Susheel Modi

Susheel Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने दावा किया कि राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की अगली सरकार में महज दो साल के अंदर मोटर से सिंचाई के लिए सस्ती दर पर हर खेत तक बिजली पहुंचा दी जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता श्री मोदी ने शनिवार को यहां इटाढ़ी उच्च विद्यालय मैदान में राजपुर (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर जदयू प्रत्याशी संतोष कुमार निराला के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजग सरकार ने गांव-गांव तक पक्की सड़क, हर घर तक नल का जल एवं हर घर में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराई है।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर के हेलिकॉप्टर का पंखा तार से टकरा कर टूटा, बाल बाल बचे

उन्होंने कहा कि अगले दो साल में हर खेत को बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही किसानों को बिजली के लिए छह रुपये 65 पैसे की जगह केवल 65 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिल देना होगा।

श्री मोदी ने भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) को सीट दिए जाने को लेकर महागठबंधन पर निशाना साधा और कहा कि जिसने अधिसंख्य लोगों की जमीन पर जबरन कब्जा किया हुआ है उसे बिहार विधानसभा चुनाव में सहयोगी बनाकर महागठबंधन बिहार में फिर से नरसंहार का दौर शुरू करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव पर हमला बोला और कहा कि महागठबंधन ने श्री तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया है लेकिन वह तो नौवीं कक्षा भी उत्तीर्ण नहीं हैं।

बिहार चुनाव : महागठबंधन ने 10 लाख नौकरी और शिक्षा मित्रों को स्थायी करने का संकल्प पत्र किया जारी

भाजपा नेता ने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव के पास 15 लाख की मोटरसाइकिल और 40 लाख रुपये का मकान है। गरीबों को लूटकर उन्होंने अपना महल खरीदा है। उन्होंने दावा किया कि जनता ने बिहार में फिर से राजग की सरकार बनाने का मन बना लिया है और अगले 10 साल तक श्री नितीश कुमार मुख्यमंत्री बनकर रहेंगे।

Tags: Bihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar Assembly Elections 2020 ScheduleBihar electionbihar election 2020 datebihar election 2020 newsbihar election news 2020 dateBihar Hindi SamacharBihar News in HindiBihar Vidhan Sabha Election 2020bihar vidhan sabha election date 2020Chirag paswanchunav aayogElection Commission of Indiaelection commission of india biharLatest Bihar News in HindiLJPबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनावबिहार विधानसभा चुनाव 2020
Previous Post

जीवनसाथी की तरक्की के लिए आज करें ये अचूक उपाय

Next Post

संजय सिंह का योगी पर हमला, कहा- क्या पाल समाज ने वोट देकर गलती की?

Desk

Desk

Related Posts

Sonam Wangchuk Hunger Strike
Main Slider

20वें दिन भी अन्न का एक दाना नहीं खाया! सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

जींद से जुड़ेगा भारत के रेलवे इतिहास का नया अध्याय: प्रधानमंत्री

17/07/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री के नेतृत्व ने हरियाणा में विकास की परिभाषा को बदला: नायब सैनी

17/07/2026
Rajesh Kumar becomes loco pilot of hydrogen train
Main Slider

राजेश कुमार बने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के लोको पायलट, रचा इतिहास

17/07/2026
Crime Branch raids Omaxe Residency at midnight
Main Slider

ओमैक्स रेजिडेंसी में आधी रात क्राइम ब्रांच का छापा, कस्टमर केयर के नाम पर करते थे ठगी

17/07/2026
Next Post
जिला पंचायत सदस्य पद के 400 उम्मीदवारों की पहली सूची

संजय सिंह का योगी पर हमला, कहा- क्या पाल समाज ने वोट देकर गलती की?

यह भी पढ़ें

Divyang gets GST notice of 86 lakhs

शेयर में मुनाफे का लालच देकर ढाई करोड़ हड़पे

19/12/2021
drowning

मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबकर तीन बच्चों की मौत

12/04/2022
Somvati Amavasya

सोमवती अमावस्या कब है, जानें पूजा की सही विधि

30/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version