• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश बोले- यूपी में योगी सरकार के रहते बहन-बेटियों की सुरक्षा संभव नहीं

Desk by Desk
17/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार के रहते बहन-बेटियों की सुरक्षा नहीं हो सकती है।

सीएम योगी बोले- बेटियों पर बुरी नजर डाली तो दुराचारियों की दुर्गति तय

श्री यादव ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकार ने दरिंदों के सामने सरेंडर कर रखा है। बेटी अलग, मां अलग, शहर-गांव अलग लेकिन बेटियों का अंजाम वही। सत्ताधीशों का दिल भले न पिघले, पोस्टमार्टम के बाद बाराबंकी की बेटी का शरीर देखकर डाक्टरों के भी होश उड़ गए। विचलित डाक्टरों ने कहा ऐसा मामला पहले नहीं देखा। जाहिर है उत्तर प्रदेश ‘बर्बर हत्या प्रदेश‘ में बदल गया है और खूनी खेल बेलगाम हो गया है।

वाराणसी में 69 नये मिले कोरोना पॉजिटिव, अब तक 251 लोगों की मौत

उन्होंने कहा कि आये दिन बच्चियां-युवतियां हैवानियत की शिकार हो रही हैं। भाजपा सरकार की पुलिस पर कोई कैसे भरोसा करे, जबकि कन्नौज के सौरिख थाना में दारोगा ने छेड़छाड़ पीड़िता से कहा ‘आ जाओ, समय नहीं कटता है’ ऐसे में किसे न्याय मिल सकता है। बलात्कार और हत्याओं की फेहरिश्त ही दिल दहलाती है। मुरादाबाद में घर में घुसकर विदेशी से दुष्कर्म, कानपुर में कक्षा सात की छात्रा से सामूहिक बलात्कार की घटना हुई।

श्री यादव ने कहा कि जालौन में नाबालिग से दरिंदगी की घटना तब हुई जब वह अस्पताल में भर्ती अपनी मां को देखने जा रही थी। उसके साथ गैंगरेप हुआ। फर्रूखाबाद में फिरौती के लिए अपहरण कर बालिका की हत्या कर दी गई। बांदा में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ। झांसी में आधारकार्ड बनवाने गई छात्रा से बलात्कार किया गया। अलीगढ़ और गाजियाबाद में महिलाओं की हत्या हुई। भाजपा सरकार और उसकी पुलिस पर लोगों का भरोसा उठ रहा है इसलिए हाथरस काण्ड के पीड़ित अब यूपी में नहीं रहना चाहते हैं। वे अपने मुकदमें भी उत्तर प्रदेश से बाहर ले जाना चाहते हैं।

चीन में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 13 नये मामले

उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री का नवरात्र के शक्ति पर्व से नारी शक्ति की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए विशेष अभियान चलाने की बात करने का औचित्य क्या है? रोमियो स्क्वाड तो जन्म से ही विवादित रहा, 1090 और यूपी डायल 100 जैसी व्यवस्थाओं को भी भाजपा सरकार ने इसलिए निष्प्रभावी बना दिया क्योंकि उनकी शुरूआत समाजवादी सरकार ने की थी। अब प्रत्येक जिले में 100 रोल माडल चुने जाने की भी घोषणा है। अब तक जो मुख्यमंत्री और उनकी सरकार कानून व्यवस्था का एक कलपुर्जा नहीं दुरूस्त कर पाई वह आगे किसी को क्या सुरक्षा देगी। हर मोर्चे पर विफल, कलंकपूर्ण भाजपा सरकार को अब प्रदेश और जनता के हित में गद्दी छोड़ देनी चाहिए।

Tags: akhilesh yadavYogi Governmentअखिलेशयोगी सरकार
Previous Post

चीन में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 13 नये मामले

Next Post

सीएम योगी बोले- यूपी पुलिस में 20 फीसदी बेटियों की होगी भर्ती

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक पटल पर चमक बिखेरेगा गोरखपुर की माटी का शिल्प ‘टेराकोटा’

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026: संभल के हॉर्न-बोन क्राफ्ट और सोनपापड़ी का दुनिया में बजेगा डंका, सात फर्मों को मिले स्टॉल

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

गोशालाओं में हो सकेंगे मांगलिक कार्यक्रम, गो-पर्यटन से गांवों को मिलेगा कमाई का नया रास्ता

21/09/2026
Next Post
सीएम योगी CM Yogi

सीएम योगी बोले- यूपी पुलिस में 20 फीसदी बेटियों की होगी भर्ती

यह भी पढ़ें

salman khan

सलमान खान ने 6 पैक ऐब्स में शेयर की शर्टलेस फोटो

09/12/2020

पीले दांत ची मोतियों से चमकेंगे, करें ये आसान उपाय

09/06/2023
ISRO

कक्षा में पहुंचा देश का पहला कम्‍युनिकेशन सैटेलाइट, संचार प्रणाली को मिलेगी मजबूती

26/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version