Main Sliderउत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

अजय कुमार लल्लू बोले- युवाओं के बीच हमेशा प्रासंगिक रहेंगे राजीव के विचार

भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 76वीं जयन्ती के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित दूसरी राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में पांच लाख 85 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिनमें 7840 प्रतिभागी सफल हुए।

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रविवार को कहा कि प्रदेश में 12 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया जबकि कुल 7840 प्रतिभागी सफल हुए हैं। जिनमें से प्रत्येक जिले में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले सफल प्रतिभागियों को क्रमशः प्रथम पुरस्कार के रूप में लैपटाप, द्वितीय पुरस्कार के रूप में मोबाइल तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में टेबलेट प्रदान किया गया। इसके अलावा अन्य सफल प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में बैग, मोमेन्टो, सर्टिफिकेट, फाइल, कप इत्यादि प्रदान किया गया।

मुंबई से लौटे युवक की गोली मारकर हत्या, हत्यारोपी फरार

श्री लल्लू ने कहा कि श्री राजीव गांधी के विचार छात्रों और युवा वर्ग के बीच में हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। ‘युवा भारत निर्माण और डिजिटल भारत के निर्माण का जो सपना उस समय उन्होने देखा था वह आज विराट वट वृक्ष के रूप में फल-फूल रहा है।

आज कोई भी छात्र स्कूली शिक्षा के अलावा डिजिटल गैजेट्स के इस्तेमाल से बेहतर प्रोजेक्ट कम्प्लीट करके अपने ज्ञान को और अधिक उन्नत कर रहा है।

मधुमक्खी पालन विषय पर आयोजित तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम

कोरोना काल में आन लाइन प्रतियोगिता का उद्देश्य यह भी था कि कोरोना काल में उपजे तनाव और हताशा को कम करके प्रतियोगिता के माध्यम से उनको और अधिक ऊर्जान्वित, उत्साहित करना है जिसमें कांग्रेस पार्टी पूरी तरह सफल रही है।

Related Articles

Back to top button