• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिंधिया की सभा में किसान की मौत के बाद भी जारी रहा भाषण, कांग्रेस ने साधा निशाना

Desk by Desk
18/10/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
किसान की मौत

सिंधिया की सभा में किसान की मौत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए इन दिनों जोर-शोर से राज्य के शीर्ष नेता प्रचार में जुटे हुए हैं, लेकिन इसी चुनावी सभा के दौरान खंडवा जिले के मंधाता विधानसभा सीट पर चुनावी सभा में एक आए एक किसान की मौत हो गई जिस पर अब सियासत शुरू हो गई है। इस सभा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्याशी के पक्ष में सभा करने ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे थे।

दरअसल, मंधाता विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में रविवार बीजेपी के स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे। सिंधिया के आने से पहले स्थानीय नेताओं के भाषण चल रहे थे। इसी दौरान जब पंधाना से बीजेपी विधायक राम दांगोरे भाषण दे रहे थे तभी वहां तभी वहां मौजूद 80 साल के किसान जीवन सिंह की अचानक मृत्यु हो गई।

रिटायर्ड IAS सूर्य प्रताप सिंह पर गलत सूचना ट्वीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज

किसान की मौत होते ही आस-पास की कुर्सियों पर बैठे लोग तितर-बितर हो गए। हालांकि इसके बावजूद नेताओं का भाषण नहीं रुका।

थोड़ी देर बाद जनसभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पहुंच गए। हालांकि उनके आने से पहले शव को वहां से ले जाया चुका था, लेकिन सिंधिया को जब किसान की मौत के बारे में पता चला तो उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए एक मिनट का मौन रखवाया और उसके बाद भाषण शुरू किया।

आज मांधाता विधानसभा क्षेत्र के मुंदी में भाजपा उम्मीदवार श्री नारायण पटेल जी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

क्षेत्र की मेरे परिवार की जनता के अपार स्नेह और आशीर्वाद के लिए आप सभी का धन्यवाद एवं आभार। pic.twitter.com/FbEI2NSYMr

— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) October 18, 2020

बताया जा रहा है कि जीवन सिंह बीजेपी के पुराने कार्यकर्ता भी थे। हालांकि सवाल उठ रहा है कि जब कोरोना के खतरे को देखते हुए भीड़-भाड़ वाली जगहों पर बुजुर्गों के जाने पर मनाही है तो राजनीतिक सभा में 80 साल के बुजुर्ग को क्यों आने दिया गया।

CM योगी और राजनाथ संभालेंगे यूपी की सात सीटों के लिए प्रचार की कमान

कांग्रेस ने साधा निशाना

ज्योतिरादितय सिंधिया की सभा में किसान की मौत की अनदेखी कर सभा जारी रखने को लेकर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस इस बात को लेकर बीजेपी को आड़े हाथ ले रही है कि एक किसान की मौत के बाद भी जनसभा को क्यों जारी रखा गया।

बीजेपी के कार्यक्रम में किसान की मौत,
—बीजेपी की भाषणबाज़ी फिर भी जारी रही;

आज बीजेपी के कार्यक्रम में एक किसान की मौत हो गई लेकिन बीजेपी के बेशर्म नेताओं ने कार्यक्रम नहीं रोका। किसान की लाश पड़ी रही और बेशर्म भाजपाई ताली बचाते रहे।

शिवराज जी,
जनता से न सही, भगवान से तो डरो..! pic.twitter.com/GuFo2n0nqQ

— MP Congress (@INCMP) October 18, 2020

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘बीजेपी के कार्यक्रम में किसान की मौत, बीजेपी की भाषणबाजी फिर भी जारी रही, आज बीजेपी के कार्यक्रम में एक किसान की मौत हो गई, लेकिन बीजेपी के बेशर्म नेताओं ने कार्यक्रम नहीं रोका। किसान की लाश पड़ी रही और बेशर्म भाजपाई ताली बचाते रहे। शिवराज जी, जनता से न सही, भगवान से तो डरो।’

Tags: 24ghante online.comlatest political newsMadhya Pradesh Assembly by-electionMadhya Pradesh assembly by-election 2020Madhya Pradesh by-election 2020mp news
Previous Post

रिटायर्ड IAS सूर्य प्रताप सिंह पर गलत सूचना ट्वीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज

Next Post

रंजिश के चलते महिला को दबंगों ने मारी गोली, मेडिकल कॉलेज रेफर

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
उत्तराखंड

दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर, एमएसपी पर खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश

18/09/2026
उत्तराखंड

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

18/09/2026
उत्तराखंड

सीसीटीएनएस में उत्तराखंड की राष्ट्रीय रैंकिंग सुधरी, 13वें से 9वें स्थान पर पहुंचा राज्य

18/09/2026
उत्तराखंड

नेपाल आपदा राहत सहायता दल को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

18/09/2026
Next Post
shot to dead

रंजिश के चलते महिला को दबंगों ने मारी गोली, मेडिकल कॉलेज रेफर

यह भी पढ़ें

अन्नदाताओं के मसीहा बने सीएम योगी, 6.80 करोड़ का किसानों को किया भुगतान

01/08/2021
Kashi Vishwanath Corridor

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की भव्यता बनी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र

04/08/2021
Mohsin Raza

उत्तर प्रदेश हज कमेटी के नए अध्यक्ष बनाए गए मोहसिन रजा

30/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version