• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बलिया गोलीकांड : जेपी नड्डा की विधायक सुरेन्द्र सिंह को हिदायत, कहा- जांच से दूर रहे

Desk by Desk
19/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बलिया
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बलिया की घटना को लेकर विधायक सुरेंद्र सिंह के बयानों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से बात की है। उन्होंने पार्टी के यूपी प्रमुख से कहा कि वह विधायक सुरेंद्र सिंह को यह बताएं कि वे जांच से दूर रहें।

इससे पहले बलिया के बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के सामने अपना पक्ष रखा। बलिया के दुर्जनपुर गांव में 15 अक्तूबर को हुई हत्या के आरोपी युवक धीरेंद्र सिंह का खुलेआम समर्थन करने के मामले में उन्हें अनुशासनहीनता व बेतुके बयान देने पर लखनऊ तलब किया गया था।

बलिया गोलीकांड : मुख्यारोपी धीरेंद्र को 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेजा गया

जानकारी के मुताबिक, विधायक सुरेंद्र सिंह का बैरिया में रविवार को कार्यक्रम भी था। उन्हें लखनऊ में भाजपा मुख्यालय से फोन कर बुलाया गया। साथ ही उनके आपत्तिजनक बयान देने पर सवाल-जवाब भी हुआ। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव से मिलने सुरेंद्र सिंह रविवार की शाम को लखनऊ पहुंचे। पार्टी के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उन्होंने पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री सुनील बंसल से मुलाकात कर पूरे मामले में अपना पक्ष रखा।

सुरेंद्र सिंह ने ‘हिन्दुस्तान’ से बातचीत में बताया कि वह लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष से मिले और अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि घटना में कार्रवाई एकतरफा हुई है। दरअसल, सुरेंद्र सिंह हत्या आरोपी धर्मेंद्र सिंह को अपना करीबी बता रहे थे जिस पर पार्टी को असहज स्थितियों का सामना करना पड़ रहा था।

कानपुर : दलित युवती के साथ घर में घुसकर गैंगरेप, मुकदमा दर्ज

वहीं उपचुनाव के मद्देनज़र भी सुरेंद्र सिंह के बयानों को उचित नहीं माना जा रहा था। पार्टी सूत्रों का कहना है कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत में कहा है कि घटना पूर्व नियोजित नहीं थी और दूसरे पक्ष से पहले हमला हुआ। मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हैं। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण भी बताया। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी जैसा निर्देश देगी आगे वैसा ही कदम उठाया जाएगा।

Tags: ballia murder caseCrime in LucknowCrime in uttar pradeshDhirendra Pratap singhLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow News in Hindisurendra singhजेपी नड्डा
Previous Post

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 75.50 लाख, 66.63 लाख लोग रोगमुक्त

Next Post

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या चार करोड़ के करीब, 11.12 लाख कालकवलित

Desk

Desk

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Next Post

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या चार करोड़ के करीब, 11.12 लाख कालकवलित

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

महाकुम्भ में अग्नि जनित घटनाओं के खिलाफ एडब्ल्यूटी बनेगा सुरक्षा कवच

26/12/2024
SP mla roshan lal verma

UP Election: सपा प्रत्याशी रोशन लाल समेत सात नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

15/02/2022
Power demand

बिजली की मांग अगस्त में 5.65 प्रतिशत घटकर हुई 167.49 गीगावॉट

16/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version