• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मिशन शक्ति’ अभियान में 14 अभियुक्तों को फांसी और 20 को आजीवन कारावास

Desk by Desk
20/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
लव जिहाद पर सीएम योगी की चेतावनी CM Yogi's warning on love jihad

लव जिहाद पर सीएम योगी की चेतावनी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत महिला अपराध से जुड़े मामलों के निपटारे में तेजी आई है। पिछले दो दिनों में 14 अभियुक्तों को फांसी और 20 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा दिलाई गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अभियोजन निदेशालय ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्तों को सजा दिलवाने का काम किया है।

हालांकि, मुख्यमंत्री ने इसमें और तेजी लाने की बात भी कही है। अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि अपराधियों को सजा दिलाने से ही क़ानून का राज स्थापित किया जा सकता है।

तेजस्वी यादव से मिले लोजपा सांसद प्रिंस राज, दिया ब्रह्मभोज का निमंत्रण

इसी क्रम में अभियोजन निदेशालय ने चिह्नित मुकदमों में से कई मामलों में सजा कराई है। इसमें 11 मामलों में 14 अभियुक्तों को फांसी की सजा, 5 मामलों में 11 अभियुक्तों को आजीवन कारावास और 8 मामलों में 22 अभियुक्तों को कारावास एवं जुर्माने की सजा सुनाई गई है। निदेशालय ने 88 मामलों में 117 ऐसे अभियुक्तों की जमानतें खारिज करा दीं, जो महिला एवं बाल अपराधों में लिप्त थे। साथ ही दो दिनों में 101 गुंडों को जिला बदर करा दिया गया।

एडीजी (अभियोजन) आशुतोष पांडेय ने बताया कि सजा दिलवाने में यूपी नंबर वन

एडीजी (अभियोजन) आशुतोष पांडेय ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में सजा दिलाने में उत्तर प्रदेश नंबर वन है। ऐसा इसलिए हो पाया क्योंकि अदालतों में मुकदमों की सुनवाई कम समय में पूरी हो गई और अभियोजन ने ऐसे मामलों को पूरे लगन से लड़ा। गौरतलब है कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष के निशाने पर आई योगी सरकार ने 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक मिशन शक्ति अभियान शुरू किया है। इसके तहत अपराधियों को सजा और महिलाओं को जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है।

Previous Post

हिना खान ने जीन्स-टॉप में बिखेरा हुस्न का जलवा, तस्वीरें हुई वाइरल

Next Post

भारत ने PLA का कर्नल पकड़ा,तो गिड़गिड़ाया ड्रैगन , कहा- प्लीज लौटा दें

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
Next Post
पीओके में चला रहा है आतंक की पाठशाला

भारत ने PLA का कर्नल पकड़ा,तो गिड़गिड़ाया ड्रैगन , कहा- प्लीज लौटा दें

यह भी पढ़ें

Share Market

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी हुआ धड़ाम

24/03/2021
मिताली राज

छठां वनडे विश्व कप खेल सचिन की बराबरी पर पहुंची मिताली

06/03/2022
A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

दबंगों ने घर में घुस कर पति-पत्नी व पुत्री को पीटा

12/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version