• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

RCB से बदला चुकता करने उतरेंगे कोलकाता नाइट राइडर्स

Desk by Desk
20/10/2020
in ख़ास खबर, खेल
0
Kolkata Knight Riders Match

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अबुधाबी| तूफानी तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन को देर से मौका देने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम ने लय हासिल कर ली है और बुधवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में सितारों से सजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ पहले चरण में मिली हार का बदला चुकता करने उतरेगी।

विश्व कप के उपविजेता न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज फर्ग्युसन की क्षमता को जानने के लिए नाइट राइडर्स को नौ मैच और कप्तानी में बदलाव की जरूरत पड़ी। इयोन मोर्गन ने अंतत: फर्ग्युसन को मौका दिया और उन्होंने अपनी तेजी और विविधता से सनराइजर्स हैदराबाद को ध्वस्त कर दिया।

क्या खत्म हो गया  बिग बॉस 14 शो से सिद्धार्थ शुक्ला का सफर?

फर्ग्युसन ने केकेआर की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने चार ओवर में 15 रन पर तीन विकेट चटकाने के बाद सुपर ओवर में दो रन देकर दो विकेट हासिल किए। पिछले सत्र में केकेआर की ओर से पांच मैचों में सिर्फ दो विकेट चटकाने वाले फर्ग्युसन ने सत्र की अपनी पहली ही गेंद पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को आउट किया और फिर अपनी तेज और धीमी गेंदों के मिश्रण से सभी बल्लेबाजों को परेशान किया।

मोर्गन की अगुआई वाली केकेआर की टीम 10 अंक के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि पांच मैच बचे हैं। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस (नौ मैचों में तीन विकेट) उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसे में टीम को अब फर्ग्युसन से काफी उम्मीदें हैं। टीम के जेहन में हालांकि पहले चरण के मैच में आरसीबी के खिलाफ 82 रन की हार की याद ताजा होगी जिसमें एबी डिविलियर्स ने 33 गेंद में नाबाद 73 रन की पारी खेली।

यह देखना रोमांचक होगा कि डिविलियर्स, आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच जैसे बल्लेबाजों के खिलाफ मोर्गन फर्ग्युसन का इस्तेमाल किस तरह करते हैं। केकेआर हालांकि अब भी स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल की खराब फॉर्म को लेकर परेशान है जो अब तक बल्ले से प्रभावी प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। पिछले सत्र में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले रसेल मौजूदा सत्र में नौ मैचों में 11.50 की औसत से सिर्फ 92 रन बना पाए हैं।

Tags: Kolkata Knight Riders MatchKolkata Knight Riders playing XIKolkata Knight Riders TeamRCB vs KKR Live ScoreRCB vs KKR PreviewRCB vs KKRlive MatchRoyal Challengers Banglore MatchRoyal Challengers Banglore Playing XIRoyal Challengers Banglore Teamआईपीएल लाइव मैचकोलकाता नाइट राइडर्स टीमकोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवनकोलकाता नाइट राइडर्स मैचरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीमरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेइंग इलेवनरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच
Previous Post

क्या खत्म हो गया  बिग बॉस 14 शो से सिद्धार्थ शुक्ला का सफर?

Next Post

IPL 2020 मामले में स्मिथ ने डीविलियर्स और पोलार्ड से की बटलर की तुलना

Desk

Desk

Related Posts

forehead
ख़ास खबर

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
FIFA World Cup
खेल

FIFA World Cup: पराग्वे ने तुर्किये को 1-0 से हराया, नॉकआउट की उम्मीदें बरकरार

20/06/2026
Jaspal Rana
Main Slider

एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में छाई मायूसी

12/06/2026
Body Polishing
Main Slider

त्वचा पर चाहिए फूलों-सा निखार तो करें बॉडी पोलिशिंग, मगर इन बातों का रखे ध्यान

04/06/2026
Next Post
rajasthan royals

IPL 2020 मामले में स्मिथ ने डीविलियर्स और पोलार्ड से की बटलर की तुलना

यह भी पढ़ें

PM Modi

आपातकाल के काले दिनों को कभी भुलाया नहीं जा सकता : PM मोदी

25/06/2021
Amrit Abhijat

विभागीय योजनाओं का लाभ लोगों को मिले इसके लिए ट्रिपल पी का फार्मूला अपनाएः अमृत अभिजात

04/11/2022
carry minati

कैरी मिनाती अपने धमाकेदार वीडियो और कूल लुक्स से करते हैं सोशल मीडिया पर राज

19/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version