• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दरोगा की पिस्टल छीनकर भागने की कर रहा था रेप का आरोपी तभी…..

Desk by Desk
22/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा
0
रेप का आरोपी

रेप का आरोपी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (गौतमबुद्धनगर) में बुधवार को एक युवक ने 8 साल की बच्ची को चाकू दिखाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। घटना के कुछ ही देर बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो उसे वहां से एक चाकू भी मिला।

पुलिस जब मौका-ए-वारदात से वापस लौट रही थी तभी रेप आरोपी सोनू ने उपनिरीक्षक की पिस्टल छीनकर गोली चलाते हुए वहां से भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली आरोपी के पैर में लगी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही उसके पास से छीनी हुई सरकारी पिस्टल भी बरामद कर ली है। घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला आस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुनव्वर राणा की बेटी ने थामा कांग्रेस का दामन, महिला प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बनी

डीसीपी ग्रेटर नोएडा अंकुर अग्रवाल ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू की बरामदगी के लिए इसे पुलिस टीम के साथ मोजरबेयर कंपनी के पीछे ले जाया गया था। तभी इसने सब-इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनकर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर जवाबी फायरिंग की और इसके पैर में गोली लग गई। वह जमीन पर गिर गया। पुलिस ने इसके पास से छीनी हुई सरकारी पिस्टल भी बरामद कर ली है। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई जल्द ही खत्म की जाएगी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत पांच भगोड़ा घोषित, गिरफ्तारी वारंट जारी

सोनू नाम का यह आरोपी, मूल रूप से ग्रेटर नोएडा थाना रबूपुरा क्षेत्र के गांव जॉनचना का निवासी है। वो जॉब की तलाश में अपने दोस्तों से मिलने थाना सुरजपुर क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड स्थित गुर्जर कॉलोनी आता था। बुधवार सुबह भी वही हुआ जब सोनू अपने दोस्त के यहां आया। जिसके बाद उसने वहां खेल रही एक 8 वर्षीय बच्ची को चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस को जैसे ही इस बात की सूचना मिली, उसने तुरंत टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Tags: 24ghante online.comcrime newscrime news in hindilatest UP newsरेप का आरोपी
Previous Post

DDLJ अगर 2020 में होती रिलीज, तो 500 करोड़ से ज्यादा की होती कमाई

Next Post

मिर्जापुर : आठ साल की बच्ची से रेप, आरोपी को आजीवन कारावास

Desk

Desk

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post
imprisonment

मिर्जापुर : आठ साल की बच्ची से रेप, आरोपी को आजीवन कारावास

यह भी पढ़ें

FIR lodged at two hospitals

कोरोना ऐप पर बेड की दी गलत जानकारी, दो अस्पतालों पर FIR दर्ज

18/04/2021
Muslim League Jammu and Kashmir

मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर को केंद्र सरकार ने किया बैन, अमित शाह ने किया ऐलान

27/12/2023
dhanteras

धनतेरस पर राशि अनुसार करें इन चीजों की खरीदारी, बनेंगे शुभ संयोग

18/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version