• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अपराध को लेकर राज्य में न कभी कोताही बरती और न बरतेगी : नीतीश

Desk by Desk
28/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
नीतीश कुमार

नीतीश कुमार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई : नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की प्रतिबद्धता दुहराते हुए आज कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में इसको लेकर न कभी कोताही बरती और न ही बरतेगी।

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुमार ने अपने गृह जिला नालंदा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों के पक्ष में मंगलवार को आयोजित सात चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा, “अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। हमारी सरकार ने राज्य में अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता को लेकर न कभी कोताही बरती है और न बरतेगी। हमने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम किया है। हमारा आदर्श सामाजिक न्याय के साथ विकास है।”

श्री कुमार ने सभी गांवों में सौर ऊर्जा से संचालित स्ट्रीट लाइट लगाने का वादा किया और कहा कि राज्य में फिर से सरकार बनने पर सभी कृषि क्षेत्रों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने मतदाताओं को आश्वासन दिया कि यदि उन्हें दुबारा सेवा का मौका दिया गया तो वह विकास के अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे।

सचिन पायलट बोले- विधानसभा उपचुनाव में देश को बांटने वाली ताकतों को परास्त करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास के लिए प्रतिबद्धता के तहत फ्लाईओवर और एलिवेटेड सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। वर्तमान में सड़कों के चौड़ीकरण पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य के हर गांव में सड़कें बनवाई है। यदि दुबारा मौका मिला तो इन सड़कों को राजमार्गों से जोड़ दिया जाएगा। सरकार बनने के बाद वह एक बार फिर लोगों तक पहुंचेंगे और उनसे जानकारी लेकर उनकी विकास संबंधी जरूरतों को पूरा करेंगे।

श्री कुमार ने प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय को फिर से स्थापित करने के लिए किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया और कहा कि अभी भले ही विश्वविद्यालय के भवन निर्माण का कार्य चल रहा है लेकिन विश्वविद्यालय में पढ़ाई शुरू हो गई है और जल्द ही वृहद् विश्वविद्यालय बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने राजगीर के विकास के लिए काम किया है। राजगीर का सैनिक स्कूल संभवत: देश का सबसे बड़ा आवासीय सैनिक विद्यालय है।

मुख्यमंत्री ने हरनौत की सभा में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की सरकार में सड़कों की दयनीय स्थिति की चर्चा करते हुए कहा पहले इस क्षेत्र में सड़कें नहीं थीं। जब उन्होंने इस क्षेत्र में सड़कें बनाने की मांग की तो लोग उन पर हंसे लेकिन जब उन्हें मौका मिला तो इस क्षेत्र में सड़कों का निर्माण कराया गया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने उन बच्चों के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की जो दसवीं कक्षा के बाद शिक्षा नहीं ले सकते थे। कुशल युवा कार्यक्रम के तहत राज्य के 10 लाख से अधिक युवाओं को कंप्यूटर से संबंधित प्रशिक्षण दिये गये हैं।

Tags: Bihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar Assembly Elections 2020 ScheduleBihar electionbihar election 2020 datebihar election 2020 newsbihar election news 2020 dateBihar Hindi SamacharBihar News in HindiBihar Vidhan Sabha Election 2020bihar vidhan sabha election date 2020Chirag paswanchunav aayogElection Commission of Indiaelection commission of india biharLatest Bihar News in HindiLJPबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनावबिहार विधानसभा चुनाव 2020
Previous Post

जानिए कब है दिवाली, क्या है धनतेरस और भैयादूज की सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Next Post

मनुष्य के अंदर कूट कूट कर नहीं भरी होनी चाहिए ये एक चीज

Desk

Desk

Related Posts

CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी क्षेत्र में 12 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

10/05/2026
CM Vishnu Dev Sai
राजनीति

जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री साय ने किया जलाभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

10/05/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

सपा 2047 तक उत्तर प्रदेश की राजनीति से बाहर : केशव प्रसाद मौर्य

10/05/2026
AK Sharma-Akhilesh
Main Slider

अखिलेश राज में ‘कटियाबाजों’ को मिला संरक्षण : एके शर्मा

10/05/2026
Yogi Cabinet Expanded
Main Slider

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, आठ ने ली शपथलखनऊ, 10 मईः योगी मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री तथा कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ। दोनों राज्यमंत्रियों ने अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण के उपरांत जनभवन का गांधी सभागार भारत माता की जय व जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वहीं राज्यमंत्री की शपथ लेने वालीं कृष्णा पासवान खागा से, सुरेंद्र दिलेर खैर से और कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा से विधायक हैं। हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

10/05/2026
Next Post

मनुष्य के अंदर कूट कूट कर नहीं भरी होनी चाहिए ये एक चीज

यह भी पढ़ें

murder

गोलियों से भूनकर हुई थी महिला की हत्या, आरोपी पति ने किया चौंकाने वाला खुलासा

28/07/2021
सुप्रीम कोर्ट Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट : डीएम को परिसंपत्तियां कुर्क करने का अधिकार अनिवार्य नहीं

06/11/2020
वर्चुअल दीपोत्सव

अयोध्या : वर्चुअल दीप प्रज्ज्वलित कर पाएं श्रीरामलला विराजमान का आशीर्वाद

08/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version