• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार की महिषासुरी सरकार ने मां दुर्गा के भक्तों पर चलवाई गोलियां : चिराग पासवान

Desk by Desk
30/10/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
चिराग पासवान Chirag Paswan

चिराग पासवान

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भागलपुर। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार के भागलपुर और नवगछिया में जनसभाओं को संबोधित किया। पासवान ने मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान लाठीचार्ज और फायरिंग को लेकर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि यह महिषासुरी सरकार है, जो मां दुर्गा के भक्तों पर गोलियां चलवाती है। माता के भक्त ये भूलेंगे नहीं, 10 नवंबर को परिणाम सामने होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में हमारी सरकार बनी तो अयोध्या में राम मंदिर की तर्ज पर मिथिला में सीता मां का भी मंदिर बनवाएंगे। भागलपुर, नाथनगर और गोपालपुर विधानसभा से अपने पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार के लिए वे पहुंचे थे, जहां से खगड़िया और बेगूसराय के लिए निकले।

चिराग पासवान ने कहा कि पहले चरण के चुनाव का जो फीडबैक मिल रहा है, उससे लग रहा है कि एकतरफा जीत के साथ हमारी सरकार बननी तय है। बिहार और बिहारियों को फर्स्ट बनाने का संकल्प हम पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से झूठ कहा कि यहां उन्होंने खूब विकास किया है। लोगों से संवाद करते हुए अपने अंदाज में उन्होंने पूछा कि क्या दिल्ली से कोई पढ़ने बिहार आता है क्या, मुंबई से रोजगार के लिए लोग यहां आते हैं क्या? नहीं न?

योगी सरकार की बड़ी सफलता, यूपी में 45 हजार करोड़ के निवेश का रास्ता साफ

हम ऐसा बिहार बनाएंगे कि बाहर से लोग यहां आएंगे, यहां के लोगों को बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी।  सीएम डरते हैं, युवा पढ़ लिख गया तो सवाल करेगा
उन्होंने पूछा कि आजादी के सात दशक से ज्यादा बीत जाने के बावजूद बिहार विकसित नहीं हो पाया है, इसके जिम्मेदार कौन हैं? अब ऐसा नहीं होगा, बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट होगा। कहा कि यहां तीन साल की डिग्री पांच-छह साल में मिलती है।

मुख्यमंत्री डरते हैं कि यहां का युवा पढ़-लिख लेगा तो उनसे रोजगार मांगेगा, सवाल करेगा, जैसे चिराग पासवान करता है। फैक्ट्री नहीं होने पर सीएम बहाना बनाते हैं कि यहां समंदर का किनारा नहीं है। अरे भैया, दिल्ली-पंजाब में भी नहीं है, हरियाणा में भी नहीं है। याद रखिएगा युवा साथियों, जब लॉकडाउन में छात्र, युवा, मजदूर बिहार लौटना चाहते थे तो उन्होंने बुलाने से मना कर दिया। ये दर्द भूलिएगा नहीं।

शराबबंदी अभियान पर हमला बोलते हुए चिराग ने महिलाओं से पूछा कि क्या शराबबंदी हुई है? जवाब आया- नहीं। उन्होंने कहा कि शराब आसानी से मिल जाता है। यहां तक कि रसूखदारों के घर में शराब की होम डिलीवरी होती है। आप बताएं कि ये शराब तस्करी का पैसा किनकी जेब में जाता है? मुख्यमंत्री कहते हैं कि सात निश्चय योजना के तहत हमने विकास किया। क्या हुआ है विकास? नहीं न? केवल भ्रष्टाचार हुआ न? की जांच करा कर भ्रष्टाचारियों को सजा दिलाएंगे।

मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान लाठीचार्ज और फायरिंग को लेकर नीतीश सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि यह महिषासुरी सरकार है, जो मां दुर्गा के भक्तों पर गोलियां चलवाती है। माता के भक्त ये भूलेंगे नहीं, 10 नवंबर को परिणाम सामने होगा। चिराग ने अपने दिवंगत पिता राम विलास पासवान को याद करते हुए कहा कि पापा थे तो सभा खत्म होते ही फोन कर पूछते थे कि लोगों का क्या हाल समाचार लिया, सबको क्या आश्वासन दिया। आज वे नहीं हैं, लेकिन उनकी सिखाई गई बातें मेरे जेहन में है। पापा कहते थे, जो शेर का बच्चा है, जंगल चीर के निकलेगा। तो मैं बता दूं कि मैं तमाम बाधाओं को चीर के निकलूंगा और बिहार को शिखर पर पहुंचाउंगा।

 

 

Tags: Bihar Assembly Election 2020Bihar electionbihar election 2020Bihar Hindi SamacharBihar News in HindiChirag paswanLatest Bihar News in Hindimunger newsNitish Kumarचिराग पासवाननीतीश कुमारबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनावमुंगेर
Previous Post

पुलवामा हमले को लेकर सवाल उठाने वाले आज क्यूं हैं खामोश : राजनाथ सिंह

Next Post

उन्नाव की पूर्व सांसद अन्नू टंडन समाजवादी पार्टी की साइकिल पर हुईं सवार

Desk

Desk

Related Posts

Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
CM Dhami watched the spiritual film ‘Hanuman Ansh’.
Main Slider

संत परंपरा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्में महत्वपूर्ण : धामी

04/09/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

नक्सलवाद के बाद अब बस्तर में विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

04/09/2026
CM Dhami expresses grief over the demise of Virendra Bisht.
उत्तराखंड

सीएम धामी ने वीरेंद्र बिष्ट के निधन पर जताया शोक, अर्पित की श्रद्धांजलि

04/09/2026
Next Post
अन्नू टंडन Annu Tandon

उन्नाव की पूर्व सांसद अन्नू टंडन समाजवादी पार्टी की साइकिल पर हुईं सवार

यह भी पढ़ें

लालजी टंडन की अस्थियां संगम में विसर्जित

मध्यप्रदेश के पूर्व राज्‍यपाल लालजी टंडन की अस्थियां संगम में विसर्जित

24/07/2020
Shagun parihar

जम्मू-कश्मीर असेंबली में गूंजा जय श्री राम, भगवा पगड़ी पहने विधायक ने संस्कृत में ली शपथ

22/10/2024
अल्ताफ बुखारी

अल्ताफ बुखारी बोले- जम्मू-कश्मीर की महिलाएं ला सकती हैं सकारात्मक बदलाव

04/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version