• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मध्यप्रदेश के पूर्व राज्‍यपाल लालजी टंडन की अस्थियां संगम में विसर्जित

Desk by Desk
24/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
लालजी टंडन की अस्थियां संगम में विसर्जित

लालजी टंडन की अस्थियां संगम में विसर्जित

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

प्रयागराज। मध्य प्रदेश के राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रहे लालजी टंडन की अस्थियां शुक्रवार की दोपहर बाद संगम में प्रवाहित की गई। उनके पुत्र सुबोध टंडन ने विधि-विधान से पूजन के बाद अस्थियों को संगम में प्रवाहित किया। इस दौरान भाजपा के गणमान्‍य लोगों के साथ ही काफी संख्‍या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

पिंडदान समेत अन्‍य संस्‍कार विधि-विधान के साथ आयोजित किए गए, मौजूद लोगों की आंखें नम थीं

एमपी के राज्‍यपाल लालजी टंडन का अस्थि कलश लेकर उनके पुत्र प्रयागराज पहुंचे। किला स्थित वीआइपी घाट पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उन्हेंं भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पिंडदान समेत अन्‍य संस्‍कार विधि-विधान के साथ आयोजित किए गए। फिर संगम में ले जाकर अस्थियों को प्रवाहित किया गया। वहां मौजूद लोगों की आंखें नम थीं। पंडित अमित राज वैद्यपंडित, दीपू शास्त्री मुन्नू, पंडित राजेश पाठक ने मंत्रोच्‍चार किया। लालजी टंडन के पुत्र सुबोध टंडन, भतीजे कुंवर जी टंडन ने अस्थि संगम में प्रवाहित की।

राम मंदिर भूमि पूजन का रास्ता साफ, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

लालजी टंडन जी प्रदेश भाजपा के भीष्म पितामह थे : केसरी नाथ त्रिपाठी

पूर्व राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी व पूर्व मंत्री डा. नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने उनके साथ गुजरे चार पांच दशक के अपने अनेक संस्मरण सुनाते हुए कहा कि टंडन जी प्रदेश भाजपा के भीष्म पितामह थे। कार्यकर्ताओं में गजब का समन्वय था क्या वरिष्ठ क्या कनिष्क सभी से बेहतर संवाद रखते थे। लोग उन्हें सम्मान से बाबूजी ही कहकर संबोधित करते थे। पार्टी ने एक संरक्षक खो दिया जिसकी भरपाई असम्भव है।

पार्टी ने एक संरक्षक खो दिया जिसकी भरपाई असम्भव है

लखनऊ के सबसे छोटे सदन में बतौर पार्षद से लेकर कई बार एमएलसी.एमएलए सांसद रहे और भाजपा के सरकारों में वरिष्ठ मन्त्री के रूप में बेहतरीन कार्य किया। श्रद्धांजलि देने वालों में सांसद केसरी देवी पटेल, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, नीलम करवरिया, ई.हर्षवर्धन बाजपेई, संजय गुप्ता, डा. अजय भारतीय विधायकगण, विभूति नारायण सिंह, डा.एल एस ओझा, देवेन्द्र नाथ मिश्र, विभवनाथ भारतीय, हरिओम मिश्र, राजेंद्र मिश्र, शशि वार्ष्णेय, मुरारीलाल अग्रवाल, दिवाकर नाथ त्रिपाठी, निशेष दुबे,अशोक चौधरी,श्याम प्रकाश पाण्डे,विजय द्विवेदी,सुबोध सिंह,पुरुषोत्तम मौर्य,दिलीप चौरसिया आदि लोग रहे।

Tags: #allahabadbefore bones immersed prayBJP Leaders paid tributebones immersed of Former Governor Lalji Tandon in SangamNational newsNEWSPrayagraj NewsProgram organized at VIP Ghat of FortstateTribute to Lalji Tandonभाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि दीमध्‍य प्रदेश के राज्‍यपाल लालजी टंडन का अस्‍थ कलश संगम में प्रवाहितलालजी टंडन की अस्थियां संगम में विसर्जित
Previous Post

समाजवादी पार्टी ने संजीत यादव के परिवार को पांच लाख का चेक सौंपा

Next Post

सीएम योगी अयोध्या दौरा 25 जुलाई को, भूमि पूजन की तैयारियों का लेंगे जायजा

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post

सीएम योगी अयोध्या दौरा 25 जुलाई को, भूमि पूजन की तैयारियों का लेंगे जायजा

यह भी पढ़ें

rama hospital

मानवता शर्मसार: बिल न देने पर हॉस्पिटल ने कोरोना मरीज के शव को बनाया बंधक

07/05/2021
सोने की ईंट

Gold Silver Update: आज फिर चमका सोना और चांदी, बढ़ी कीमतें

02/12/2020
cm yogi

उत्तर प्रदेश ने कम समय में तिलहन का तीन गुना उत्पादन किया : सीएम योगी

14/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version