• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार की बड़ी सफलता, यूपी में 45 हजार करोड़ के निवेश का रास्ता साफ

Desk by Desk
30/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
37 हजार सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र

37 हजार सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। कोरोना महामारी के बावजूद यूपी में देशी विदेशी कंपनियों द्वारा 45 हजार करोड़ का निवेश का रास्ता साफ हो गया है। यह प्रस्ताव अमेरिका, यूके, जर्मनी, जापान, कनाडा, दक्षिण कोरिया आदि की कंपनियां की ओर से आए हैं। यही नहीं इनमें कई कंपनियों को जमीन भी आवंटित हो गई है। इसके जरिए 1,35,362 लोगों को रोजगार मिलेगा।

केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा हमला : कांग्रेस, सपा और बसपा ने देश और प्रदेश को किया बर्बाद

यह जानकारी औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टंडन व औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में दी है। उन्होंने बताया कि इन कंपनियों में हीरानंदानी ग्रुप, सूर्या ग्लोबल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एमजी कैप्सूल्स, केशो पैकेजिंग, माउंटेन व्यू टेक्नॉलॉजी इत्यादि हैं। इन कंपनियों को औद्योगिक विकास प्राधिकरणों ने निवेश परियोजनाओं के लिए लगभग 426 एकड़ (326 भूखण्ड) आवंटित किए हैं, जिसमें लगभग 6,700 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है।

प्रमुख निवेश

  • हीरानंदानी ग्रुप ग्रेटर नोएडा में बीस एकड़ जमीन पर उत्तर भारत का सबसे बड़ा डाटा सेंटर में रु. 750 करोड़ का निवेश कर बनाएगा।
  • ब्रिटानिया इण्डस्ट्रीज वाराणसी में 300 करोड़ की लागत से एकीकृत खाद्य प्रसंस्करण यूनिट लगाएगी।
  • एसोसिएटेड ब्रिटिश फूड पीएलसी (एबी मौरी) (यूके) द्वारा बरगढ़ चित्रकूट में 750 करोड़ का निवेश से खमीर मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट लगाएगी।
  • डिक्सन टेक्नोलॉजीज़ द्वारा कन्ज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स में नोएडा ग्रेटर नोएडा में 200 करोड़ का निवेश करेगी।
  • वॉन वेलिक्स (जर्मनी) द्वारा यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण व आगरा में फुटवियर निर्माण में रु. 300 करोड़ का निवेश।
  • सूर्या ग्लोबल फ्लेक्सी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण में पीओपीपी, बीओपीईटी, मेटालाइज़्ड फिल्म्स प्रोडक्शन प्लांट में 953 करोड़ का निवेश।
  • मैक सॉफ्टवेयर (यूएस) द्वारा सॉफ्टवेयर विकास में रु. 200 करोड़ का निवेश नोएडा में।
  • एकैग्रेटा इंक (कनाडा) द्वारा लखनऊ में अनाज अवसंरचना उपकरण प्लांट। 746 करोड़ का निवेश।
  • एडिसन मोटर्स (दक्षिण कोरिया) द्वारा लखनऊ या नोएडा में लेक्ट्रिक वाहन निर्माण प्लांट प्रस्तावित 750 करोड़ का निवेश।
  • याज़ाकी (जापान) द्वारा वायरिंग हारनेस तथा कम्पोनेंट्स में रु. 2,000 करोड़ का निवेश।

एक्सप्रेसवे के किनारे 22 हजार एकड़ जमीन चिन्हित

राज्य सरकार ने औद्योगिक विकास के लिए एक्सप्रेसवेज़ के किनारे लगभग 22,000 एकड़ भूमि चिन्हित की है। इसके तहत फिरोजाबाद, आगरा, उन्नाव, चित्रकूट, मैनपुरी और बाराबंकी जिलों में छह उच्च संभावना वाले स्थानों की पहचान की गई है।

मध्य प्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, कमलनाथ अब स्टार प्रचारक नहीं

ग्रेटर नोएडा में एमएमएमई पार्क, परिधान पार्क

ग्रेटर नोएडा में एमएसएमई पार्क, इलेक्ट्रॉनिक्स पार्क, परिधान पार्क, हस्तशिल्प पार्क और खिलौना पार्क भी इस क्षेत्र में प्रस्तावित हैं। जेवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ,फिल्म सिटी व इलेक्ट्रॉनिक सिटी भी बनेगा। इन परियोजनाओं से 40,000 करोड़ रुपये के निवेश और लगभग 2.5 से 3 लाख रोजगार की सम्भावना है।

Tags: canadacm yogidomestic and foreign companiesgermanyhindi newshindustan unileverHiranandani GroupInvestmentJapanKesho PackagingMG CapsulesMountain View Technologynews in hindiSouth KoreaSurya GlobalUKUP employmentUSUttar PradeshYogi Governmentअमेरिकाउत्तर प्रदेशएमजी कैप्सूल्सकनाडाकेशो पैकेजिंगकोरोना महामारीजर्मनीजापानदक्षिण कोरियादेशी-विदेशी कंपनीनिवेशमाउंटेन व्यू टेक्नॉलॉजीयूकेयूपी रोजगारयोगी सरकारसीएम योगीसूर्या ग्लोबलहिंदुस्तान यूनिलीवरहीरानंदानी ग्रुप
Previous Post

पश्चिमी तुर्की में भूकंप का जोरदार झटका, चार की मौत और 120 घायल, देखें तबाही का वीडियो

Next Post

पुलवामा हमले को लेकर सवाल उठाने वाले आज क्यूं हैं खामोश : राजनाथ सिंह

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

05/10/2026
Main Slider

गरीब, महिला, युवा और दिव्यांग की समस्याओं पर संवेदनशील सरकार—जनता दर्शन में मौर्य ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

05/10/2026
Main Slider

यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में विकसित होगी इंटरनेशनल ट्रेड सिटी

05/10/2026
BJP
Main Slider

UP राज्यसभा के लिए BJP की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

05/10/2026
Main Slider

CM धामी से एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने की भेंट

05/10/2026
Next Post

पुलवामा हमले को लेकर सवाल उठाने वाले आज क्यूं हैं खामोश : राजनाथ सिंह

यह भी पढ़ें

मानव तस्करी की रोकथाम हेतु निकाली गई जागरूकता रैली

07/04/2021
Farmer dies after being hit by train

जनता एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत

29/04/2022
Prakash Raj

प्रकाश राज ने चंद्रयान-3 मिशन का उड़ाया मज़ाक, यूजर्स ने लताड़ा

21/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version