• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी उपचुनाव : सात विधानसभा क्षेत्र में आज शाम थम जाएगा प्रचार का शोर

Desk by Desk
01/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
उपचुनाव विधानसभा

यूपी उपचुनाव विधानसभा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के सात विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए रविवार शाम 5 बजे प्रचार थम जाएगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सत्तारूढ़ बीजेपी के साथ ही समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

बता दें उपचुनाव के लिए 3 नवम्बर को मतदान होगा और 10 नवंबर को परिणाम आएंगे। जिन सात सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें से 2017 में बीजेपी ने छह सीटों पर कब्ज़ा किया था जबकि एक सीट सपा के खाते में गई थी। लेकिन इस बार उपचुनाव में बसपा के उतरने से मुकाबला रोचक हो गया।

सोमवार को इन सातों विधानसभा सीटों के मतदान केन्द्रों के लिए सुरक्षा बल और पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। रविवार की शाम चुनाव प्रचार थमते ही इन सात सीटों से जुड़े जिलों में 48 घण्टों के लिए ‘ड्राई डे’ लागू हो जाएगा यानी शराब व बीयर तथा भांग की सभी लाइसेंसी दुकानें बंद कर दी जाएंगी। यह दुकानें मंगलवार 3 नवम्बर को मतदान खत्म होने के बाद खुलेंगी।

छपरा में पीएम मोदी बोले- मां! तुम छठ की तैयारी करो, दिल्ली में तुम्हारा बेटा बैठा है

जिन विधानसभा चुनावों पर उपचुनाव होनी है उनमें अमरोहा की नौगवां सादात, बुलंदशहर, फिरोजाबाद जिले की टूण्डला सुरक्षित, उन्नाव की बांगरमऊ, कानपुर नगर की घाटमपुर, देवरिया और जौनपुर जिले की मल्हनी। रविवार की शाम से ही इन सातों जिलों से जुड़े प्रदेश के अन्य जिलों की सीमाओं पर चौकसी भी बढ़ा दी जाएगी।

कोविड-19 के मद्देनजर मतदान के लिए जारी गाइडलाइन के अनुसार मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर अधिकतम एक हजार वोटर ही मतदान कर सकेंगे। इस वजह से हर मतदान केन्द्र पर सहायक पोलिंग बूथ भी बनाये गये हैं। कोरोना संक्रमित, बुजुर्ग और दिव्यांगजनों को पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा रहेगी, ऐसे मतदाताओं के पास खुद मतदान कर्मी जाएंगी और उनका वोट संकलित करेंगे।

Tags: Latest politics NewsLatest Uttar Pradesh News in HindiUP by-election assemblyUP by-election assembly 2020UP Political Newsयूपी उपचुनाव विधानसभायूपी उपचुनाव विधानसभा 2020
Previous Post

जौनपुर : मृतका के पेंशन खाते से पैसा निकालने पर प्रधान समेत सात के विरुद्ध मुकदमा

Next Post

पेट्रोल और डीजल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें अपने शहर के रेट

Desk

Desk

Related Posts

Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन पर घर आएंगी मां लक्ष्मी, बस कर लें ये उपाय

20/08/2026
stylish-in-monsoon-season
Main Slider

मानसून में भी लगेंगी स्टाइलिश, अगर लेंगी इन टिप्स की मदद

20/08/2026
Bharwan Torai
Main Slider

भरवां तोरई जीत लेगी सबका दिल, बार-बार बनाने की करेगी इच्छा

20/08/2026
Over 82,000 school vehicles are being monitored.
उत्तर प्रदेश

स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, 82 हजार से ज्यादा स्कूली वाहनों की हो रही निगरानी

19/08/2026
UP-Japan Investment Meet-2026
Main Slider

यूपी-जापान की औद्योगिक दोस्ती नई ऊंचाइयों की ओर, यीडा में दो मेगा प्रोजेक्ट की शुरुआत

19/08/2026
Next Post
Petrol price

पेट्रोल और डीजल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें अपने शहर के रेट

यह भी पढ़ें

पूरे दिन नजरबंदी में रहने के बाद भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर दिल्ली रवाना

02/10/2020
आग

राजस्थान : पटाखों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

23/10/2020
Mohammed Shami

मोहम्मद शमी को कोविड ने किया क्लीन बोल्ड, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 श्रृंखला से बाहर

18/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version