• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार चुनाव : दूसरे चरण की 94 सीटों पर थमा प्रचार, वोटिंग 3 नवंबर को, ये दिग्गज मैदान में

Desk by Desk
01/11/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स

बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार विधानसभा के दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीटों पर होने वाले चुनाव प्रचार का शोर रविवार की शाम को थम गया। दूसरे चरण में 94 सीटों पर कुल 1463 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 1316 पुरुष, 146 महिला एवं एक थर्ड जेंडर की प्रत्याशी शामिल हैं। इस चरण में 623 निबंधित गैर मान्यता प्राप्त दलों से तो 513 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

बता दें कि जिन चुनाव क्षेत्रों में चार बजे तक मतदान होना है। वहां रविवार की शाम चार बजे और जिन क्षेत्रों में छह बजे तक मतदान होना है वहां शाम छह बजे के बाद चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। चुनाव आयोग के अनुसार मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व इन सीटों के प्रत्याशी सिर्फ व्यक्तिगत जनसंपर्क के माध्यम से ही अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर सकेंगे। सभी प्रकार की चुनावी सभा, नुक्कड़ सभा इत्यादि, दृश्य एवं श्रव्य माध्यम से होने वाले चुनाव प्रचार पर तत्काल प्रभाव से रोक लग गई।

उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, एलआईयू को डीजीपी ने दिये सख्त निर्देश

आठ निर्वाचन क्षेत्रों में शाम चार बजे तक होगा मतदान

दूसरे चरण के आठ निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही मतदान होगा। इनमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का चुनाव क्षेत्र राघोपुर भी शामिल है। जबकि शेष 86 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान का समय निर्धारित है। दूसरे चरण में महाराजगंज में सबसे अधिक 27 प्रत्याशी और दरौली (सु) में सबसे कम 4 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदाता की संख्या के आधार पर सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र दीघा है तो सबसे छोटा चुनाव क्षेत्र चेरिया-बरियापुर है।

इस चरण में कई प्रमुख नेता चुनाव मैदान में

इस चरण में भाजपा कोटे से दो मंत्री पटना साहिब से नंद किशोर यादव व मधुबन से राणा रणधीर सिंह, कुम्हरार से विधानसभा में सत्तारुढ़ दल के उप मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा, जदयू कोटे से नालंदा से श्रवण कुमार, चेरिया बरियारपुर से पूर्व मंत्री मंजू वर्मा, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव सहित अन्य प्रमुख नेता चुनाव मैदान में हैं।

कुल मतदाता — 2,86,11,164
पुरुष मतदाता — 1,50,33,034
महिला मतदाता — 1,35,16,271
थर्ज जेंडर —- 980
सर्विस वोटर —- 60,879
कुल मतदान केंद्र — 41,362

Tags: Bihar Assembly ElectionsBihar Elections 2020bihar newshindi newsnews in hindisecond phase voting in BiharTEJ PRATAP YADAVTejashwi Yadavतेजप्रताप यादवतेजस्वी यादवबिहार चुनाव 2020बिहार न्यूज़बिहार में दूसरे चरण का मतदानबिहार विधानसभा चुनाव
Previous Post

उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, एलआईयू को डीजीपी ने दिये सख्त निर्देश

Next Post

बिहार चुनाव के बाद एनडीए का साथ छोड़ देंगे ‘पलटूराम’ : चिराग पासवान

Desk

Desk

Related Posts

Murder
Main Slider

गहरी नींद में सो रही दो मासूमों की पिता ने ली जान, कानपुर में डबल मर्डर से हड़कंप

19/04/2026
Chardham Yatra
Main Slider

Chardham Yatra 2026: गंगोत्री-यमुनोत्री के खुले द्वार, आज से चारधाम यात्रा का शंखनाद

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया के दिन जरूर करें ये उपाय, घर आएगी सुख-समृद्धि

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर न करें ये काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर कर लिए ये काम तो हो जाएगी बल्ले-बल्ले, बरसेगा धन

19/04/2026
Next Post
चिराग पासवान से इस्तीफा Chirag Paswan

बिहार चुनाव के बाद एनडीए का साथ छोड़ देंगे 'पलटूराम' : चिराग पासवान

यह भी पढ़ें

jiah khan

जिया खान की बहन करिश्मा ने साजिद खान ने लगाए गंभीर आरोप

19/01/2021
IPS Arvind Sen

पशुधन घोटाले के आरोपी आईपीएस अरविंद सेन की जमानत अर्जी पर आदेश सुरक्षित

20/01/2021
Corona epidemic snatches actress Piya Bajpai's brother

कोरोना महामारी ने छीना एक्ट्रेस पिया बाजपेई का भाई

14/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version