• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार चुनाव के बाद एनडीए का साथ छोड़ देंगे ‘पलटूराम’ : चिराग पासवान

Desk by Desk
01/11/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
चिराग पासवान से इस्तीफा Chirag Paswan

चिराग पासवान से इस्तीफा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव के नतीजे आने के बाद बीजेपी से नाता तोड़ देंगे। इसके साथ ही प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन में शामिल हो जाएंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को चुनौती देने की एक और कोशिश करेंगे।

चिराग पासवान को इस चुनाव के बाद नीतीश मुख्यमंत्री के तौर पर स्वीकार्य नहीं है। वह मौजूदा विधानसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करने के लिए बीजेपी का समर्थन करने का दावा करते रहे हैं।

उन्होंने रविवार को दावा किया कि नीतीश कुमार जो बार-बार पल्टी मारने के कारण ‘पलटूराम’ के तौर पर जाने जाते हैं, इस चुनाव के बाद फिर पलटी मार सकते हैं। वह आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद के साथ लंबी राजनीतिक लड़ाई के बाद बिहार में सत्ता में आए थे। कुछ साल बाद उन्होंने पुराने सहयोगी बीजेपी से नाता तोड़ लिया और अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी के साथ गठबंधन कर लिया।

चिराग ने एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर नीतीश द्वारा विरोध किए जाने को याद करते हुए आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्तर पर खुद को प्रधानमंत्री को संभावित चुनौती देने वाले के तौर पर पेश करने के लिए नीतीश ने पांच साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में मोदी के खिलाफ कितना जहर उगला था। दो साल में लालू प्रसाद को छोड़ दिए और एनडीए में वापस लौट आए।’

चिराग पासवास के दिवंगत पिता और एलजेपी के संस्थापक रामविलास पासवान 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए में शामिल हुए थे। जमुई से सांसद चिराग पासवान ने कहा कि मेरी बात को याद रखें कि नीतीश अपने चुनाव प्रचार के दौरान लालू प्रसाद के प्रति बहुत सजग हैं और एक बार फिर से महागठबंधन के साथ अगली सरकार बनाने की कोशिश कर सकते हैं। यहां तक कि 2024 में खुद को मोदी के एक विकल्प के रूप में पेश करने की कोशिश कर सकते हैं।’

इससे पहले, एलजेपी प्रमुख ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान नीतीश के सात निश्चय में भ्रष्टाचार के अपने आरोपों को दोहराया जिसमें हर घर में पाइप के जरिए पेयजल और पक्की गली एवं नाली की योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं में भ्रष्टाचार की पूरी तरह से जांच होनी चाहिए और अगर स्वयं मुख्यमंत्री की संलिप्तता सामने आ जाए तो हमें आश्चर्य नहीं होना चाहिए।’ बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 140 से अधिक सीटों पर एलजेपी ने अपने उम्मीदवार अधिकांश जेडीयू के प्रत्याशियों के खिलाफ खड़े किए हैं।

Tags: Bihar Assembly Election 2020Bihar Election 2020 ResultsbjpChirag paswanGrand AllianceJDULJPMahagathbandhannarendra modiNDANitish Kumarnitish kumar will leave nda after bihar assembly election resultsrjdचिराग पासवानजदयूनरेंद्र मोदीनीतीश कुमारबिहार चुनाव 2020 रिजल्ट्सबिहार विधानसभा चुनाव 2020भाजपामहागठबंधनराजगराजदलोजपा
Previous Post

बिहार चुनाव : दूसरे चरण की 94 सीटों पर थमा प्रचार, वोटिंग 3 नवंबर को, ये दिग्गज मैदान में

Next Post

उप्र सरकार सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सक्रिय है : योगी

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

मां नंदा के दरबार में पहुंचे धामी, चाचणी नृत्य में भी हुए शामिल

21/09/2026
Main Slider

छोटी घटनाएं बड़ी न बनें, डीएम-एसपी रखें नजरः मुख्यमंत्री

21/09/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
Next Post
cm yogi

उप्र सरकार सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सक्रिय है : योगी

यह भी पढ़ें

Rahu

इन उपायों से कम कर सकते हैं राहू दोष

06/08/2023
Beetroot Cutlet

ब्रेकफास्ट में ट्राई करें ये टेस्टी डिश, खाकर झूम उठेंगे सब

28/01/2026
RJ Ayan launches first podcast

RJ आयान ने शुरू किया पहला पॉडकास्ट, जिसे Hubhopper पर किया टेलिकास्ट

23/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version