Main Sliderअंतर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशक्राइमराष्ट्रीयलखनऊ

डॉन अबू सलेम के भाई पर यूपी पुलिस कसेगी शिकंजा,खंगाल रही है लखनऊ में संपत्ति का ब्योरा

लखनऊ। अब यूपी पुलिस की डॉन अबू सलेम के एक भाई और उसके करीबियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। इनकी भी संपत्ति का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में लखनऊ के हुसैनगंज और लालबाग में दो जमीनों के दस्तावेज निकलवाए हैं। अबू सलेम का फर्जी पासपोर्ट लखनऊ में बनवाने में इस भाई ने काफी मदद की थी। पुलिस अफसरों का कहना है कि संपत्ति की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ पर भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां

मुख्तार गिरोह पर शिकंजा कसने के दौरान ही कुछ लोगों ने पुलिस कमिश्नर से अब सलेम के एक भाई की कई सम्पत्तियों का ब्योरा बताते हुए कई शिकायतें की थी। इस पर ही पुलिस को इनकी सम्पत्ति का ब्योरा जुटाने को कहा था। पुलिस ने हुसैनगंज में एक अपार्टमेंट और लालबाग में एक जमीन के दस्तावेज एलडीए से निकलवाए।

अमेरिका चुनाव परिणाम : जो बिडेन ने कहा- हम जीत रहे हैं, ट्रंप बोले- डेमोक्रेट्स का जनमत पर डाका

इस बारे में अधिकारी ज्यादा नहीं बता रहे हैं। पर, यह दावा जरूर कर रहे हैं कि अबू सलेम के करीबियों के बारे में कई जानकारियां जुटायी गई है। जांच में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जायेगी। वहीं एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस मामले में एफआईआर भी करायी जायेगी।

 

Related Articles

Back to top button