• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया दिवाली पर बोनस का तोहफा

Desk by Desk
05/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
बोनस का तोहफा bonus gift

बोनस का तोहफा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राज्य कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने इस बहुप्रतीक्षित बोनस की मंजूरी दे दी। योगी के इस फैसले से प्रदेश के 14,82,187 कर्मचारियों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। इससे राजकीय कोष पर 1022.75 करोड़ रुपये का व्यय भार आएगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को ट्वीट कर दी है।

बुनकरों की समस्याओं का जल्द समाधान होगा : सीएम योगी

बता दें कि इस बार कोरोना महामारी के चलते प्रदेश में दिवाली पर बोनस मिलने को लेकर कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के हितों का संरक्षण करते हुए दिवाली पर बोनस देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित कर्मचारियों, राज्य वित्त पोषित शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों व जिला पंचायत के कर्मचारियों तथा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस मिलेगा।

CM श्री @myogiadityanath जी ने अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, राज्य वित्त पोषित शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों व जिला पंचायत के कर्मचारियों और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को वर्ष 2019-20 के लिए नियमानुसार बोनस की सुविधा प्रदान करने का सहर्ष आदेश दिया है।@spgoyal @sanjaychapps1 pic.twitter.com/RknWuWLAUd

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) November 5, 2020

गत वर्ष की भांति बोनस की 75 प्रतिशत धनराशि भविष्य निधि खाते में जमा की जाएगी, जबकि 25 प्रतिशत धनराशि का नकद भुगतान किया जाएगा। जो कर्मचारी भविष्य निधि खाते के सदस्य नहीं है, उन्हें धनराशि का आहरण कर उससे एनएससी प्रदान की जाएगी अथवा सम्बन्धित धनराशि पीपीएफ खाते में जमा की जाएगी।

जो कर्मचारी अधिवर्षता की आयु पर 31 मार्च, 2020 के बाद सेवानिवृत्त हो चुके हैं, अथवा 30 अप्रैल,2021 तक सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनको अनुमन्य तदर्थ बोनस की सम्पूर्ण धनराशि का नकद भुगतान किया जाएगा। तदर्थ बोनस के भुगतान की गणना के लिये मासिक परिलब्धियों की अधिकतम सीमा 7000 रुपये होगी। तदर्थ बोनस के लिये एक माह में औसत दिनों की संख्या 30.4 के आधार पर31 मार्च, 2020 को ग्राह्य परिलब्धियों के अनुसार 30 दिन की परिलब्धयां आगणित की जाएंगी।

कानपुर देहात : टीवी बंद नहीं करने पर नशेड़ी बेटे ने पिता को मारी गोली, मौत

31 मार्च, 2020 को वास्तविक औसत परिलब्धियां 7000 रुपये से ज्यादा होने की स्थिति में 7000 रुपये की परिकल्पित परिलब्धि मानकर दिनांक 31 मार्च, 2020 को 30 दिन की परिलब्धियां तदर्थ बोनस के रूप में दी जाएंगी। तदर्थ बोनस की सुविधा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी मिलेगी। ऐसे दैनिक वेतन कर्मचारी, जिन्होंने 06 कार्य दिवसीय सप्ताह वाले कार्यालयों में 31 मार्च, 2020 को 03 वर्ष अथवा उससे अधिक समय तक लगातार कार्य किया हो और प्रत्येक वर्ष कम से कम 240 दिन कार्य किया हो और 05 कार्य दिवसीय सप्ताह वाले कार्यालयों के मामले में 03 या इससे अधिक वर्ष में हर वर्ष 206 दिन कार्यरत रहे हों।

अमेरिकी सीनेट में जो बिडेन की पार्टी को लगा बड़ा झटका, ट्रंप को बढ़त

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के मामले में तदर्थ बोनस के आगणन हेतु अधिकत्तम् मासिक परिलब्धियां 1200 रुपये प्रतिमाह मानी जाएगी। बता दें कि प्रदेश में 8,80,187 अराजपत्रित राज्य कर्मचारी, 6,000,00 राज्य वित्त पोषित शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक व तथा 2000 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी इस दायरे में आते हैं।

Tags: BonusDeepawali 2020diwaliUP State EmployeeYogi Sarkarदिवालीदीपावली 2020बोनसयूपी राज्य कर्मचारीयोगी सरकार
Previous Post

नीतीश को जनता कर रही रिटायर तो खेला इमोेशनल कार्ड : चिराग पासवान

Next Post

मुनव्वर राणा की बेटी उरुषा समेत 30 कांग्रेसियों को 14 दिन के लिए भेजा जेल, शांति भंग करने का आरोप

Desk

Desk

Related Posts

Glowing Skin
Main Slider

किचन में मौजूद इस चीज से फेस बनेगा ब्राइट, जानें इस्तेमाल का तरीका

27/08/2026
EV Charging
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी देश में तीसरे स्थान पर

26/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जालसाजी कर 944 हेक्टेयर जमीन बैंकों में गिरवी रख ऋण लेने वाली दो कंपनियों पर योगी सरकार का शिकंजा, आवंटन रद्द कर वापस ली सारी भूमि

26/08/2026
CM Dhami
Main Slider

नेपाल बाढ़ : मुख्यमंत्री ने जताया दुख, उत्तराखंड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UPTET 2026
Main Slider

UPESSC ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

26/08/2026
Next Post
मुनव्वर राणा की बेटी उरुषा

मुनव्वर राणा की बेटी उरुषा समेत 30 कांग्रेसियों को 14 दिन के लिए भेजा जेल, शांति भंग करने का आरोप

यह भी पढ़ें

Benefits of cinnamon and honey

जानें क्या है दालचीनी और शहद के सेवन करने के 5 फायदे

19/06/2021
viper

World Snake Day: नीली आंखों वाले वाइपर की खूबसूरती देखकर हो जाएंगे दंग

16/07/2021
Uttarakhand Leads in Mining Reforms: Ministry of Mines Releases State Mining Readiness Index

उत्तराखंड खनन सुधारों में अग्रणी: खनन मंत्रालय ने जारी किया राज्य खनन तत्परता सूचकांक

17/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version