• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत की संस्कृति और संस्कार है संकट में फंसे पड़ोसी की मदद करना : आनंदीबेन

Desk by Desk
07/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
आनंदीबेन पटेल

आनंदीबेन पटेल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू लाॅकडाउन ने आपदा को अवसर में बदलने का मौका दिया जिससे भारत पीपीई किट और मास्क बनाने में आत्मनिर्भर बना।

श्रीमती आनंदीबेन ने शुक्रवार को यहां राजभवन में कोरोना महामारी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली 21 स्वयं सेवी संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू लाॅकडाउन ने आपदा को अवसर में बदलने का मौका दिया जिससे भारत पीपीई किट और मास्क बनाने में आत्मनिर्भर बना। दुनिया के अनेक देशों में यहां से दवा भेजने का भी मौका मिला। यह संस्कृति और संस्कार भारत में है और यहां के लोगों में भी है कि वे संकट में फंसे पड़ोसी की मदद करें।

उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन शुरू होने के पश्चात प्रदेश व देश में अभूतपूर्व संकट का सामना आम जनता व प्रवासी श्रमिकों को करना पड़ा। ऐसी विकट परिस्थिति मेें राज्य सरकार व गैर सरकारी संस्थाओं ने मिलकर उनके भोजन, ठहरने व गंतव्य स्थान तक पहुंचाने में परिवहन की व्यवस्था करके उन्हें हर तरह से मदद पहुंचायी, उसके लिए लखनऊ के जिलाधिकारी व यहां की स्वयं सेवी संस्थाएं बधाई की पात्र हैं। ऐसी संस्थाओं का सम्मान करना हमारे लिए भी गौरव की बात है।

जल्द बंद होंगी बीमार सरकारी कंपनियां, सरकार ने इस वजह से लिया फैसला

राज्यपाल ने कहा कि राजभवन ने भी आस-पास तैनात सुरक्षाकर्मियों के लिए चाय, नाश्ता व भोजन का प्रबन्ध कराया। केन्द व राज्य सरकारों द्वारा समय रहते सुरक्षात्मक एवं आवश्यक कदम उठाने से प्रदेश में कोरोना से हुई मृत्यु दर देश में सबसे कम है, जो यह दर्शाता है कि हमारे निजी अस्पतालों, चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ ने 8-8 घंटे पी0पी0ई0 किट पहने, बिना कुछ खाये पिये मरीजों की जो देखभाल व सेवा की, यह उसी का परिणाम है कि प्रदेश में मृत्यु दर सबसे कम है।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2025 तक टी0बी0 रोग से मुक्त भारत की बात की है। हमें उत्तर प्रदेश को भी 2025 तक टीबी मुक्त प्रदेश बनाना है। इस कड़ी में आज 21 स्वयं सेवी संस्थाओं ने लखनऊ के क्षय रोग ग्रस्त बच्चों को गोद लेने का पुनीत एवं सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि गोद लिए गए ये बच्चे यथाशीघ्र स्वस्थ होकर एक स्वस्थ जीवन जी सकेंगे।

लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कहा कि पूरे जिले में 1660 बच्चे क्षय रोग ग्रस्त चिन्हित किए गये हैं। जिन स्वयं सेवी संस्थाओं ने लाक डाउन के दौरान जिले में जरूरतमंदों एवं प्रवासी श्रमिकों को भोजन आदि के प्रबंधन में उल्लेखनीय योगदान दिया, उन्हीं संस्थाओं ने टी0बी0 ग्रस्त बच्चों को भी गोद लेने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि गत 30 मई को लखनऊ के बाहर के 2.82 लाख लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था कराने में दिन रात मेहनत कर इन संस्थाओं ने जिला प्रशासन की हर सम्भव सहायता की।

Tags: AnandibenAtrocities on womenDowry killingfemale feticideLatest Uttar Pradesh News in Hindinational nutrition monthNew national education policyUP Political Newswomen empowermentआनंदीबेनकन्या भ्रूण हत्यादहेज़ हत्यानई राष्ट्रीय शिक्षा नीतिमहिला सशक्तिकरणमहिलाओं पर अत्याचारराष्ट्रीय पोषण माह
Previous Post

जनता का आक्रोश 2022 मे भाजपा को सत्ता से बाहर कर के शांत होगा : अखिलेश

Next Post

7 नवंबर राशिफल : आज मेष-मिथुन राशिवालों को मिलेगा विशेष लाभ, जानिए अपना हाल

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे मखाने, ऐसे करें स्टोर

15/09/2026
Main Slider

गणेश चतुर्थी: बप्पा को चढ़ाएं इंस्टेंट लड्डू, नोट कर लें रेसिपी

15/09/2026
Main Slider

इस बेहतरीन डिश से करें दिन की शुरुआत, टेस्ट के साथ मिलेगी हेल्थ भी

15/09/2026
Main Slider

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें: धामी

14/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में गोवंश संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा

14/09/2026
Next Post

7 नवंबर राशिफल : आज मेष-मिथुन राशिवालों को मिलेगा विशेष लाभ, जानिए अपना हाल

यह भी पढ़ें

कौस्तुव घोष के सॉन्ग ‘प्लेइंग गेम’ की रिलीज डेट कन्फर्म

18/08/2020

खुशखबरीः टीवी शो ‘कुंडली भाग्य’ की एक्ट्रेस ने दिया दो जुड़वां बेटों को जन्म

02/11/2021
CM Yogi congratulated

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों संग सीएम योगी करेंगी संवाद, कोरोना नियंत्रण का देंगे मंत्र

28/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version