• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता का आक्रोश 2022 मे भाजपा को सत्ता से बाहर कर के शांत होगा : अखिलेश

Desk by Desk
07/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सरकार पर किसानों की बजाय कारपोरेट घरानों का पोषण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा किसान की खेती को पूंजीघरानों या बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के हाथों में भी सौंपना चाहती है।

श्री यादव ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा कि भाजपा किसानों का लगातार उत्पीड़न किसी न किसी बहाने करती रहती हैं दरअसल, भाजपा किसान के विरूद्ध इसलिए रहती है क्योंकि वह जानती है कि किसान उसका वोट बैंक नहीं है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बदहाल बना दिया है।

पर्यावरण प्रदूषण के बहाने पराली जलाने के नाम पर किसानों को जेलों में डालनेवाले महानुभाव बताएं कि राजनीतिक प्रदूषण फैलानेवालों को जेल कब होगी.

किसान अब भाजपा का खेत खोद देंगे. #नहीं_चाहिए_भाजपा

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 5, 2020

गरीब मध्यवर्गीय जनता मंहगाई और भाजपा कुशासन के बीच पिस रही है। पर्यावरण प्रदूषण के बहाने किसानों को पराली जलाने के अभियोग में जेल का भय सता रहा है। भाजपा किसानों का लगातार उत्पीड़न किसी न किसी बहाने करती रहती हैं दरअसल, भाजपा किसान के विरूद्ध इसलिए रहती है क्योंकि वह जानती है कि किसान उसका वोट बैंक नहीं है। भाजपा किसान के बजाय कारपोरेट घरानों का पोषण करती है। वह किसान की खेती को भी पूंजीघरानों या बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के हाथों में भी सौंपना चाहती है। कृषि विधेयक लाकर भाजपा ने किसान विरोधी अपनी भावना प्रदर्शित कर दी है।

नेपाल और भारत का रिश्ता सदियों पुराना और खास : केपी ओली

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश के उद्यम प्रदेश बनने का सपना आ रहा है। भाजपा सरकार राज्य को उजाड़ कर अब लोगों को गुमराह करने के लिए व्यर्थ ही उछलकूद कर रही हैं। मंहगी बिजली लोगों को रूला रही है। किसान को धान खरीद के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। गन्ना पेराई शुरू हो गई है पर किसान को पिछला बकाया भी नहीं मिला है और न ही नये सत्र के लिए गन्ना मूल्य घोषित हुआ।

श्री यादव ने कहा कि पराली जलाने के आरोप में लगभग हजारों किसानों के खिलाफ मुकदमों की नोटिसें जारी हुई हैं। किसान की पराली के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भाजपा सरकार ने नहीं की। किसान फिर अपनी अगली फसल की बुवाई के लिए खेत कैसे तैयार करे। किसान को समय से खाद नहीं मिल रही है। यूरिया मंहगी है। उसमें भी पांच किलो खाद कम होती है। बिजली संकट अलग है। उन्हें कोई रियायत नहीं मिल रही है। तमाम परेशानियों से जूझ रहे किसान कहीं कोई उम्मीद न देखकर अंततः आत्महत्या को मजबूर हो जाता हैं। पराली प्रबंधन की जो बातें है भी वे हवा में की जा रही हैं। पर्यावरण प्रदूषण का शोर मचाने वाले राजनीतिक प्रदूषण फैलाने वालों पर कब शिकंजा कसेंगे।

सीबीएसई रिकॉर्ड में बदलाव पर जोर दिए बगैर अपने छात्र का नाम बदले डीयू

उन्होंने कहा कि जनता अपनी रोजमर्रा की तकलीफों में ही काफी हद तक उलझी हुई है। उस पर सरकार की निष्क्रियता जले पर नमक का एहसास कराती है। सरकार जिस भाजपा सरकार के खिलाफ जवान और किसान है तब समझना चाहिए कि दम्भी सत्ता के गिने चुने दिन ही शेष रह गए हैं। जनता का आक्रोश 2022 में ईवीएम मशीनों के बटन दबाकर और भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाकर ही शांत होगा।

Tags: akhilesh yadavBJP Governmentfarmershindi newsnews in hindiSamajwadi partyYogi Governmentअखिलेश यादवकिसानभाजपा सरकारसमाजवादी पार्टीसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
Previous Post

जो बाइडेन को जीत के लिए करना होगा इंतजार, जॉर्जिया में फिर से होगी वोटों की गिनती

Next Post

भारत की संस्कृति और संस्कार है संकट में फंसे पड़ोसी की मदद करना : आनंदीबेन

Desk

Desk

Related Posts

Tangy Tomato Rice
Main Slider

चावलों से बनाएं ये स्पेशल डिश, घर में सबको आएगा पसंद

08/07/2026
Diabetes
Main Slider

डायबिटीज का नया रूप, जानिए इसके लक्षण

08/07/2026
Ubtan
Main Slider

ये उबटन करें टैनिंग की छुट्टी, खिल उठेगा चेहरा

08/07/2026
Biogas Plant
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र

07/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
Next Post
आनंदीबेन पटेल

भारत की संस्कृति और संस्कार है संकट में फंसे पड़ोसी की मदद करना : आनंदीबेन

यह भी पढ़ें

cm yogi

सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से मिले योगी आदित्यनाथ

20/10/2022
Rajasthan Police Constable reqruitment

UPPRPB : जेल वार्डर, फायरमैन और कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तिथि हुई जारी

12/09/2020
SSC

SSC में बुखार, खांसी वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की मिली अनुमति

07/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version