• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुनिया में एक दिन में रिकॉर्ड करीब छह लाख कोरोना पॉजिटिव मिले, मचा हड़कंप

Desk by Desk
07/11/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
वाराणसी में 41 नए कोरोना पॉजिटिव 41 new Corona positive in Varanasi

वाराणसी में 41 नए कोरोना पॉजिटिव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। यूरोप और अमेरिका में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसकी वजह से दुनिया भर में एक दिन में करीब छह लाख मामले सामने आए है। भारतीय समय के मुताबिक शुक्रवार को रात नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के नए मामलों लगातार चौथे दिन बड़ा इजाफा हुआ।

शुक्रवार को छह लाख से ज्यादा मामले आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर चार करोड़ 92 लाख सात हजार से ज्यादा हो गई। जहां तक मरने वालों की संख्या का सवाल है कि दुनिया भर में हर दिन औसतन तीन से छह हजार तक मौतें हो रही हैं। परंतु भारतीय समय के मुताबिक शुक्रवार को रात नौ बजे तक दुनिया भर में नौ हजार से ज्यादा लोगों के मरने की खबर आई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या 12 लाख 42 हजार से ऊपर पहुंच गई।

बिहार बोर्ड मैट्रिक डमी एडमिट कार्ड में त्रुटि सुधार की बढ़ाई तिथि

दुनिया भर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में भारतीय समय के मुताबिक शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन रिकार्ड संख्या में मामले आए। शुक्रवार को रात नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में सवा लाख के करीब नए मामले आए, जिसके बाद अमेरिका में संक्रमितों की कुल संख्या 99 लाख 28 हजार से ऊपर पहुंच गई। जहां तक मरने वालों की संख्या का सवाल है तो शुक्रवार को रात नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में 1,150 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा दो लाख 41 हजार 41 हो गया।

एमसीसी ने नीट काउंसिलिंग के पहले राउंड का रिजल्ट किया जारी

दुनिया में दूसरे सबसे ज्यादा संक्रमित देश ब्राजील में शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या में औसत के थोड़ी ज्यादा बढ़ोतरी हुई। भारतीय समय के मुताबिक शुक्रवार को रात नौ बजे तक ब्राजील में 24 हजार नए संक्रमित मिले, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 56 लाख 14 हजार से ज्यादा हो गई। पिछले 24 घंटे में ब्राजील में 609 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या एक लाख 61 हजार 779 हो गई।

दुनिया में चौथे सबसे ज्यादा संक्रमित देश रूस में संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। भारतीय समय के मुताबिक शुक्रवार को पहली बार देश में 20 हजार से ज्यादा मामले आए। रूस में 24 घंटे में 20,582 नए संक्रमित मिले, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 17 लाख 33 हजार से ऊपर पहुंच गई। रूस में मरने वालों की संख्या 29,887 हो गई है। संक्रमितों के आंकड़े वर्ल्डमीटर्स की वेबसाइट की सूचना पर आधारित हैं।

भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या सवा लाख का आंकड़ा पार

भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या सवा लाख का आंकड़ा पार कर कर गई है। हालांकि पिछले कुछ समय से संक्रमण से मरने वालों की दर में बड़ी गिरावट आई है। भारत में मृत्यु दर डेढ़ फीसदी से भी कम हो गई है। फिर भी औसतन तीन से चार लोगों की मौत हर दिन हो रही है। शुक्रवार को देर रात तक देश भर से करीब 430 लोगों के मरने की खबर आई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या एक लाख 25 हजार 460 पहुंच गई। जहां तक संक्रमितों की संख्या का सवाल है तो शुक्रवार को देश भऱ में 41 हजार 355 केसेज आए थे, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 84 लाख 52 हजार 389 पहुंच गई।

देश में सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य महाराष्ट्र में शुक्रवार को 5,027 नए मामले आए, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 17 लाख 10 हजार 314 हो गई। राज्य में 161 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या 44 हजार 965 हो गई। हरियाणा में शुक्रवार को 2,267 नए मामले आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर एक लाख 78 हजार 413 हो गई।

एमसीसी ने नीट काउंसिलिंग के पहले राउंड का रिजल्ट किया जारी

देश के दो राज्यों केरल और पश्चिम बंगाल में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। बंगाल में शुक्रवार को 3,942 नए मामले आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या तीन लाख 97 हजार 466 हो गई। राज्य में 55 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या 7,177 हो गई। राजस्थान में शुक्रवार को 1,797 नए मामले आए, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या दो लाख सात हजार 597 हो गई। राज्य में 11 लोगों की मौत हुई।

केरल में शुक्रवार को 7,002 नए केसेज आए, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या चार लाख 73 हजार 469 पहुंच गई। राज्य में 27 लोगों की मौत हुई। कर्नाटक में शुक्रवार को 2,960 नए केसेज आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर आठ लाख 41 हजार 889 हो गई। राज्य में 35 लोगों की मौत हुई। तमिलनाडु में 2,370 नए मामले आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर सात लाख 39 हजार 147 हो गई। राज्य में 27 लोगों की मौत हुई।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीएससी में पहले दिन 198 छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन

भारत सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक बुधवार की देर शाम तक कुल संक्रमितों की संख्या 84 लाख 11 हजार 724 थी, जिसमें से एक लाख 24 हजार 985 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags: corona virusCoronavirusCOVID-19covid-19 caseIndialockdownNareddra modiPedemicकेरोना वायरसकोरोना ने बनाया नया रिकॉर्डकोरोना वायरसकोवि़ड-19तालाबंदी
Previous Post

बिहार बोर्ड मैट्रिक डमी एडमिट कार्ड में त्रुटि सुधार की बढ़ाई तिथि

Next Post

योगी सरकार ने निजी मेडिकल कॉलेजों में अधिकतम फीस की निर्धारित

Desk

Desk

Related Posts

Nail Paint
Main Slider

फटाक से सूख जाएगी नेल पेंट, ट्राई करें ये तरीके

22/07/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान, पिंजौर में बनेगा ऑक्सीजन जोन और हर्बल पार्क

21/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी ₹8 करोड़ से अधिक की वित्तीय मंजूरी

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज

21/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों ने की सौजन्य मुलाकात

21/07/2026
Next Post
CM yogi

योगी सरकार ने निजी मेडिकल कॉलेजों में अधिकतम फीस की निर्धारित

यह भी पढ़ें

Taj Hotel and Mumbai Airport

ताज होटल और मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट

17/05/2025

प्यार में धोखा खाए किडनैपर की ‘गर्लफ्रेंड’ बनी पुलिस अफसर, फिर बच्चे को छुड़ाया

05/12/2020
Khawaja Asif

हो गया ‘पोपट’! पाक रक्षा मंत्री ने किया Pizza Hut का उद्घाटन, कंपनी बोली- आउटलेट हमारा नहीं

21/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version