• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार चुनाव नतीजों पर तेजस्वी यादव बोले- बीजेपी ने जनादेश को किया हाईजैक

Desk by Desk
12/11/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
बीजेपी ने जनादेश को किया हाईजैक BJP hijacks mandate

बीजेपी ने जनादेश को किया हाईजैक

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद गुरुवार को पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए। महागठबंधन के नेता और राजद के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी ने जदयू-भाजपा पर जबरदस्त हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग पर भी निशान साधा है। उन्होंने कहा कि छल कपट से सरकार बनाई जा रही है। जनता ने फैसला महागठबंधन के पक्ष में सुनाया ,लेकिन चुनाव आयोग ने नतीजा एनडीए के पक्ष में सुना दिया।

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष के काफिले पर हमला, गाड़ियों के शीशे चकनाचूर

पटना में मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी ने जनादेश को हाईजैक किया है। उन्होंने कहा कि हम लोग रोने वाले नहीं हैं। हम संघर्ष करने वाले लोग हैं। जनता के बीच जाएंगे। हमने पूरे चुनाव बिहार के मुद्दे को उठाया है। धन बल, छल के बाद भी महागठबंधन को वह वाले रोक नहीं पाए हैं।

तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार नैतिकता और सिद्धांत की बात करते हैं। वह अब जनता के फैसले का सम्मान करें। छल कपट से मिली सीटों के आधार पर सरकार न बनाएं। बिहार ने बदलाव का जनादेश दिया है। नीतीश में नैतिकता है तो कुर्सी छोड़ दें। तेजस्वी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री चोर दरवाजे से सत्ता हथियाना चाहते हैं।

तेजस्वी ने कहा कि एनडीए लाख कोशिश के बाद भी आरजेडी को सबसे बड़ी पार्टी बनने से रोक नहीं पाई है। तेजस्वी ने चुनाव में मिले वोटों का गणित भी समझाया। कहा कि चुनाव आयोग के अनुसार ही एनडीए और महागठबंधन को डेढ़ करोड़ से ज्यादा वोट मिले हैं। चुनाव आयोग कहता है कि महागठबंधन को एनडीए से केवल 12270 वोट कम मिले। अगर केवल 12 हजार ही वोट कम मिले तो 15 सीटें कैसे कम हो गईं?

तेजस्वी ने पोस्टल बैलेट की गिनती अंत में कराने पर भी सवाल उठाया। कहा कि पोस्टल बैलेट देने वाले ज्यादातर कर्मचारी और शिक्षक लोग होते हैं। जो जागरुक होते हैं। उन्हें पता होता है कि पोस्टल से मतदान कैसे करना है? इसके बाद भी सैकड़ों पोस्टल बैलेट रद कर दिये गए। एक-एक विधानसभा क्षेत्रों में 900-900 वोट रद किये गए।

कहा कि पोस्टल बैलेट की गिनती पहले होनी चाहिए फिर भी बाद में कराई गई। चुनाव आयोग का साफ निर्देश है कि पोस्टल बैलेट की गिनती पहले होगी। तेजस्वी ने कहा कि तीन बजे तक प्रक्रिया पूरी कर ली गई और रात 11 बजे रिजल्ट सुनाया गया। सर्टिफिकेट तैयार करने के बाद भी नहीं दिये गए।

Previous Post

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष के काफिले पर हमला, गाड़ियों के शीशे चकनाचूर

Next Post

बिहार चुनाव : मुनव्वर राणा का विवादित बयान, मुसलमानों! तुम्हें ओवैसी की जीत और बिहार की हार मुबारक हो

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

संत किसी विधर्मी के सामने विचलित नहीं होते, हमारी सरकार ने ही संभल को संभालाः सीएम योगी

07/04/2026
Cabinet approves Forestry and Horticulture University in Gorakhpur
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय को कैबिनेट की मंजूरी

07/04/2026
UP Cabinet
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट ने औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन पैकेज पर लगाई मुहर

07/04/2026
CM Vishnudev Sai presented PM Modi with a bell metal artwork titled 'Mata Kaushalya's Ram'.
Main Slider

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

07/04/2026
Savin Bansal
राजनीति

असहाय विधवा को राहत : बैंक ऋण निस्तारण, शिक्षा व भरण-पोषण में प्रशासन बना सहारा

07/04/2026
Next Post
मुनव्वर राणा Munawar Rana

बिहार चुनाव : मुनव्वर राणा का विवादित बयान, मुसलमानों! तुम्हें ओवैसी की जीत और बिहार की हार मुबारक हो

यह भी पढ़ें

deadly attacked

पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

24/11/2020
हत्या

सोनभद्र : युवक ने तलवार से की मां व पत्नी की हत्या, शव जला कर हुआ फरार

09/09/2020
Biogas plant

बायोगैस प्लांट से गैस हुई लीक, एक की मौत; चार की हालत गंभीर

01/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version