• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्यपाल ने भगवान बदरी विशाल किए दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि के लिए की प्रार्थना

Writer D by Writer D
04/10/2022
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Governor Gurmeet Singh

Governor Gurmeet Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोपेश्वर। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) (Governor Gurmeet Singh) ने मंगलवार को बदरीनाथ पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन और पूजा करते हुए देश और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में मंदिर समिति और तीर्थ-पुरोहितों ने राज्यपाल को अंगवस्त्र, तुलसी माला एवं प्रसाद भेंट करते हुए उनका स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल ने बदरीनाथ आए श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

राज्यपाल (Governor Gurmeet Singh)  ने जीएमवीएन बदरीनाथ में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के साथ बैठक कर बदरीनाथ मास्टर प्लान सहित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रजेंटेशन के माध्यम से बदरीनाथ मास्टर प्लान सहित जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं नवचारी कार्यों से अवगत कराया।

राज्यपाल (Governor Gurmeet Singh)  ने कहा कि विषम परिस्थितियों में प्रबल इच्छा शक्ति के साथ स्थानीय निवासियों, तीर्थपुरोहित, आम जनता को साथ लेकर जिस तरह से प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी परियोजना बदरीनाथ मास्टर प्लान के पुनर्निर्माण कार्यों को जिस तेजी के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है, वह बेहद प्रशंसनीय और सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इसके लिए शासन-प्रशासन की पूरी टीम सहित सभी लोग बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों पर काफी टेबल बुक और किताब तैयार की जाए ताकि अन्य प्रोजेक्ट में भी बदरीनाथ मास्टर प्लान की तरह से पुनर्निर्माण कार्यों को किया जा सके।

निर्माण के समय ही लाभार्थियों को आवास आवंटित किए जाए : संधू

राज्यपाल ने कहा कि आज उन्हें यहां आकर बेहद शांति और सुकून मिल रहा है। आने वाले समय में बदरीनाथ धाम और भी दिव्य और भव्य नजर आएगा। धाम में तैनात राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं यात्रा मैनेजमेंट फोर्स समेत अन्य संस्थाओं के कार्यों की भी सराहना करते हुए कहा कि सभी के अच्छे तालमेल से ही यात्रा सुखद और व्यवस्थित ढंग से चल रही है।

बैठक के बाद राज्यपाल ने बदरीनाथ धाम में स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया और कठिन परिस्थितियों के बावजूद भी मानवता की सेवा के लिए तत्परता एवं समर्पित भाव से अस्पताल व्यवस्थाओं के संचालन करने पर पूरी चिकित्सा टीम की सराहना की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार, एसडीएम कुमकुम जोशी आदि उपस्थित थे।

Tags: Governor gurmeet singhUttarakhand News
Previous Post

निर्माण के समय ही लाभार्थियों को आवास आवंटित किए जाए : संधू

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने किया आवास और भाजपा कार्यालय में कन्या पूजन, की सुख-समृद्धि की कामना

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Bhagwant Mann
पंजाब

मातृ-पुत्री सम्मान योजना की दूसरी किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे पैसे

01/10/2026
Main Slider

वृद्धजन परिवार की विरासत और सुरक्षाकवच, सम्मान-सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी: धामी

01/10/2026
उत्तराखंड

शारदा रिवरफ्रंट की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, 10 माह में 10% काम पर मांगी जवाबदेही

01/10/2026
उत्तराखंड

WorldSkills 2026 में उत्तराखंड के युवाओं का शानदार प्रदर्शन, सानिया और पार्थ ने जीते रजत पदक

30/09/2026
उत्तराखंड

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से रक्तदान की अपील की

30/09/2026
Next Post
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने किया आवास और भाजपा कार्यालय में कन्या पूजन, की सुख-समृद्धि की कामना

यह भी पढ़ें

Teacher Recruitment 2020

कागजी कमी से सात परिषदीय शिक्षकों की तैनाती फंसी

03/11/2020

अंतर्राज्यीय तस्करों को डेढ़ करोड़ के गांजे के साथ पुलिस ने दबोचा

17/08/2021
Indian Airforce bring oxygen

देश में Oxygen की कमी पूरी करने के लिए विदेशों मंगाने की तैयारी, वायुसेना तैयार

22/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version