Categorized

इस वजह से एयरपोर्ट पर रोके गए थे क्रुणाल पांड्या

नई दिल्ली| आईपीएल 2020 की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे क्रुणाल पांड्या को यूएई से मुंबई लौटने पर एयरपोर्ट पर रोका गया था। डायरेक्टरेट ऑफ रेवन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने अब बताया है कि क्रुणाल के पास से लग्जरी घड़ियां मिली है और उनके मामले को एयरपोर्ट कस्टम को सौंप दिया गया है। क्रुणाल ने मुंबई इंडियंस की तरफ से इस सीजन काफी अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था, साथ ही फाइनल मैच का आखिरी रन भी उनके बल्ले से ही आया था।

हरभजन सिंह ने मुंबई के इस बल्लेबाज को बताया भारत का एबी डिविलियर्स

टीम इंडिया के इस ऑल-राउंडर को मुंबई एरयपोर्ट पर रोके जाने पर डीआरआई ने अब बयान जारी करके इसकी सही वजह बताई है। डीआरआई ने कहा, ‘क्रुणाल पांड्या को रोका गया था और उनके पास से लग्जरी घड़ियां मिली हैं। यह केस डीआरआई के हिसाब से छोटा है और नॉन रिकरिंग टाइम है और इसको एयरपोर्ट कस्टम को सौंप दिया गया है।’

क्रुणाल पांड्या ने मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए आईपीएल 2020 के 16 मैचों में 118.47 के स्ट्राइक रेट से 109 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 6 विकेट अपने नाम की।

Related Articles

Back to top button