• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिवाली के दिन करें ये काम, माँ लक्ष्मी होगी प्रसन्न

Writer D by Writer D
20/10/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Diwali

Diwali

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज दिवाली ( Diwali) के दिन रात्रि के समय मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है. माना जाता है कि दिवाली की रात को धन की देवी लक्ष्मी माता औऱ विघ्नहर्ता गणेण की पूजा करने से आपके घर में पूरे साल माता का आशीर्वाद बना रहता है और खुशियाँ और सुख-समृधि आती हैं, साथ ही धन और वैभव की भी प्राप्ति होती है. इसीलिए लोग आज के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के बहुत से तरीके अपनाते है.चलिए जानते हैं कि लक्ष्मी मां को दिवाली के खास दिन पर खुश करने के लिए आप क्या-क्या उपाए कर सकते है.

  • यदि आप महालक्ष्मी के महामंत्र ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद् श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मयै नम: का कमलगट्टे की माला से कम से कम 108 बार जाप करेंगे तो आपके ऊपर मां लक्ष्‍मी की कृपा बनी रहेगी.
  • दिवाली पर महालक्ष्मी के पूजन में पीली कौड़ियां रखें. इससे धन संबंधी सभी परेशानियां दूर होंगी. इसके अलावा लक्ष्मी पूजन में हल्दी की गांठ जरूर रखें और पूजा के बाद इसे अपनी तिजोरी में रख लें. दिवाली पर पूजा में लक्ष्मी यंत्र, कुबेर यंत्र और श्रीयंत्र स्थापित करें. स्फटिक का श्रीयंत्र बेहतर होगा.
  • दिवाली ( Diwali) वाले दिन शिवलिंग पर अक्षत यानी चावल चढ़ाएं. ध्यान रहे सभी चावल पूर्ण होने चाहिए. खंडित चावल न हों. चावल चढ़ाने का काम मंदिर में ही करें.
  • दिवाली अमावस्या के दिन पड़ती है. इसलिए इस दिन पीपल के पेड़ में जल जरूर दें. इससे शनि के दोष और कालसर्प दोष खत्म हो जाता है. साथ ही देर रात पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जलाएं. ध्यान रखें दीपक लगाकर चुपचाप अपने घर लौट आएं, पलटकर न देखें.
  • दिवाली के दिन किसी मंदिर में झाड़ू का दान करें. यदि आपके घर के आसपास कहीं महालक्ष्मी का मंदिर हो तो वहां गुलाब की सुगंध वाली अगरबत्ती का दान करें. दिवाली के दिन झाड़ू अवश्य खरीदना चाहिए. पूरे घर की सफाई नई झाड़ू से करें. जब झाड़ू का काम न हो तो उसे छिपाकर रखें.
  • दिवाली की रात लक्ष्मी पूजा करते समय एक थोड़ा बड़ा घी का दीपक जलाएं, जिसमें नौ बत्तियां लगाई जा सके. सभी 9 बत्तियां जलाएं और लक्ष्मी पूजन करें. दिवाली पर श्रीसूक्त एवं कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. रामरक्षा स्तोत्र या हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ भी किया जा सकता है.
  • प्रथम पूज्य श्रीगणेश को दूर्वा अर्पित करें. दूर्वा की 21 गांठ गणेशजी को चढ़ाने से उनकी कृपा प्राप्त होती है. दिवाली के शुभ दिन यह उपाय करने से गणेशजी के साथ महालक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है.
  • दिवाली पर तेल का दीपक जलाएं और दीपक में एक लौंग डालकर हनुमान जी की आरती करें. दिवाली वाले दिन लक्ष्मी पूजन के बाद घर के सभी कमरों में शंख और घंटी बजाना चाहिए. इससे घर की सारी निगेटिविटी दूर हो जाएगी.

Tags: deepavali 2025deepawali 2025diwali 2025Diwali Datediwali puja 2025diwali pujandiwali timingdiwali wisheshappy diwalilakshmi pujan
Previous Post

दिवाली के दिन भूलकर भी किसी को न दें ये चीजें, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी

Next Post

दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान न करें ये गलतियां

Writer D

Writer D

Related Posts

Bathroom
फैशन/शैली

मिनटों में चमक जाएगा आपका गंदा बाथरूम, फॉलो करें ये टिप्स

22/07/2026
Manicure
फैशन/शैली

आपके हाथों को खराब करती हैं ये गलतियां

22/07/2026
Bedroom
फैशन/शैली

सपनों का महल बनेगा आपका बेडरूम, सजाएं इस तरह

22/07/2026
Nail Paint
Main Slider

फटाक से सूख जाएगी नेल पेंट, ट्राई करें ये तरीके

22/07/2026
Foot Mask
फैशन/शैली

ये मास्क बनाएंगे पैरों को कोमल और सुंदर

22/07/2026
Next Post
Diwali

दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान न करें ये गलतियां

यह भी पढ़ें

Ambi Bisht

मुलायम सिंह की समधन का हुआ तबादला, 25 साल से तक लखनऊ रही तैनात

03/07/2022

नवनियुक्त राज्यपाल ले. जनरल (रि) गुरमीत सिंह को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

14/09/2021
Loot

सर्राफा की दुकान से लाखों की चोरी, रिपोर्ट दर्ज

02/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version