• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिवाली पर रही गाय के गोबर से बने दीपकों और मूर्तियों की धूम

Desk by Desk
14/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
गाय के गोबर से बने दीपक
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रोशनी के त्योहार दीपावली पर इस बार उत्तर प्रदेश के झांसी में लोगों के बीच स्वदेशी की ओर बढ़ते रूझान के चलते गाय के गोबर से बने दीपक और मूर्तियां खरीदारी का मुख्य आकर्षण बना और इसके कारण कभी बाजारों और लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय रहा सस्ता चीन निर्मित सामान अपना आधार खोता नजर आ रहा है।

कभी चीन के बने उत्पादों पर दिल खोलकर खर्च करने वाले लोगों को आज गाय के गोबर से बने दीपक और मूर्तियॉं काफी लुभा रहे हैं। लोग गौ गोबर के इन उत्पादों को ज्यादा शुभकारी और लाभदायक बताते नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर सरकार के स्वदेशी अपनाने को लेकर चलाये जा रहे अभियान और सीमा पर चीन की नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जबाब आज एक आम भारतीय अपने तरीके से और बेहद प्रभावी ढंग से दे रहा है। चीन के उत्पादों को नापंसद करते हुए आम नागरिक भी चीन को सबक सिखाने से पीछे नहीं हट रहे हैं, साथ ही गाय के गोबर के उत्पादों को पसंद करते हुए गाय के महत्व को समझने में भी लोगों को सहयोग मिल रहा है।

दीपावली पर 10 लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाकर की कामदगिरि की परिक्रमा

हाल ही में गौशालाओं की ओर से गौ गोबर से निर्मित दीपक व धन की देवी महालक्ष्मी जी की मूर्तियों के बाजार में आने के बाद चीनी सामान की चमक फीकी पड़ रही है। लोग स्वदेशी उत्पाद खरीदने के लिए बेहद उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। गौ गोबर से निर्मित सामान को बेचने वाले हालांकि बहुतायत मात्रा में नहीं हैं,लेकिन जितने भी हैं उनमें से किसी को भी आप पूरे दिन खाली नहीं देख सकते हैं। गौ गोबर से निर्मित मूर्तियां व दीपक लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र भी बने हुए हैं। उससे भी अधिक है उनकी बिक्री करने वाले लोगों का सामान के महत्व के बारे में बताने का तरीका ऐसा है जो किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर लेता है।

शुभकारी और विभिन्न फलदायक हैं दीपक और मूर्तियों इस संबंध में गौ सेवक के के तिवारी बताते हैं कि गौशाला की देसी गाय के शुद्ध गोबर से निर्मित दीपक, मूर्तियां, उपले, ओम व स्वास्तिक सर्व रोग नाशक, ग्रह दोष नाशक,वास्तुदोष नाशक, धन धान्य कारक, सर्व सिद्धि कारक व लक्ष्मी प्राप्ति के द्योतक हैं। इस कार्य का आयोजन अपर निदेशक पशुपालन विभाग डा. योगेन्द्र सिंह तोमर द्वारा किया जा रहा है।

बुंदेलखंड से शुरू हुई गजमहालक्ष्मी पटचित्र पूजन प्रथा, जानिये क्या है इतिहास

कोरोना काल में गौ गोबर से बने उत्पादों के पूरी तरह से पर्यावरणमित्र होने के कारण भी यह लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं। सनातन धर्म में गौमाता का विशेष महत्व है। गोस्वामी तुलसीदास ने श्रीरामचरित मानस में यहां तक कह दिया है- विप्र धेनु सुर संत हित,लीन्ह मनुज अवतार अर्थात भगवान इन चारों की रक्षा के लिए ही मनुष्य का रुप धारण करते हैं। गाय के गोबर और मूत्र को भी विशेष महत्व दिया गया है। ऐसी मान्यता है कि गाय के गोबर में मां लक्ष्मी जी का वास होता है और गौमूत्र में मां गंगा का। किसी भी शुभ कार्य करने से पहले गाय के गोबर से निर्मित संकटहर्ता प्रथमपूज्य श्री गणेश की मूर्ति को स्थापित किया जाता है।

विक्रेता जय तिवारी ने बताया कि ये दीपक न तो तेल सोखते हैं,न ही पानी में गलते हैं। वजन में अत्यंत ही हल्के हैं। इनको सुखाकर जिस तरह से दबाव के माध्यम से आकार दिया गया है, वह अपने आप में विशेष हैं। इनके ऊपर लगाया गए कलर के कारण तेल नहीं सोखते हैं साथ ही इनकी कीमत भी बहुत कम है। यही नहीं ये पर्यावरणमित्र होने के साथ ही इनके उपयोग के बाद इनका कम्पोस्ट खाद भी बन जाता है। इन्हीं सभी कारणों के चलते लोग इन्हें खरीदने के लिए आतुर हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अभी दो दिन पूर्व तक करीब एक लाख दीपक निर्मित किए गए थे। यह प्रयोग सफल रहा है, अगली बार यह संख्या कई गुनी हो जाएगी।

Tags: "Diwali 2020DeepawalidiwaliDiwali 2020 CelebrationDiwali celebrationHappy DipawaliPrecaution in Diwaliगाय के गोबर से बने दीपकपरिवार संग मनाएं दीवाली
Previous Post

दीपावली पर 10 लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाकर की कामदगिरि की परिक्रमा

Next Post

कांग्रेस को मज़बूत करने के लिए ग़ैर नेहरू खानदान का अध्यक्ष जरूरी : सिराज मेहेंदी

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री

15/08/2026
CM Vishnudev Sai honored officers and employees of police and city army.
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

15/08/2026
CM Vishnudev Sai inaugurated the photography exhibition
छत्तीसगढ़

देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के वीर नायकों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री साय

15/08/2026
Governor-CM Dhami released the book 'Devbhoomi Samvad' and 'The Governor'
उत्तराखंड

राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि संवाद’ और ‘द गवर्नर’ पुस्तक का किया विमोचन

15/08/2026
Next Post
Siraj Menhdi

कांग्रेस को मज़बूत करने के लिए ग़ैर नेहरू खानदान का अध्यक्ष जरूरी : सिराज मेहेंदी

यह भी पढ़ें

सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का बढ़ाया मानदेय, केंद्रों को बनाया सशक्त

03/01/2022
population control law

राज्य विधि आयोग ने जनसंख्या नियंत्रण कानून पर तैयार रिपोर्ट योगी सरकार को सौंपी

16/08/2021
cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने किया गोल्ड प्लस ग्लास फैक्टरी का शुभारंभ

19/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version