• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नीतीश सरकार के शपथ ग्रहण का विपक्ष करेगा बायकॉट! तेजस्वी ने किया समारोह का बहिष्कार

Writer D by Writer D
16/11/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
RJD

RJD

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ ही कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों ने भी श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज बनने जा रही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार करने की घोषणा की है ।

राजद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर शपथ ग्रहण समारोह के बहिष्कार के पार्टी के निर्णय की जानकारी दी गई है । ट्वीट में कहा गया है ,”राजद शपथ ग्रहण का बायकॉट करता है। बदलाव का जनादेश एनडीए के विरुद्ध है। जनादेश को ‘शासनादेश’ से बदल दिया गया । बिहार के बेरोजगारों,किसानो,संविदाकर्मियों, नियोजित शिक्षकों से पूछे कि उनपर क्या गुजर रही है । एनडीए के फर्ज़ीवाड़े से जनता आक्रोशित है। हम जनप्रतिनिधि है और जनता के साथ खड़े है ।”

शाहजहांपुर: सात साल की मासूम के साथ युवक ने किया रेप, हालत गंभीर

एक अन्य ट्वीट में राजद की ओर से कहा गया है, “बिहार में दो मजबूरों की मजबूर सरकार बन रही है । एक शक्तिविहीन, शिथिल और भ्रष्ट प्रमाणित हो चुके मजबूर मुख्यमंत्री । दूसरा चेहराविहीन और तन्त्र प्रपन्च को मजबूर वरिष्ठ घटक दल । इनकी मजबूरी हैं- (1) राजद का जनाधार और (2) तेजस्वी प्रसाद यादव को अपना सर्वाधिक प्रिय नेता स्वीकार कर चुका बिहार ।”

कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि बिहार की जनता ने बदलाव के संकल्प के साथ विधानसभा चुनाव में वोट किया, लेकिन सरकार के निर्देश पर प्रशासनिक तंत्र ने महागठबंधन की जीत को हार में बदलने की साजिश की। उन्होंने कहा कि बिहार के जनमत की चोरी की गई। जिस सरकार ने जनता के जनादेश को बदलने की साजिश की वैसी सरकार की शपथ में शामिल होने का कोई मतलब नहीं है।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 88.45 लाख, 82.49 लाख से अधिक मरीज रोगमुक्त

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) के राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि उनकी पार्टी ने भी राजग सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया है। भाकपा-माले के अलावा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने भी शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया है।

गौरतलब है कि श्री नीतीश कुमार आज शाम 4:30 बजे राजभवन में आयोजित सादे समारोह में सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। श्री कुमार के साथ उनके मंत्रिमंडल के कुछ सदस्य भी शपथ लेने वाले हैं ।

Tags: bihar newsBihar News in HindiNDApolitical newsSwearing in bycotTejashwi Yadavएनडीएतेजस्वी यादवबिहार न्यूज़शपथग्रहण का बायकॉट
Previous Post

पाकिस्तान: चीनी घोटाले में पीएम इमरान के मित्र और शाहबाज शरीफ के खिलाफ मामला दर्ज

Next Post

गोमती में स्नान कर श्रद्धालुओं ने किया माता अखंडों देवी के दर्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

कांग्रेस व सपा सरकारों ने ललितपुर को कुल मिलाकर 1500 करोड़ रुपये भी नहीं दिए होंगे: मुख्यमंत्री

20/06/2026
Ruchi Veera-OP Rajbhar
Main Slider

राजभर पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, बोलीं – खुद साइकिल पर बैठने को तैयार हैं मंत्रीजी

20/06/2026
Mega gift from CM Bhagwant Mann
पंजाब

सीएम मान की मेगा सौगात, 15 गांवों की किस्मत बदलेगी नई सड़क

20/06/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये

20/06/2026
CM Yogi visited and worshipped Maa Baglamukhi
Main Slider

सीएम योगी ने किया मां बगुलामुखी का दर्शन-पूजन

20/06/2026
Next Post
गोमती स्नान

गोमती में स्नान कर श्रद्धालुओं ने किया माता अखंडों देवी के दर्शन

यह भी पढ़ें

सोनू सूद के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले लोगों पर फूटा एक्टर का गुस्सा

24/08/2020
Avimukteshwarananda Saraswati

शंकराचार्य स्नान विवाद ने गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने पोस्टर से बोला सरकार पर हमला

24/01/2026
Jibhi and Tirthan

जीभी और तीर्थन में ले सकते हैं ट्रेकिंग और फिशिंग का आनंद

22/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version