• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नीतीश कुमार बड़े भाई हैं, मिलकर विकास का काम करेंगे : रेणु देवी

Writer D by Writer D
17/11/2020
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
रेणु देवी

रेणु देवी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार में एनडीए की सरकार बन चुकी है। इस बार दो डिप्टी सीएम बनाए जा रहे हैं। इसके लिए तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी का नाम तय हुआ है। शपथ ग्रहण के बाद रेणु देवी ने कहा कि नीतीश कुमार बड़े भाई हैं। उनके नेतृत्व में काम करेंगे और जो जिम्मा हमें सौंपा गया है उसे निभाएंगे।

डिप्टी सीएम का जिम्मा मिलने पर रेणु देवी ने कहा कि ये स्नेह और प्यार हमारे बड़े भाइयों का है, इस कारण हम सभी मिल जुलकर बिहार में विकास का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बड़े हैं, उनके साथ मैंने पहले भी काम किया है। छोटी बहन होने के नाते हम हक जता सकते हैं। हमारा उद्देश्य बिहार का विकास है, जिसको लेकर हम काम करेंगे।

अपनी शर्तों पर राजनीति करने वाले नीतीश सातवीं बार संभालेंगे बिहार की जिम्मेदारी

बता दें कि रेणु देवी बेतिया से विधायक बनी हैं। साल 1988 से रेणु देवी राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। उनकी मां संघ परिवार से जुड़ी थीं। बताया जाता है कि ननिहाल से ही उनका भाजपा व संघ से लगाव हुआ।

व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो 62 वर्षीय रेणु देवी के पति दुर्गा प्रसाद का देहांत हो चुका है। परिवार में उनके अलावा उनका एक बेटा और बेटी है। राजनीतिक जीवन में वो बिहार में 2005 से 2009 तक राज्य की खेल, कला एवं संस्कृति मंत्री भी रह चुकी हैं।

बता दें कि नीतीश कुमार ने सोमवार को 7वीं बार सूबे के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली. उनके साथ 14 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इसमें बीजेपी के 7, जेडीयू के 5, वीआईपी और HUM के एक-एक मंत्री शामिल हैं। इस बार डिप्टी सीएम पद की जिम्मेदारी तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को सौंपी गई है।

Tags: 24ghanteonline.comBihar chief ministerbihar cmBihar deputy CMBihar Elections 2020bihar govt formationbihar ndabihar newsJDUjitan ram manjhiNitish KumarNitish Kumar oath ceremonynitish kumar oath ceremony todaypatnarenu devi first deputy cmSushil kumar modiनीतीश कुमारबिहारबीजेपीमुख्यमंत्री पद की शपथरेणु देवी
Previous Post

भाजपाइयों की दबंगई का कोई इलाज नहीं, उन्हें मनमानी की छूट मिली हुई है : अखिलेश

Next Post

जानिए कब है महापर्व छठ, क्या है अर्घ्य और पारण का समय

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post
Chhath Puja

जानिए कब है महापर्व छठ, क्या है अर्घ्य और पारण का समय

यह भी पढ़ें

मुकुल कानिटिकर Mukul Kanitikar

अंग्रेजी शिक्षा व्यवस्था ने हमारी साक्षरता दर को कम किया : मुकुल कानिटिकर

05/03/2021
Gupteshwar pandey

बिहार के डीजीपी गुप्‍तेश्‍वर पांडेय ने विधायक बनने की चाह में लिया VRS

08/10/2020
Anand Bardhan

काशीपुर में विकास परियोजनाओं पर मुख्य सचिव का फोकस, अधिकारियों को दिए निर्देश

28/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version