• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानें सर्दियों में छुहारे वाले दूध के सेवन के फायदे

Writer D by Writer D
03/11/2021
in Main Slider, फैशन/शैली
0
dry dates and milk benefits

dry dates and milk benefits

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफस्टाइल डेस्क। छुहारे का सेवन सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसमें विटामिन ए और बी सहित कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई तरह की बीमारियों के खतरे को कम करते हैं। इसमें कैल्शियम, फाइबर, जिंक, मैग्नीशियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। सर्दियों में इसका सेवन काफी फायदेमंद होता है। अगर इसको गर्म दूध के साथ लिया जाए तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। इसके सेवन से शरीर में ताकत तो आती ही है, साथ ही छुहारा डायबिटीज में भी काफी फायदेमंद होता है।

हर रोज 2-4 छुहारे के बीज निकाल कर उसे दूध में उबाल लें और फिर छुहारे को निकाल कर खा जाएं। इसके बाद उसी दूध को पी लें। इससे बलगम निकल जाता है और अस्थमा में राहत मिलती है। चूंकि छुहारे की तासीर गर्म होती है, इसलिए यह फेफड़ों और दिल के लिए फायदेमंद होता है।

अगर आपको बार-बार पेशाब की समस्या है तो आप 300 ग्राम दूध में दो छुहारे उबाल लें और फिर छुहारे खाने के बाद दूध पी लें। रात में सोने से पहले ऐसा करें। इससे बार-बार पेशाब की समस्या दूर हो सकती है। चूंकि रात को सोते समय बच्चे ज्यादातर बिस्तर पर ही पेशाब कर देते हैं, ऐसे में छुहारे वाले दूध का सेवन उनके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

कई लोगों को मसूड़ों से खून आने की समस्या होती है, ऐसे में उन्हें छुहारे वाले दूध का सेवन करना चाहिए। रोजाना सुबह-शाम इसके सेवन से इस समस्या से निजात मिल सकती है। आप चाहें तो दूध में मिश्री भी मिला सकते हैं। इससे आपको मिठास मिलेगी और साथ ही पेट भी ठंडा रहेगा।

Tags: dried dates with milk benefitsdry dates and milk benefitsdry dates benefitsdry dates benefits in hindiHealthhealth benefits of dry dateshealth tips in hindiछुहारा और दूध के फायदेछुहारे वाले दूध के फायदे
Previous Post

माइग्रेन मरीजों के लिए घातक है नमक का अधिक सेवन

Next Post

सर्दियों में वजन कंट्रोल करने के लिए भूलकर भी ब्रेकफास्ट में न खाए ये चींजे

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Shardiya Navratri
धर्म

नवरात्रि में कलश स्थापना से पहले जुटा लें ये सामग्री, जानें पूरी लिस्ट

11/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Next Post

सर्दियों में वजन कंट्रोल करने के लिए भूलकर भी ब्रेकफास्ट में न खाए ये चींजे

यह भी पढ़ें

अमित शाह Amit Shah

कांग्रेस और गुपकर गैंग कश्मीर को फिर से आतंक वाले दौर में ले जाना चाहते हैं : शाह

17/11/2020

‘अनलॉक 4.0’ : स्कूल-कॉलेज, शैक्षिक और कोचिंग संस्थान 30 सितंबर तक रहेंगे बंद

29/08/2020
train accident

इयरफोन लगाकर ट्रैक पर जा रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

23/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version