• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस और भाजपा सरकारों में किसानों को उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा : अखिलेश

Writer D by Writer D
19/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव नजरबंद

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव  ने बुधवार को सत्तारूढ़ भाजपा पर कृषि अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया है।

उन्‍होंने कहा कि किसान प्राकृतिक आपदा से ज्यादा सरकारी रवैये से संकट में है और भाजपा की नीतियों से कृषि की अर्थव्यवस्था पूरी तरह बर्बाद हो गई है। इसके अलावा अखिलेश ने आरोप लगाया कि किसानों की कर्ज माफी, उनकी आय दोगुनी करने, उपज की उत्पादन लागत का डेढ़ गुना दाम देने के ‘झूठे’ वादों से उनके वोट ले लिए और फिर कारपोरेट के पास उन्हें बंधक बनाने की साजिश को अंजाम दे दिया।

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि आज बेमौसम बरसात और धान की खरीद में भ्रष्टाचार के चलते किसान बदहाली में हैं और सरकार उनके प्रति असंवेदनशील व्यवहार कर रही है। ऐसे में किसान आत्महत्या नहीं करें तो क्या करें? उन्होंने दावा किया कि किसान के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1888 रुपये प्रति क्विंटल है मगर बाजार में उसे 1000-1200 रुपये में ही धान बेचना पड़ रहा है। इसके साथ धान क्रय केन्द्रों पर किसान को अपमानित किया जाता है।

कोरोना को लेकर जारी एडवाइजरी का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

इसके अलावा यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सच तो यह है कि किसान भगवान भरोसे ही जिंदा है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही सरकारों में उसे शोषण और उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा है। अब किसान वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों की ही प्रतीक्षा कर रहे हैं जब वे अपने मन की नयी समाजवादी सरकार चुनेंगे और ‘भ्रष्ट’ भाजपा से निजात पा सकेंगे।

आपको बता दें कि धान खरीद को लेकर न सिर्फ समाजवादी पार्टी बल्कि कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ने भी उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार को जमकर घेरा है। इससे पहले कांग्रेस ने भी कहा था कि किसान के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1888 रुपये प्रति क्विंटल है, लेकिन वह  बाजार में उसे 800-1000 रुपये में ही बेचने पर मजबूर है। साथ ही कहा था कि योगी सरकार में किसान अपने सबसे बुरे दौर में है। हालांकि यूपी सरकार लगातार किसान की खुशहाली का दावा कर रही है।

Tags: 24ghante online.comAkhilesh Yadav Attacks on BJPAkhilesh Yadav attacks Yogi Government on Women SecurityCM योगी आदित्यनाथlatest news uttar pradeshअखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमलाउत्तर प्रदेश का ताजा समाचारउत्तर प्रदेश की ख़बरें
Previous Post

जानें कोरोना काल में घर पर कैसे करें छठ पूजा?

Next Post

छठ पूजा की महिमा है अनंत, कथा से समझें व्रत का महत्व

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

करवा चौथ 2026: कब निकलेगा चांद, क्या है पूजा मुहूर्त?

25/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

करवा चौथ की पूजा में करवे का खास महत्व, जानें मिट्टी के बर्तन से जुड़ी परंपरा

25/10/2026
OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, 1.71 लाख आवेदन मिले

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी ने नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का लिया जायजा

24/10/2026
Next Post
Chhath Puja

छठ पूजा की महिमा है अनंत, कथा से समझें व्रत का महत्व

यह भी पढ़ें

इस दिन से शुरू होगी Tata Sierra की टेस्ट ड्राइव, शोरूम पहुंचने लगी धांसू SUV

शोरूम पहुंचने लगी धांसू SUV, इस दिन से शुरू होगी टेस्ट ड्राइव

18/12/2025
Rohit Sharma

‘रोहित शर्मा मोटे हैं’…, कांग्रेस नेता ने कहा ‘मोटा’ और बताया खराब कप्तान

03/03/2025
Police Constable

SSC Constable GD रिजल्ट की डेट घोषित, इस वेबसाइट पर होगा जारी

05/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version