• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वक्फ सम्पत्तियों पर किये गये अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जाएगा : मोहसिन रजा

Writer D by Writer D
20/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Mohsin Raza

Mohsin Raza

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश सरकार ने वक्फ सम्पत्तियों पर निर्माण कराने के लिए अब विकास प्राधिकरण से नक्शा पास कराना अनिवार्य करने के साथ अवैध रुप से कराये गये निर्माण के विरूद्ध अभियान चलाकर उसे ध्वस्त कराया जायेगा।

राज्य के वक्फ एवं हज राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आवास एवं नियोजन विभाग ने विकास प्राधिकरण को वक्फ संपत्तियों पर व्यवसायिक केंद्र तथा किसी भी प्रकार का निर्माण करने के लिए मानचित्र स्वीकृत करने की अनुमति अनिवार्य कर दी है। आवास विभाग ने यह अनुमति अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा इस सबंध में जारी आदेश के तहत दी है।

जीतनराम मांझी बने प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल फागू चौहान ने दिलाई शपथ

उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार ने बुधवार को शासनादेश जारी कर दिया है। जिसमें सभी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्षों को वक्फ संपत्तियों पर निर्माण के लिए नक्शा पास करने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं।

श्री रजा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने फरवरी 1994 में लाये शासनादेश को तात्कालिक प्रभाव से निरस्त कर दिया है, जिससे प्रदेश की वक्फ संपत्तियों पर किसी भी तरह के निर्माण के लिए नक्शा पास न/न कराने की आवश्यकता नहीं है, जिसकी वजह से तमाम संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने आदि की शिकायतें आ रही थी। इसके मद्देनजर ही गत 23 अक्टूबर को नक्शा पास कराने के संबंध में शासनादेश जारी किया गया था, जिसे आवास विभाग ने स्वीकार कर लिया है। आवास विभाग की ओर से जारी शासनादेश के मुताबिक अब वक्फ संपत्तियों पर व्यवसायिक केंद्र या फिर अन्य किसी तरह के निर्माण के लिए विकास प्राधिकरणों में मानचित्र जमा होने पर नियमानुसार उसे पास किया जाएगा।

प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों का तेजी से विकास भी हो रहा : सहगल

हज मंत्री ने बताया कि अब वक्फ सम्पत्तियों पर नाजायज कब्जे कर के अवैध निर्माण, क़ब्जेदार और भू-माफिया नहीं करा सकेंगे। प्रदेश सरकार के इस निर्णय से वक्फ सम्पत्ति की रक्षा सुनिश्चित होगी। सरकार का यह फैसला वक्फ हित में और वक्फ सम्पत्ति की रक्षा करने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही वक्फ सम्पत्तियों पर किये गये अवैध निर्माण के विरूद्ध अभियान चलाया जायेगा तथा इन्हें चिन्हित कर अवैध निर्माण को प्रदेश सरकार ध्वस्त कराने का कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि इससे वक्फ संपत्ति के विकास का भी रास्ता खुलेगा और औकाफ के आय में भी बढ़ोतरी होगी।

Tags: latest UP newspolitical newsup newsUP Political News
Previous Post

हिना खान के इस प्रिंट साड़ी और बैकलेस ब्लाउज लुक को करें अपने वॉडरोब में एड

Next Post

छठ महापर्व के मौके पर घर पर बनाए गन्ने के रस की खीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का स्टेट, प्रगति और गति से दुनिया को दे रहा जवाब: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Next Post
khir

छठ महापर्व के मौके पर घर पर बनाए गन्ने के रस की खीर

यह भी पढ़ें

आइये जानते है क्यों किया जाता है सत्यनारायण व्रत पूजा, क्या हैं इसके लाभ

13/01/2022

जानें भारत में धार्मिक स्थलों में कब-कब हुए हादसे

01/01/2022

01 जुलाई राशिफल: राशिनुसार जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

01/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version