• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली-मुंबई के बीच उड़ानें और ट्रेनें बंद कर सकती है महाराष्ट्र सरकार

Desk by Desk
20/11/2020
in Main Slider, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
mumbai airport- file photo

mumbai airport- file photo

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर डरावनी हो रही है। तेजी से बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर, दिल्ली और मुंबई के बीच उड़ानें कुछ समय के लिए रोकी जा सकती हैं। ट्रेनें बंद करने का फैसला भी लिया जा सकता है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है।

सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को सीएम उद्धव ठाकरे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना को लेकर अधिकारियों से चर्चा की है। इसी में ट्रेन और प्लेन सर्विसेज रोकने का प्रस्ताव आया है। चर्चा यह भी है कि सीएम इसको लेकर जल्द ही कैबिनेट की बैठक बुला सकते हैं।

दिल्ली और मुंबई के बीच चल रहीं 6 ट्रेनें

अभी मुंबई और दिल्ली के बीच सेंट्रल रेलवे की एक और वेस्टर्न रेलवे की पांच ट्रेनें चल रही हैं। सेंट्रल रेलवे के पीआरपी एसके जैन ने बताया कि फिलहाल उनके पास ट्रेनें रोकने के बारे में जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं आई है।

Corona Update: अहमदाबाद में कर्फ्यू के फैसले से खौफ, बाजारों में उमड़ी भीड़

मुंबई में 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए BMC ने स्कूलों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि यही मॉडल पूरे महाराष्ट्र में लागू किया जा सकता है। मुंबई में 9वीं से 12वीं तक के स्कूल 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। पहले BMC के तहत आने वाले स्कूलों को 23 नवंबर से खोलने का आदेश दिया गया था।

महाराष्ट्र में कोरोना से 46 हजार मौतें

महाराष्ट्र में गुरुवार को 5535 कोरोना संक्रमित मिले। 5860 लोग रिकवर हुए और 154 की मौत हो गई। अब तक 17 लाख 63 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 79 हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 16 लाख 35 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 46 हजार के पार पहुंच गई है।

CoronaVirus : क्या काढ़ा पीने से खराब होता है लिवर?

उधर, दिल्ली में गुरुवार तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5 लाख 10 हजार हो गई। इनमें 43 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 59 हजार लोग ठीक हो चुके हैं।

Tags: 24 ghante online24ghante24ghante online24ghante online.com24ghanteonline24ghanteonline.comCoronaviruscoronavirus in indiacoronavirus newsCOVID-19cricketcricket newsflightshindi newsIndiaIndia News in Hindilatest newslockdownmaharashtramumbainarendra modiNational newsNEWSnews in hindipm modithakrey governmentthakrey sarkarUddhav
Previous Post

हरियाणा में बढ़ा कोरोना का कहर, सभी स्कूल 30 नवंबर तक बंद

Next Post

कांग्रेस ने बनाई हाईपॉवर कमेटी, पूर्व पीएम मनमोहन तीनों कमेटी में शामिल

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹496 करोड़ की स्वीकृति

23/10/2026
पंजाब

आपत्तिजनक शब्दावली पर घिरे सुखपाल खैहरा, पंजाब विधानसभा से हुए निलंबित

23/10/2026
पंजाब

किसानों को बड़ी राहत, पंजाब के 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी: भगवंत मान

23/10/2026
Next Post
कांग्रेस की हाईपॉवर कमेटीHigh power committee of congress

कांग्रेस ने बनाई हाईपॉवर कमेटी, पूर्व पीएम मनमोहन तीनों कमेटी में शामिल

यह भी पढ़ें

Koo

Koo की छोटी पीली चिड़िया ने कहा गुडबाय, कंपनी के फाउंडर ने बताई ये वजह

03/07/2024
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय मानक ब्यूरो के स्टैंडर्ड क्लब कार्निवाल का शुभारंभ किया

04/02/2025

पंजाब किंग्स- KKR मैच में तीसरे अंपायर के फैसले की कड़ी आलोचना

02/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version