• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Samsung के इस फोन में डिस्प्ले के अंदर होगा कैमरा, दो बार मुड़ जाएगी स्क्रीन

Desk by Desk
20/11/2020
in Main Slider, Tech/Gadgets, राष्ट्रीय
0
samsung's new mobile phone.

samsung's new mobile phone.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। साउथ कोरिया की स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग लंबे वक्त से अंडर-स्क्रीन कैमरा (UDC) टेक्नॉलजी पर काम कर रहा है और अगले साल इसके साथ नया फोन ला सकता है। अब सामने आया है कि पहली बार यह टेक्नॉलजी Samsung Galaxy Z Fold3 में देखने को मिल सकती है। साउथ कोरियन पब्लिकेशंस की ओर से शेयर की गईं रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सैमसंग की डिस्प्ले टीम ने ऐसा डिस्प्ले तैयार कर लिया है, जो अंडर-डिस्प्ले कैमरा को सपॉर्ट करता है।

रिपोर्ट्स में एक इंडस्ट्री इनसाइडर के हवाले से कहा गया है कि सैमसंग अपने फोल्डेबल डिवाइस में यह इनोवेशन कर सकता है। पहले ही साफ हो चुका है कि कंपनी की फ्लैगशिप Galaxy S21 सीरीज में डिस्प्ले के अंदर (UDC) कैमरा नहीं मिलेगा और मौजूदा डिवाइसेज की तरह पंच होल देखने को मिल सकता है। डिस्प्ले के आरपार लाइट जा सके इसके लिए सैमसंग ने पिक्सल्स के बीच के गैप को बढ़ा दिया है। OLED डिस्प्ले लेयर से लाइट रिफ्लेक्ट होती है इसलिए इमेज करेक्शन के लिए एक खास एल्गोरिद्म की जरूरत पड़ेगी।

Zini Mobiles ने 3 इंच से भी छोटा फोन किया लॉन्च

2021 के आखिर में होगा लॉन्च

सैमसंग LSI की ओर से इसके लिए खास कैमरा मॉड्यूल तैयार किया जाएगा। केवल कैमरा लेंस के ऊपर वाले डिस्प्ले के पिक्सल्स में यह वाइड-गैप देखने को मिलेगा। अब तक केवल ZTE Axon 20 5G में ऑन-स्क्रीन कैमरा टेक्नॉलजी देखने को मिली है। सैमसंग भी कुछ बदलावों के साथ मौजूदा टेक्नॉलजी का इस्तेमाल भी अपने फोल्डेबल डिवाइस में कर सकता है। Galaxy Z Fold3 के 2021 की तीसरी तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है।

लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M21s, मिलेगी 6000mAh की बैटरी

दो बार फोल्ड हो जाएगा फोन

सैमसंग की ओर से कई फोल्डेबल डिवाइसेज लॉन्च किए जा चुके हैं और अगले फोल्डेबल डिवाइस को सैमसंग फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशंस और हार्डवेयर के साथ लाएगा। हाल ही में सामने आया था कि सैमसंग दो बार फोल्ड होने वाला स्मार्टफोन डिवेलप कर रहा है, जिसमें स्लाइडिंग की-बोर्ड भी दिया जाएगा। Z Fold3 में कंपनी ड्यूल-हिंज मकैनिज्म और तीन स्क्रीन पार्ट्स दे सकता है। इस तरह फोल्ड करने के बाद जेब में रखने लायक पतला डिवाइस यूजर्स के पास होगा।

Tags: #tech24 ghante online24ghante24ghante online24ghante online.com24ghanteonline24ghanteonline.comAndroidandroid smartphonesHardwarehindi newsIndiaIndia News in Hindiindisplay camera phonelatest mobile phonelatest newslatest smartphonesmobileNational newsnews in hindisamsung mobilesamsung smartphonesSmartphoneSoftwaretech newstechnology newsताजा समाचारहिंदी समाचार
Previous Post

मुंबई में नहीं खुलेंगे स्कूल, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए BMC का फैसला

Next Post

वाई-फाई राउटर्स को लेकर Cert-In ने जारी किया वायरस अलर्ट

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

मां नंदा के दरबार में पहुंचे धामी, चाचणी नृत्य में भी हुए शामिल

21/09/2026
Main Slider

छोटी घटनाएं बड़ी न बनें, डीएम-एसपी रखें नजरः मुख्यमंत्री

21/09/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
Next Post
old-aged routers

वाई-फाई राउटर्स को लेकर Cert-In ने जारी किया वायरस अलर्ट

यह भी पढ़ें

SRL डायग्नोस्टिक सेंटर में लगी भीषण आग, 50 लाख का हुआ नुकसान

22/04/2022
global tendering corona vaccine

प्रदेश में वैक्सीन की सप्लाई के लिए ग्लोबल टेंडर निकालेगी योगी सरकार

29/04/2021
CM Yogi reached Gorakhpur

गोरखपुर पहुंचे CM योगी, महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय का किया निरीक्षण

16/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version