• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिला राजौरी के नौशहर सेक्टर में पाक गोलाबारी में सेना का हवलदार शहीद

Desk by Desk
21/11/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
ceasefire violation rajouri

ceasefire violation rajouri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजौरी। श्रीनगर में खून-खराबा करने के इरादे से पाकिस्तान से घुसपैठ कर ट्रक में छिपकर घाटी जा रहे चार आतंकवादियों के बन टोल प्लाजा में मारे जाने के बाद पाकिस्तान एक बार फिर बौखला गया है। हर बार अपने नापाक इरादों में विफल होने वाली पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर आतंकवादियों की भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने के लिए सीमा पर गोलाबारी का सहारा लिया। परंतु सीमा पर तैनात भारतीय जवानों ने अपनी शहादत देकर पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

जिला राजौरी के नौशहरा सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा किए गए सीजफायर उल्लंघन में एक भारतीय जवान शहीद जबकि एक अन्य घायल हो गया है। शहीद की पहचान हवलदार पाटिल संग्राम शेखर निवासी कोहलापुर महाराष्ट्र के तौर पर हुई है। वहीं घायल दूसरा जवान नायक रैंक का है। घायल जवान को राजौरी सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

KTM 250 Adventure भारत में लॉन्च, 2.48 लाख रुपये है कीमत

सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोलाबारी का यह सिलसिला आज तड़के शुरू हुआ। पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए मोर्टार शेल दागे। गोलाबारी की चपेट में आने से दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने हवलदार शेखर को शहीद घोषित कर दिया। वहीं भारतीय जवान भी पाकिस्तान की इस गाेलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

जवाबी कार्रवाई में कई पाकिस्तानी चौकियों को तबाह कर दिया गया है। पांच से छह पाकिस्तान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सेना ने सीमा से सटे इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। सेना का कहना है कि पाक की यह गोलाबारी आतंकवादियों की घुसपैठ के इरादे से की गई है। गांववालों को सतर्क कर दिया गया है। किसी भी संदिग्ध के देखे जाने पर तुरंत सेना या फिर पुलिस को सूचित करने को कहा गया है। फिलहाल दोनों ओर से रूक-रूककर गोलाबारी जारी है।

Tags: 24 ghante online24ghante24ghante online24ghante online.com24ghanteonline24ghanteonline.comcrimehindi newsIndiaIndia News in Hindiindia pakistan newsindian armyJ&Kj&K newsjammuJammu and KashmirJammu and kashmir NewsKashmirlatest newsmartyrNational newsnational securityNEWSnews in hindiPakistanterror newsTerrorist NewsTerroristsताजा समाचारपाकिस्तानपाकिस्तान सेनाहिंदी समाचार
Previous Post

मानवता और राष्ट्र के प्रति वफादार बनो और तुम दुनिया को हिला दोगे: आनंदीबेन पटेल

Next Post

नोएडा में अब शादी समारोह में केवल 100 लोगों के आने की अनुमति

Desk

Desk

Related Posts

CM Bhagwant Mann has recommended granting parole to Jagtar Singh Hawara.
पंजाब

जगतार सिंह हवारा को पैरोल दिलाने के लिए CM मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

08/08/2026
CM Dhami
Main Slider

तीसरी बार सरकार बनाने के संकल्प, धामी बोले- झूठ और भ्रम का दें मुंहतोड़ जवाब

08/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

ऋषभ पंत के उत्तराखंड में घर बनाने के लिए मदद मांगने पर धामी ने कहा, हरसंभव सहयोग मिलेगा

08/08/2026
UPSC has released the final results for CAPF AC 2025.
Main Slider

UPSC ने CAPF AC 2025 का फाइनल रिजल्ट किया जारी, ऐसे चेक करें

08/08/2026
Three vehicles in an SSB convoy collided; three jawans injured.
Main Slider

रामबन में बड़ा सड़क हादसा: SSB के काफिले के 3 वाहन टकराए, तीन जवान घायल

08/08/2026
Next Post
शादी

नोएडा में अब शादी समारोह में केवल 100 लोगों के आने की अनुमति

यह भी पढ़ें

श्री राम का ननिहाल बनेगा विश्व पर्यटन केंद्र का आकर्षण, पग-पग पर होंगे प्रभु के दर्शन

08/10/2021
Asha Kandra

असंभव कुछ भी नहीं, सड़कों पर झाड़ू लगाने वाली ‘आशा’ बनी RAS

15/07/2021
Electrocution

11,000 वॉट करंट की चपेट में आने से दो की मौत

13/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version