• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीवर के बहते पानी में कुर्सी पर बैठाकर पार्षद को रस्सियों से बांधकर बंधक बनाया

Writer D by Writer D
21/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
Councilor held hostage

Councilor held hostage

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीवर और दूषित पानी की समस्या के कारण लंबे अरसे से परेशान बनारसियों को जब सुधार की कोई उम्मीद नजर नहीं आई तो उन्होंने पार्षद को रस्सियों से बांधकर बंधक बना लिया। विरोध का यह तरीका इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इलाके के लोग जिस सीवर के गंदे पानी से होकर सुबह-शाम गुजरने को मजबूर थे, उसी सीवर के पानी के बीच में एक कुर्सी रखकर इलाके के लोगों ने पहले पार्षद को बैठाया। फिर जब वे जाने लगे तो लोगों ने उसी कुर्सी पर रस्सी से बांधकर उन्हें बंधक बना लिया। हालांकि बाद में इलाके के ही कुछ लोगों के समझाने-बुझाने पर विरोध जता रहे लोगों ने पार्षद को छोड़ भी दिया।

मामला वाराणसी के वॉर्ड नंबर 79 अंबियापुर मंडी क्षेत्र का है। यहां के पार्षद हैं तुफैल अंसारी। दरअसल, इस वॉर्ड से जुड़े आसपास के इलाकों में लंबे वक्त से सीवर का पानी सड़कों पर चला आता है।

जी-20 शिखर सम्मेलन में वर्चुअल तरीके से भाग लेंगे डोनाल्ड ट्रंप

यही नहीं, जगह-जगह पेयजल पाइप लाइन ध्वस्त होने के कारण दूषित जलापूर्ति भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है।

आलम यह है कि दूषित पेयजल के इस्तेमाल की वजह से कई घरों के लोगों का कहना है कि बच्चे बीमार हो जा रहे हैं। उन्होंने सीवर समस्या के बारे कहा कि इलाके के लोग सुबह शाम इसी नारकीय स्थिति का सामना करते हुए घर से आते-जाते हैं। समस्या को लेकर कई बार क्षेत्रीय पार्षद तुफैल अंसारी को भी बताया गया। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

इसी वजह से इलाके के कुछ लोगों के अंदर गुस्सा भरा था। इन्हीं क्षेत्रीय लोगों ने पार्षद तुफैल को इलाके में बुलाया और बैठने के लिए कुर्सी साफ जगह की बजाय उसी सीवर के पानी के बीच लगाई। फिर कुर्सी पर पार्षद को बैठाकर उन्हें रस्सी से बांध दिया। काफी देर तक चली बहस के बाद पार्षद को छोड़ दिया गया।

मोदी सरकार कर रही है धर्म की राजनीति, देश के लिए खतरनाक: हार्दिक पटेल

पार्षद का कहना था कि उन्होंने कई बार पूरी समस्या से अफसरों को अवगत कराया है, लेकिन अब तक समाधान नहीं कराया गया। इसमें उनकी कोई गलती नहीं है।

Tags: latest UP newsLatest uttar pradesh Newsup newsvaranasi news
Previous Post

बिना अनुमति सीबीआई को राज्य में प्रवेश की इजाजत नहीं : अमरिंदर सिंह

Next Post

देखें साल 2020 के सबसे खराब पासवर्ड की इस लिस्ट में आपका पासवर्ड भी तो नही

Writer D

Writer D

Related Posts

Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का भी ऐलान

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post

देखें साल 2020 के सबसे खराब पासवर्ड की इस लिस्ट में आपका पासवर्ड भी तो नही

यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सदन में खड़े होकर बोल रहे हैं झूठ : अखिलेश यादव

20/02/2021
RCB

रॉयल चैलेंजर्स की गेंदबाजी के सामने बिखरे सनराइजर्स के बल्लेबाज

22/09/2020
पति की हैवानियत

पति की हैवानियत, गर्भ में बच्चे का लिंग का पता लगाने को पत्नी का पेट चीर दिया

20/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version