• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शांत व संयमी हूं मगर इसका यह अर्थ कदापि नहीं कि मैं नामर्द हूं : उद्धव ठाकरे

Desk by Desk
27/11/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
उद्धव ठाकरे, Uddhav Thackeray

उद्धव ठाकरे

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने में महाविकास आघाड़ी सरकार की पहली वर्षगांठ पर बीजेपी को खुलेआम चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मैं शांत हूं, संयमी हूं, नामर्द नहीं। उन्होंने कहा कि इस तरह से हमारे परिजनों पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के जरिए हमला जारी रहा तो हम एक का बदला दस से लेंगे। उन्होंने कहा कि उस रास्ते पर चलने की हमारी इच्छा नहीं है, पर हमें मजबूर मत करो।

मोदी सरकार किसानों की आवाज दबाने की बजाय उनकी बात सुनें : प्रियंका गांधी

बता दें कि सुशांत सिंह की मौत के प्रकरण में उद्धव ठाकरे के बेटे और राज्य के मंत्री आदित्य ठाकरे पर निशाना साधा गया था। इसके अलावा, इसी सप्ताह ईडी ने शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक के ठिकानों पर रेड मारी थी। साफ है कि शिवसेना प्रमुख इन घटनाक्रमों को लेकर काफी नाराज हैं। शिवसेना को लगता है कि ये कार्रवाईयां महाराष्ट्र की सरकार को अस्थिर करने के लिए की जा रही हैं।

शिवसेना के मुखपत्र सामना में छपे अपने इंटरव्यू में उद्धव ठाकरे ने कहा कि ईडी आदि का दुरुपयोग करके दबाव बनाओगे तो यह मत भूलो कि तुम्हारे भी परिवार और बच्चे हैं। उद्धव ने कहा कि हम में संस्कार है, इसलिए संयम बरत रहे हैं। । ये तरीका महाराष्ट्र का नहीं है। बिल्कुल नहीं है। एक संस्कृति है। हिंदुत्ववादी कहे जाने के बाद एक संस्कृति हैं और आप परिवार पर आओगे, बच्चों पर आने वाले होंगे तो हम पर हमला करने वाले जिस-जिस का परिवार और बच्चे हैं उन्हें मैं कहना चाहता हूं कि आप का भी परिवार है और बच्चे हैं। आप दूध के धुले नहीं हो। आपकी खिचड़ी कैसे बनानी है ये हम बनाएंगे।’

पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से अब 1 दिसम्बर से रात साढ़े नौ बजे चलेगी

सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर हुए घमासान पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं उनकी ओर करुणा भरी नजर से देखता हूं। क्योंकि जिन्हें लाश पर रखे मक्खन बेचने की आवश्यकता पड़ती है, वे राजनीति करने के लायक नहीं हैं। दुर्भाग्य से एक युवक की जान चली गई। उस गई हुई जान पर आप सियासत करते हो? कितने निचले स्तर पर जाते हो? यह विकृति से भी गंदी राजनीति है। जिसे हम मर्द कहते हैं, वह मर्द की तरह लड़ता है। दुर्भाग्य से एक जान चली गई, उस गई हुई जान पर आप राजनीति करते हो? उस पर अलाव जलाकर आप अपनी रोटियां सेंकते हो?… यह आपकी औकात है?’

महाराष्ट्र में सीबीआई की पाबंदी पर उद्धव ने कहा की सीबीआई का दुरुपयोग होने लगे तब ऐसी लगाम लगानी ही पड़ती है। हम नाम देते हैं, हमारे पास नाम हैं। माल-मसाला तैयार है। पूरी तरह से तैयार है मगर बदले की भावना रखनी है क्या? फिर जनता हमसे क्या अपेक्षा रखेगी। बदले की भावना से ही काम करना है तो तुम एक बदला लो हम दस लेंगे।

Tags: bjpmaharashtrashivsenauddhav thackerayउद्धव ठाकरेबीजेपीमहाराष्ट्रशिवसेना
Previous Post

मोदी सरकार किसानों की आवाज दबाने की बजाय उनकी बात सुनें : प्रियंका गांधी

Next Post

लाहौर के घर में मजे से रह रहा आतंकी सरगना हाफिज सईद, जेल से चुपचाप छोड़ा गया

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Main Slider

CM धामी का ऐलान, PRD जवानों को मिलेगी बढ़ी हुई आर्थिक सौगात

31/10/2026
उत्तराखंड

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

31/10/2026
Main Slider

पंजाब चुनाव के लिए AAP का पहला दांव, भगवंत मान फिर धुरी से आजमाएंगे किस्मत

31/10/2026
Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Next Post
हाफिज सईद Hafiz Saeed

लाहौर के घर में मजे से रह रहा आतंकी सरगना हाफिज सईद, जेल से चुपचाप छोड़ा गया

यह भी पढ़ें

Founder of SHEROES Sairee chahal

मिलिए महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत, SHEROS की फाउंडर सायरी चहल से

05/03/2021

आज आखिरी बार अर्जेंटीना की जर्सी में उतरेंगे मेसी, 21 साल के सुनहरे सफर का होगा अंत

06/10/2026
CM Dhami

धामी ने महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा के लिए मोबाइल वैनों को दिखाई हरी झण्डी

09/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version