• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

21 दिसंबर को ब्रह्मांड में होने वाली है एक बहुत ही खास खगोलीय घटना

Desk by Desk
29/11/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, उत्तराखंड, ख़ास खबर, शिक्षा
0
space

space

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नैनीताल। साल के सबसे छोटे दिन यानी 21 दिसंबर को एक बेहद खास खगोलीय घटना होने वाली है। हमारे सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति और शनि 397 साल बाद एक दूसरे को स्पर्श करते नजर आने वाले हैं। इस दुर्लभ खगोलीय घटना में दोनों के बीच की आभासी दूरी सिर्फ 0.06 डिग्री रह जाएगी। साथ ही इन दोनों के चंद्रमाओं को भी एक डिग्री के अंतराल में देखने का मौका होगा। आर्यभटट् प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज), नैनीताल के खगोल विज्ञानी डॉ. शशि भूषण पांडेय के अनुसार शनि व गुरु को इन दिनों को आंखों से देखा जा सकता है। अब यह दोनों रोमांचक संयोग बनाने जा रहे हैं, जिसमें गुरु व शनि अपनी कक्षा में परिभ्रमण करते हुए एक दूसरे को स्पर्श करते हुए नजर आएंगे। चांदी के समान चमकीले रंग के छल्लों में लिपटा शनि ग्रह के साथ उसके उपग्रह टाइटन व रेया भी नजर आएंगे। वहीं गुरु के चार चांद यानी उपग्रह गायनामिड, कैलेस्टो, आइओ व यूरोपा भी ऐसे ही नजर आएंगे। इस घटना में दोनों ग्रहों के साथ-साथ उनके उपग्रहों के बीच की दूरी भी एक डिग्री के अंतराल में रह जाएगी।द खास घटना, आपको भी बनना है गवाह तो रहना तैयार।

पंचायतें आत्मनिर्भर होंगी तो प्रदेश और देश भी आत्मनिर्भर होगा: सीएम योगी

गुरु का चांद आइओ तो ऐसे दिखेगा मानो चिपका हुआ हो। पृथ्वी से देखने पर इनके बीच की यह दूरी आभाषीय होगी, जबकि वास्तविकता में शनि व गुरु के बीच नजदीक आने पर दूरी औसत 65.5 करोड़ किमी होती है। जबकि दूर होने पर यह दूरी औसत 2.21 अरब किमी होती है। जबकि उनके उपग्रहों के बीच आपसी दूरी डेढ़ लाख से ढाई करोड़ किमी होगी। इस दुर्लभ खगोलीय घटना में दोनों ग्रहों के उपग्रहों को दूरबीन की मदद से ही देखा जा सकता है। इसके बाद ये दोनों ग्रह 376 साल बाद एक दूसरे के इतने ही करीब पहुंचेंगे। हालांकि हर 20 साल में यह दोनों एक दूसरे के करीब पहुंचते हैं।

सिंघू बॉर्डर से नहीं आते दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर, सत्येंद्र जैन

गैलीलिओ ने देखा था पहली बार : महान विज्ञानी गैलीलिओ गैलीली ने टेलीस्कोप बनाने के बाद 1623 में शनि व गुरु को एक दूसरे के इतने करीब पहली बार देखा देखा था। टेलीस्कोप की सुविधा उपलब्ध हो जाने से ग्रह नक्षत्रों समेत ब्रह्मांड के कई रहस्यमय व भ्रामक तथ्यों की सत्यता का पता चला था। साल के सबसे छोटे दिन होने जा रही यह घटना : यह खगोलीय घटना साल के सबसे छोटे दिन होने जा रही है। इस कारण इसकी रोचकता और बढ़ जाती है। इस घटना को पश्चिम के आकाश में देखा जा सकेगा। ग्रेट कंजंक्शन नाम दिया इस घटना को: इस दुर्लभ खगोलीय घटना को विज्ञानियों ने ग्रेट कंजंक्शन नाम दिया है। कंजंक्शन यानी आच्छादन की घटनाएं सौर मंडल में अक्सर होती रहती हैं, लेकिन दो बड़े ग्रहों के बेहद नजदीक आने की घटना सदियों बाद ही हुआ करती हैं। जिस कारण इसे ग्रेट कंजंक्शन नाम दिया गया है।

Tags: 21 december Jupiter and Saturngreat conjunction of Jupiter and SaturnHPCommonManIssuesHPJagranSpecialJupiter and SaturnnationalNational News national news hindi newsNEWS
Previous Post

पंचायतें आत्मनिर्भर होंगी तो प्रदेश और देश भी आत्मनिर्भर होगा: सीएम योगी

Next Post

अब रेलवे स्टेशनों पर सिर्फ कुल्हड़ में मिलेगी चाय, प्लास्टिक कप बैन

Desk

Desk

Related Posts

Rice Samosa
Main Slider

आज ट्राई करें ये स्पेशल डिश, खाते ही दिल हो जाएगा खुश

29/06/2026
CM Dhami listened to the 135th edition of 'Mann Ki Baat'
राष्ट्रीय

‘मन की बात’ नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए निरंतर प्रेरित करता है : धामी

28/06/2026
Anand Bardhan
राष्ट्रीय

काशीपुर में विकास परियोजनाओं पर मुख्य सचिव का फोकस, अधिकारियों को दिए निर्देश

28/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री योगी

28/06/2026
CM Dhami inaugurated the modern sports complex in Roorkee
राजनीति

धामी ने दी खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, रुड़की में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण

28/06/2026
Next Post
रेलवे स्टेशनों पर सिर्फ कुल्हड़ में चाय tea in Kulhar

अब रेलवे स्टेशनों पर सिर्फ कुल्हड़ में मिलेगी चाय, प्लास्टिक कप बैन

यह भी पढ़ें

Water conservation

जल संरक्षण का समर्थन

02/03/2021
Yogi government will give platform to school children in Maha Kumbh

स्कूली बच्चों को भी दिया जा रहा प्रशिक्षण, महाकुम्भ में मंच देगी योगी सरकार

16/01/2025
AK Sharma

उपभोक्ताओं से 1212 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति : एके शर्मा

24/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version