• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मिले CSK के खिलाड़ियों से, पत्नी साक्षी का आया रिएक्शन

Desk by Desk
15/08/2020
in ख़ास खबर, खेल, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपरकिंग्स के टीम के उनके साथी खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) के लिए यूएई रवाना होने से पहले अभ्यास शिविर में भाग लेने के लिए शुक्रवार को यहां पहुंचे। धोनी यहां पहुंचने से पहले प्लेन में साथी खिलाड़ियों के साथ नजर आए। सुरेश रैना ने धोनी और टीम के कुछ दूसरे खिलाड़ियों के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिस पर साक्षी धोनी ने अपना रिऐक्शन दिया है।

भाई दीपक चाहर के CSK कैंप जाने पर मालती हुईं इमोशनल

एम ए चिदंबरम स्टेडियम में शनिवार से शुरू होने वाले एक सप्ताह के शिविर के लिए धोनी के अलावा सुरेश रैना, दीपक चाहर, पीयूष चावला और केदार जाधव भी यहां पहुंचे। सीएसके के एक अधिकारी ने कहा, ”टीम के 16 भारतीय खिलाड़ियों में से धोनी सहित 13 या 14 खिलाड़ी शिविर को हिस्सा होंगे। ये खिलाड़ी कोविड-19 की जांच कराकर यहां पहुंच रहे है, ऐसे में उनका अगला परीक्षण 21 अगस्त को यूएई रवाना होने से 72 घंटे पहले होगा।”

वहीं, आईपीएल की तीन बार की चैंपियन टीम ने धोनी और दूसरे खिलाड़ियों के चेन्नई पहुंचने की तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा किया है। इसके साथ ही कुछ खिलाड़ियों ने भी कैंप में पहुंचने और साथी खिलाड़ियों से मिलने की तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया। इसी कड़ी में सुरेश रैना ने महेंद्र सिंह धोनी, मोनू सिंह, दीपक चाहर, पीयूष चावला और कर्ण शर्मा के साथ प्लेन के अंदर की एक तस्वीर शेयर की।

सुरेश रैना की इस तस्वीर पर फैन्स ने जमकर कमेंट किए और सभी खिलाड़ियों को एक-साथ फिर से देखकर काफी खुश भी हुए। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने भी सुरेश रैना की इस तस्वीर पर कमेंट किया। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा- फिर से एक साथ। इसके साथ साक्षी ने दिल का इमोजी भी बनाया।

इमरान खान पर जावेद मियांदाद के बयान को लेकर भड़के पूर्व भारतीय कोच

बता दें कि पिछले साल जुलाई में एकदिवसीय विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भारतीय टीम की हार के बाद से धोनी से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। वहीं, हरफनमौला रविंद्र जडेजा को छोड़कर लगभग सभी खिलाड़ियों के शिविर में भाग लेने की उम्मीद है। सीएसके के एक अधिकारी ने कहा कि जडेजा व्यक्तिगत कारणों से अभ्यास शिविर में भाग नहीं लेंगे और टीम की रवानगी से पहले टूर्नामेंट स्थल पर उनसे जुड़ेंगे।

Tags: Chennai Super KingsCoronavirusCOVID-19cricketcricket newsCSKCSK CampCSK PlayersCSK Training CampDeepak ChaharHindi Cricket NewsIndian Premier LeagueIPA 2020IPLKarn Sharmalatest cricket newsmahendra singh dhoniMonu Singhms dhoniPiyush ChawlaSakshi DhoniSakshi Dhoni Reactionsuresh rainaSuresh Raina Instagram PostUAEआईपीए 2020आईपीएलइंडियन प्रीमियर लीगएमएस धोनीकर्ण शर्माचेन्नई सुपर किंग्सदीपक चाहरपीयूष चावलामहेंद्र सिंह धोनीमोनू सिंहसाक्षी धोनीसाक्षी धोनी रिऐक्शनसीएसके कैंपसीएसके खिलाड़ीसीएसके ट्रेनिंग कैंपसुरेश रैनासुरेश रैना इंस्टाग्राम पोस्ट
Previous Post

भाई दीपक चाहर के CSK कैंप जाने पर मालती हुईं इमोशनल

Next Post

IPL 2020 शुरू होने से पहले सफेद दाढ़ी में दिखे विराट कोहली

Desk

Desk

Related Posts

cm dhami
राजनीति

नीति घाटी को धामी की बड़ी सौगात, बॉर्डर टूरिज्म और होम स्टे विकास को मिलेगा बढ़ावा

01/06/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

वर्षों तक विकास से वंचित रहे क्षेत्र में अब विकास की नई गाथा लिखी जा रही है : मुख्यमंत्री साय

01/06/2026
CM Dhami distributed appointment letters to 276 youth
राजनीति

33 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: सीएम

01/06/2026
Niti Extreme Ultra Run
राजनीति

11 हजार फीट पर दौड़ा ‘फिट इंडिया’, नीति अल्ट्रा रन से सीमांत विकास को नई रफ्तार

01/06/2026
Twisha Sharma Case
Main Slider

Twisha Sharma Case: गिरिबाला सिंह और समर्थ के साथ स्पॉट पर पहुंची CBI, डमी से करेगी सीन रीक्रिएट

01/06/2026
Next Post
virat kohli

IPL 2020 शुरू होने से पहले सफेद दाढ़ी में दिखे विराट कोहली

यह भी पढ़ें

sandwich

बच्चों के लिए बनाएं सूजी सैंडविच, देखें बनाने की आसान रेसिपी

11/09/2025
cm yogi attacks on rahul gandhi

सीएम योगी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- विभाजनकारी राजनीति आपका राजनीतिक संस्कार है

24/02/2021
post office recruitment

डाक विभाग का कमाल : फतेहगढ़ से मेरठ तक पहुंचने में पत्र को लग गए 31 साल

31/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version