Main Sliderक्राइमछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़: एसबीआई के तीन एटीएम से एक करोड़ रुपये गायब

जगदलपुर । छत्तीसगढ़ के जगदलपुर की कोतवाली पुलिस ने बैंक प्रबंधन की शिकायत पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के तीन एटीएम काउंटर से बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एटीएम काउंटर से एक करोड़ रुपये पार करने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

नगर पुलिस अधिकारी हिमसागर सिदार ने बताया कि एसबीआई के प्रबंधक की शिकायत के अनुसार बैंक के केरला होटल के पास कोठारी मार्केट समेत तीन एटीएम से बीते तीन महीने में लगभग एक करोड़ रुपये अज्ञात लोगों द्वारा निकाले गए हैं। निकाली गई राशि की इंट्री भी मशीन में दर्ज नहीं है।

मोदी सरकार किसानों को राजनैतिक लॉलीपॉप पकड़ाने की बजाय कृषि कानूनों को खत्म करे: सुरजेवाला

उन्होंने बताया कि इस मामले में जब बैंक अधिकारियों ने एटीएम में डलवाई गई राशि और आहरण की गई राशि का मिलान किया गया, तो पता चला की तीन महीने में एक करोड़ रुपये निकाल लिए गए हैं। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बैंकर्स की आरंभिक जांच में एटीएम मशीनों से कार्ड के जरिए रकम निकालने की बात सामने आ रही है।

Related Articles

Back to top button