• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मध्यप्रदेश से मिलावटखोरी, अपराधों आदि की गंदगी को मिटा दूंगा : शिवराज

Writer D by Writer D
05/12/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Shivraj singh chauhan

Shivraj singh chauhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश गत कई वर्षों से देश में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान आज यहां स्थानीय मिंटो हॉल में स्वच्छता सेवा सम्मान-2020 वितरित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में हमारा इंदौर शहर गत 04 वर्षों से लगातार भारत का स्वच्छतम शहर चुना जा रहा है। इसके साथ ही हमारे अन्य नगरीय निकाय भी स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी बन रहे हैं। हम सब मिलकर संकल्प लेते हैं कि हम मध्यप्रदेश को स्वच्छता के सभी घटकों में नं-1 बनाएंगे।

श्री चौहान ने कहा कि ‘स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की उपलब्धियों के लिए मैं मुख्य रूप से सभी सफाई कर्मियों को बधाई देता हूँ तथा उनका अभिनंदन करता हूँ।’ परिवेश को स्वच्छ रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल आने वाले प्रदेश के इंदौर, भोपाल, उज्जैन, सागर, जबलपुर सहित कई नगरीय निकायों को सम्मानित किया।

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बोले- जारी रहेगी एमएसपी, इसे कोई खतरा नहीं

कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, विभाग के राज्य मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया, सांसद प्रज्ञा ठाकुर, इंदौर की महापौर मालिनी गौड़, विधायक कृष्णा गौर, विभाग के प्रमुख सचिव नीतेश व्यास आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सागर, सिंगरौली एवं इंदौर नगर निगम के सफाई कर्मियों से बातचीत कर पूछा कि उन्होंने किस तरह अपने नगरीय निकाय को अव्वल बनाया। सागर की राजकुमारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे सुबह से ही सफाई के काम में लग जाती थीं और शाम तक अपनी टीम के साथ लगी रहती थीं। मुख्यमंत्री ने पूरी टीम को बधाई दी।

सिंगरौली के युवा सफाई समूह के सदस्य आशीष एवं महजबीन ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने 3 आर अर्थात रिसाइकिल, रिड्यूज एवं रीयूज के साथ ही चौथा आर ‘रिफ्यूज’ का भी प्रयोग किया जिससे स्वच्छता प्राप्त करने में आसानी रही। रिफ्यूज का अर्थ है पॉलीथीन आदि ऐसी वस्तुओं के उपयोग को नकारना जो पर्यावरण को हानि पहुंचाते हैं।

प्यार में धोखा खाए किडनैपर की ‘गर्लफ्रेंड’ बनी पुलिस अफसर, फिर बच्चे को छुड़ाया

श्री चौहान ने कहा कि हमारे दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता के महत्व को पहचाना। उन्होंने स्वयं भी झाड़ू पकड़ी और दूसरों को भी पकड़ाई। स्वच्छता के इस अभियान से आज दुनिया में भारत की अलग पहचान बनी है। स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ भारत। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में ही ईश्वर का निवास है। स्वच्छता से ही स्वास्थ्य है, समृद्धि है तथा सुख है।

श्री चौहान ने कहा कि हमें हर क्षेत्र में प्रदेश को स्वच्छ बनाना है। स्वच्छ परिवेश, मिलावटहीन स्वच्छ खाद्य सामग्री, गुंडों एवं बदमाशों से रहित स्वच्छ प्रदेश। मैं मध्यप्रदेश से मिलावटखोरी, अपराधों आदि की गंदगी को मिटा दूंगा। मैं भी एक सफाईकर्मी हूँ।

इंदौर नगर निगम के वार्ड क्रं-73 की फातिमा आदि ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने अपने वार्ड को ‘जीरो वेस्ट वार्ड’ बनाया है। अर्थात उनके वार्ड में निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे को वे रियूज व रिसाइकिल कर लेते हैं। गीले कचरे से खाद आदि बन जाती है व सूखे कचरे से विभिन्न कलात्मक चीजें बना लेते हैं। इस प्रकार उनके वार्ड से कोई कचरा नहीं निकलता।

बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबियों पर कसा शिकंजा, फर्जीवाड़े में दो गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें मध्यप्रदेश को भी ‘जीरो वेस्ट प्रदेश’ बनाना है।

कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के कुशल मार्गदर्शन के कारण ही स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रदेश को विशेष उपलब्धियाँ मिली हैं। आगे हम और बेहतर करेंगे। राज्य मंत्री श्री भदौरिया ने भी संबोधित किया। आभार प्रदर्शन आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री निकुंज श्रीवास्तव ने किया।

Tags: briberyLatest Madhya Pradesh News in HindiMilwatkhorimp newsSanitation Service Award-2020Sanitation Survey 2020shivraj singh chauhanZero West Wardजीरो वेस्ट वार्डमिलवाटखोरीरिश्वतख़ोरीस्वच्छता सर्वेक्षण 2020स्वच्छता सेवा सम्मान-2020
Previous Post

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बोले- जारी रहेगी एमएसपी, इसे कोई खतरा नहीं

Next Post

किसान आंदोलन का नहीं निकला कोई समाधान, अब छठे दौर की वार्ता 9 दिसंबर को

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
उत्तराखंड

नवोदय विद्यालयों में शिक्षा से सुविधाओं तक होगा सुधार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

21/10/2026
Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Next Post
किसान आंदोलन Kisan andolan

किसान आंदोलन का नहीं निकला कोई समाधान, अब छठे दौर की वार्ता 9 दिसंबर को

यह भी पढ़ें

केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन

केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन पर प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने जताया दुख

23/09/2020

रात में निधिवन की वीडियो बनाकर वायरल करने वाला यू ट्यूबर दिल्ली से गिरफ्तार

15/11/2021
AAP Party

अमरिंदर सरकार शासन चलाने में नाकाम साबित हुई : आप

06/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version