• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कन्नौज जा रहे अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, गाडियां भी जब्त

Writer D by Writer D
07/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav arrested

Akhilesh Yadav arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कृषि कानून के खिलाफ लखनऊ में दंगल जारी है। किसान यात्रा की शुरुआत करने कन्नौज जा रहे समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया गया है। प्रशासन ने पहले लखनऊ में उनके घर के बाहर बैरिकेडिंग की थी, जिसके बाद अखिलेश पास में ही धरने पर बैठ गए थे। लेकिन अब उन्हें हिरासत में लिया गया है, अखिलेश का आरोप है कि प्रशासन ने उनकी गाड़ियों को जब्त कर लिया है। अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद ईको गार्डन भेजा जा रहा है, जहां उन्हें कस्टडी में रखा जाएगा।

तमाम विरोध के बावजूद अखिलेश यादव कन्नौज के लिए पैदल ही रवाना हो रहे हैं और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर किसानों के लिए बने कानून से किसान ही खुश नहीं हैं, तो फिर सरकार इन्हें वापस ले. किसानों की आवाज को सरकार सुन नहीं रही है।

सिंधु बार्डर पहुंचे केजरीवाल, बोले- ‘आप’ की सरकार किसानों के सेवादार है

अखिलेश यादव ने कहा कि उनके कार्यकर्ता प्रदेश के कई जिलों में गिरफ्तारियां दे रहे हैं, लेकिन हमें अब कन्नौज नहीं जाने दिया जा रहा है. अगर इन्हें जेल में डालना है, तो ये हमें भी जेल में डाल सकते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि मैं कन्नौज जा रहा हूं, गाड़ी रोक दी गई है लेकिन जहां तक हो सकेगा मैं पैदल ही चल दूंगा। अखिलेश ने कहा कि सरकार ने किसानों की दोगुनी आय करने का वादा किया था, लेकिन आज किसानों को बर्बाद करने वाला कानून लाया गया है।

जहां तक जाती नज़र वहां तक लोग तेरे ख़िलाफ़ हैं
ऐ ज़ुल्मी हाकिम तू किस-किस को नज़रबंद करेगा!

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 7, 2020

अखिलेश यादव ने इसी मसले पर तंज कसते हुए शायरी ट्वीट की और सरकार पर निशाना साधा. अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, ‘जहां तक जाती नज़र वहां तक लोग तेरे ख़िलाफ़ हैं, ऐ ज़ुल्मी हाकिम तू किस-किस को नज़रबंद करेगा!’

क़दम-क़दम बढ़ाए जा, दंभ का सर झुकाए जा
ये जंग है ज़मीन की, अपनी जान भी लगाए जा

‘किसान-यात्रा’ में शामिल हों! #नहीं_चाहिए_भाजपा

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 7, 2020

आपको बता दें कि अखिलेश यादव को सोमवार को कन्नौज जाना था, जहां उन्हें समाजवादी पार्टी द्वारा बुलाई गई किसान यात्रा की शुरुआत करनी थी. लेकिन सोमवार सुबह ही लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग पर सपा दफ्तर से लेकर अखिलेश यादव के घर तक पुलिस ने तैनाती कर दी और बैरिकेडिंग कर दी।

ताजनगरी को PM मोदी ने दिया मेट्रो का तोहफा, निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

कृषि कानून के खिलाफ समाजवादी पार्टी आक्रामक रुख में है और लगातार विरोध कर रही है। सपा ने भारत बंद का समर्थन भी किया है और उससे पहले प्रदेश के हर जिले में किसान यात्रा निकालने की बात कही। अखिलेश की अगुवाई में निकाली जानी वाली इस किसान यात्रा को समाजवादी पार्टी की 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान लखनऊ समेत कई शहरों में सपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड को तोड़ा, जिसके बाद कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

Tags: akhilesh yadav newsAkhilesh's house sealedAkhilesh's padyatrafarmer protest in kannojFarmer Protest Live Updateslatest UP newspadyatra in Kannaujpreparations to stop Akhileshsupport to farmersup news in hindiअखिलेश का घर सीलअखिलेश की पदयात्राअखिलेश को रोकने की तैयारीकन्नौज में पदयात्राकिसानों को समर्थन
Previous Post

ताजनगरी को PM मोदी ने दिया मेट्रो का तोहफा, निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

Next Post

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में लगे भारत बंद के पोस्टर, किसानों में बांटी गयी पर्ची

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
Bharat bandh poster

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में लगे भारत बंद के पोस्टर, किसानों में बांटी गयी पर्ची

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने करवा चौथ की दी शुभकामनाएं

19/10/2024
CUET UG Result Declared

CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करें स्कोरबोर्ड

04/03/2025
plants

इस दिशा में न रखें पौधे, आर्थिक परेशानियों से घिर जाएंगे

12/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version